Friday, Sep 4 2026 | Time 23:00 Hrs(IST)
राज्य » अन्य राज्य


अरुणाचल : राज्यपाल ने कानून-व्यवस्था की समीक्षा की, सीमा पर बाड़ लगाने का काम तेज करने का दिया निर्देश

ईटानगर, 08 अगस्त (वार्ता) अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) केटी परनाइक ने शनिवार को राज्य के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) डॉ एसडी सिंह जामवाल के साथ कानून-व्यवस्था की समीक्षा की।
यहां लोक भवन में आयोजित समीक्षा बैठक में मौजूदा सुरक्षा स्थिति, अपराध नियंत्रण, सार्वजनिक सुरक्षा, आपदा प्रबंधन की तैयारियों और नयी चुनौतियों से निपटने के लिए राज्य पुलिस की तत्परता पर चर्चा हुई।इस दौरान उन्होंने रंगदारी और अपहरण की घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए सुरक्षा तैयारियों को पुख्ता करने और तिरप-चांगलांग-लोंगडिंग क्षेत्र में सीमा पर बाड़ लगाने का काम तेज करने के निर्देश दिए।
राज्यपाल ने जोर देकर कहा कि सतत सामाजिक-आर्थिक विकास और 'विकसित अरुणाचल' के सपने को साकार करने के लिए राज्य में सुरक्षित माहौल का होना बेहद जरूरी है।
बैठक के दौरान राज्यपाल परनाइक ने 'सुरक्षा ऐप' के बारे में जानकारी साझा की, जो शहरों में नागरिकों को तुरंत सुरक्षा सहायता प्रदान करता है। उन्होंने सुझाव दिया कि राज्य में इसे लागू करने की संभावनाओं का अध्ययन किया जाए। तिरप-चांगलांग-लोंगडिंग (टीसीएल) क्षेत्र के सुरक्षा हालात पर चर्चा करते हुए राज्यपाल ने भारत-म्यांमार सीमा पर बाड़ लगाने का काम तेज करने का निर्देश दिया, ताकि सुरक्षा व्यवस्था मज़बूत हो सके और जबरन वसूली तथा अपहरण जैसी वारदात पर रोक लगायी जा सके।
राज्यपाल ने पुलिस महानिदेशक को यह भी हिदायत दी कि पुलिस बल मुस्तैद और आधुनिक उपकरणों से लैस रहे, ताकि भूस्खलन, अचानक आने वाली बाढ़ और बादल फटने जैसी प्राकृतिक आपदाओं के दौरान तुरंत खोज व बचाव अभियान चलाया जा सके, जिनसे राज्य के पहाड़ी क्षेत्र अक्सर प्रभावित होते हैं। उन्होंने त्वरित प्रतिक्रिया टीमों (क्यूआरटी) को मुस्तैद रखने, पुलिस, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, जिला प्रशासन और स्थानीय समुदायों के बीच बेहतर तालमेल बनाने तथा आपदा से निपटने की तैयारियों को परखने के लिए नियमित मॉक ड्रिल आयोजित करने पर जोर दिया।
बैठक में अपराध शाखा के पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) डॉ जॉय टिर्की भी मौजूद थे।
आलम शोभित वार्ता
More News

बंगाल बाढ़: मानिकचक में गंगा नदी अत्यधिक खतरे के स्तर के करीब, तटबंध टूटा

04 Sep 2026 | 9:55 PM

सिलीगुड़ी, 04 सितंबर (वार्ता) पश्चिम बंगाल के मालदा ज़िले में स्थित भूतनी द्वीप में शुक्रवार को बाढ़ की स्थिति और खराब हो गयी तथा लगातार बढ़ रहा गंगा नदी का जल कई जगहों पर तटबंध को तोड़कर फैल गया, जिससे बड़े इलाके जलमग्न हो गये और हज़ारों निवासियों पर खतरा मंडराने लगा।.

see more..

गोपेश्वर के पोखरी में भालू का आतंक, जंगल में घास लेने गईं दो महिलाओं की मौत

04 Sep 2026 | 9:48 PM

गोपेश्वर, 04 सितंबर (वार्ता) उत्तराखंड के गोपेश्वर के पोखरी विकासखंड के सिदेली गांव में शुक्रवार को भालू के हमले ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। जंगल में घास लेने गईं दो महिलाओं पर अचानक भालू ने हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल दोनों महिलाओं की उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है।.

see more..

हरिद्वार में भारी बारिश का अलर्ट, शनिवार को बंद रहेंगे सभी स्कूल एवं आंगनबाड़ी केंद्र

04 Sep 2026 | 8:38 PM

हरिद्वार, 04 सितंबर, (वार्ता) उत्तराखंड के हरिद्वार जनपद के लिए मौसम विभाग द्वारा भारी बारिश और आकाशीय बिजली की चेतावनी जारी किए जाने के बाद जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने छात्र-छात्राओं एवं बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए बड़ा फैसला लिया है। .

see more..

मिजोरम में विशेष गहन पुनरीक्षण की अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन सात सितंबर को

04 Sep 2026 | 8:30 PM

आइजोल, 04 सितंबर (वार्ता) मिजोरम के जिला चुनाव अधिकारियों ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) 2026 के तहत अंतिम मतदाता सूची के प्रकाशन की तैयारियां पूरी कर ली हैं और इस सूची के प्रकाशन के लिए सात सितंबर की तिथि तय की गयी है।.

see more..

कोंडा सुरेखा की बर्खास्तगी दुर्भाग्यपूर्ण: महेश गौड़

04 Sep 2026 | 8:25 PM

नयी दिल्ली/हैदराबाद, 04 सितंबर (वार्ता) तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष महेश कुमार गौड़ ने शुक्रवार को मंत्री कोंडा सुरेखा की बर्खास्तगी को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। .

see more..