Friday, Sep 4 2026 | Time 23:33 Hrs(IST)
राज्य » अन्य राज्य


पौड़ी की छह मातृशक्ति को मिला तीलू रौतेली और आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार

पौड़ी,9 अगस्त, (वार्ता ) वीरांगना तीलू रौतेली की जयंती के अवसर पर उत्तराखंड की मातृशक्ति के सम्मान में रविवार को आयोजित राज्य स्तरीय तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार समारोह में जनपद पौड़ी गढ़वाल की छह महिलाओं को सम्मानित किया गया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महिला सशक्तिकरण, स्वरोजगार, समाजसेवा, शिक्षा एवं संस्कृति के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए पौड़ी की प्रियंका पंत थपलियाल को तीलू रौतेली पुरस्कार प्रदान किया। वहीं, पांच आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को उत्कृष्ट सेवाओं के लिए आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया। सभी सम्मानित महिलाओं को प्रशस्ति पत्र के साथ 51-51 हजार रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की गई।
समाजसेवा और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में सक्रिय प्रियंका पंत थपलियाल ने वर्ष 2019 में ‘आह्वान संस्था’ की स्थापना कर महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने की दिशा में कार्य शुरू किया। उन्होंने महिला समूहों को दोना-पत्तल, डिस्पोजेबल ग्लास निर्माण सहित विभिन्न गतिविधियों का प्रशिक्षण एवं सहयोग उपलब्ध कराया। इसके साथ ही सैनिटरी नैपकिन यूनिट स्थापित कर किशोरियों को स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।
प्रियंका ने पीएमईजीपी और मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के माध्यम से करीब 650 लोगों को स्वरोजगार से जोड़ने में सहयोग किया, जबकि 200 से अधिक महिलाओं को सिलाई का प्रशिक्षण दिया। उन्होंने पौड़ी में स्वास्थ्य शिविर आयोजित कर 600 से अधिक लोगों को निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं दवाएं भी उपलब्ध कराईं। उनके इन्हीं उल्लेखनीय कार्यों के लिए उन्हें राज्य स्तरीय तीलू रौतेली पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
इसी कड़ी में जनपद के पांच विकासखंडों की आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को भी उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। इनमें नैनीडांडा के जमनधार आंगनबाड़ी केंद्र की दर्शनी देवी, दुगड्डा के नयाबाद-2 केंद्र की माधुरी देवी, पाबौ के बुरांसी केंद्र की संगीता देवी, पोखड़ा के चोपड़ा केंद्र की तुलसी तथा बीरोंखाल के सुकई केंद्र की रेनू देवी शामिल हैं।
सम्मानित आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा केंद्रों में शाला पूर्व शिक्षा का नियमित संचालन, बच्चों के वजन एवं लंबाई की निगरानी, पोषण दिवस एवं स्वास्थ्य-पोषण शिक्षा दिवस का आयोजन तथा गर्भवती, धात्री महिलाओं एवं बच्चों की नियमित स्वास्थ्य जांच और टीकाकरण सुनिश्चित कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जा रही है। इसके अलावा पोषण ट्रैकर एप पर लाभार्थियों का विवरण अपडेट करने, नंदा गौरा योजना, मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट वितरण सहित विभिन्न विभागीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में भी इनके द्वारा सराहनीय योगदान दिया गया।
जिला कार्यक्रम अधिकारी देवेंद्र थपलियाल ने कहा कि प्रियंका पंत थपलियाल ने महिला सशक्तिकरण, कौशल विकास और महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने की दिशा में उल्लेखनीय कार्य किया है। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उनके प्रयासों को देखते हुए उन्हें राज्य स्तरीय तीलू रौतेली पुरस्कार के लिए चयनित किया गया। उन्होंने कहा कि प्रियंका का कार्य अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणादायी है। साथ ही, जनपद के पांच विकासखंडों से चयनित आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने भी अपने विभागीय दायित्वों का प्रभावी निर्वहन करते हुए उत्कृष्ट सेवाएं दी हैं।
सं सैनी
वार्ता
More News

बंगाल बाढ़: मानिकचक में गंगा नदी अत्यधिक खतरे के स्तर के करीब, तटबंध टूटा

04 Sep 2026 | 9:55 PM

सिलीगुड़ी, 04 सितंबर (वार्ता) पश्चिम बंगाल के मालदा ज़िले में स्थित भूतनी द्वीप में शुक्रवार को बाढ़ की स्थिति और खराब हो गयी तथा लगातार बढ़ रहा गंगा नदी का जल कई जगहों पर तटबंध को तोड़कर फैल गया, जिससे बड़े इलाके जलमग्न हो गये और हज़ारों निवासियों पर खतरा मंडराने लगा।.

see more..

गोपेश्वर के पोखरी में भालू का आतंक, जंगल में घास लेने गईं दो महिलाओं की मौत

04 Sep 2026 | 9:48 PM

गोपेश्वर, 04 सितंबर (वार्ता) उत्तराखंड के गोपेश्वर के पोखरी विकासखंड के सिदेली गांव में शुक्रवार को भालू के हमले ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। जंगल में घास लेने गईं दो महिलाओं पर अचानक भालू ने हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल दोनों महिलाओं की उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है।.

see more..

हरिद्वार में भारी बारिश का अलर्ट, शनिवार को बंद रहेंगे सभी स्कूल एवं आंगनबाड़ी केंद्र

04 Sep 2026 | 8:38 PM

हरिद्वार, 04 सितंबर, (वार्ता) उत्तराखंड के हरिद्वार जनपद के लिए मौसम विभाग द्वारा भारी बारिश और आकाशीय बिजली की चेतावनी जारी किए जाने के बाद जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने छात्र-छात्राओं एवं बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए बड़ा फैसला लिया है। .

see more..

मिजोरम में विशेष गहन पुनरीक्षण की अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन सात सितंबर को

04 Sep 2026 | 8:30 PM

आइजोल, 04 सितंबर (वार्ता) मिजोरम के जिला चुनाव अधिकारियों ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) 2026 के तहत अंतिम मतदाता सूची के प्रकाशन की तैयारियां पूरी कर ली हैं और इस सूची के प्रकाशन के लिए सात सितंबर की तिथि तय की गयी है।.

see more..

कोंडा सुरेखा की बर्खास्तगी दुर्भाग्यपूर्ण: महेश गौड़

04 Sep 2026 | 8:25 PM

नयी दिल्ली/हैदराबाद, 04 सितंबर (वार्ता) तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष महेश कुमार गौड़ ने शुक्रवार को मंत्री कोंडा सुरेखा की बर्खास्तगी को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। .

see more..