Friday, Sep 4 2026 | Time 22:05 Hrs(IST)
राज्य » अन्य राज्य


पंद्रह अगस्त की तैयारियों को लेकर प्रशासन अलर्ट, 14 अगस्त को कंडोलिया-टेका मार्ग पर होगी मैराथन

पौड़ी, 10 अगस्त (वार्ता) उत्तराखंड में पौड़ी गढवाल जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह को भव्य और गरिमापूर्ण ढंग से आयोजित करने के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं। सोमवार को अपर जिलाधिकारी एफआर चौहान ने संबंधित विभागीय अधिकारियों एवं व्यापार संघ के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर 15 अगस्त से जुड़ी व्यवस्थाओं की समीक्षा की और सभी तैयारियां निर्धारित समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए।
अपर जिलाधिकारी ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एजेंसी चौक से रामलीला मैदान तक प्रभात फेरी निकाली जाएगी। इसकी जिम्मेदारी शिक्षा विभाग को सौंपी गई है। उन्होंने मुख्य शिक्षा अधिकारी को अधिक से अधिक छात्र-छात्राओं की भागीदारी सुनिश्चित करने और प्रभात फेरी को व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के निर्देश दिए।
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर 14 अगस्त को कंडोलिया-टेका मार्ग पर मैराथन दौड़ आयोजित की जाएगी। इसमें बालक, बालिका और ओपन वर्ग के धावक प्रतिभाग करेंगे। युवा कल्याण एवं खेल विभाग को प्रतियोगिता की तैयारियां समय से पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। अधिक से अधिक प्रतिभागियों को जोड़ने के लिए शिक्षा विभाग से समन्वय करने को कहा गया है। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले धावकों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।
श्री चौहान ने नगर पालिका को स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर विशेष स्वच्छता अभियान चलाने तथा शहीद स्मारक की साफ-सफाई एवं आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि 14 और 15 अगस्त को सरकारी एवं गैर सरकारी भवनों को एलईडी लाइटों से रोशन किया जाए।
मैराथन के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारू रखने के लिए पुलिस विभाग को आवश्यक इंतजाम करने तथा स्वास्थ्य विभाग को दो एंबुलेंस और चिकित्सकीय टीम की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में बताया गया कि सभी सरकारी कार्यालयों में पूर्वाह्न नौ बजे ध्वजारोहण किया जाएगा, जबकि कलेक्ट्रेट में 9:30 बजे ध्वजारोहण होगा। स्वतंत्रता दिवस पर अमृत सरोवरों में पौधरोपण भी कराया जाएगा।
मुख्य कार्यक्रम स्थल और तहसीलों में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों तथा शहीद सैनिकों के परिजनों को सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए संबंधित उपजिलाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
सं उप्रेती
वार्ता
More News

गोपेश्वर के पोखरी में भालू का आतंक, जंगल में घास लेने गईं दो महिलाओं की मौत

04 Sep 2026 | 9:48 PM

गोपेश्वर, 04 सितंबर (वार्ता) उत्तराखंड के गोपेश्वर के पोखरी विकासखंड के सिदेली गांव में शुक्रवार को भालू के हमले ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। जंगल में घास लेने गईं दो महिलाओं पर अचानक भालू ने हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल दोनों महिलाओं की उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है।.

see more..

हरिद्वार में भारी बारिश का अलर्ट, शनिवार को बंद रहेंगे सभी स्कूल एवं आंगनबाड़ी केंद्र

04 Sep 2026 | 8:38 PM

हरिद्वार, 04 सितंबर, (वार्ता) उत्तराखंड के हरिद्वार जनपद के लिए मौसम विभाग द्वारा भारी बारिश और आकाशीय बिजली की चेतावनी जारी किए जाने के बाद जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने छात्र-छात्राओं एवं बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए बड़ा फैसला लिया है। .

see more..

मिजोरम में विशेष गहन पुनरीक्षण की अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन सात सितंबर को

04 Sep 2026 | 8:30 PM

आइजोल, 04 सितंबर (वार्ता) मिजोरम के जिला चुनाव अधिकारियों ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) 2026 के तहत अंतिम मतदाता सूची के प्रकाशन की तैयारियां पूरी कर ली हैं और इस सूची के प्रकाशन के लिए सात सितंबर की तिथि तय की गयी है।.

see more..

कोंडा सुरेखा की बर्खास्तगी दुर्भाग्यपूर्ण: महेश गौड़

04 Sep 2026 | 8:25 PM

नयी दिल्ली/हैदराबाद, 04 सितंबर (वार्ता) तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष महेश कुमार गौड़ ने शुक्रवार को मंत्री कोंडा सुरेखा की बर्खास्तगी को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। .

see more..

पश्चिम बंगाल: आलू कोल्ड स्टोरेज से दो नाबालिगों समेत तीन बंधुआ मजदूर मुक्त

04 Sep 2026 | 8:24 PM

सिलीगुड़ी, 4 सितंबर (वार्ता) पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार जिला प्रशासन ने एक आलू कोल्ड स्टोरेज से दो नाबालिग लड़कों समेत तीन लोगों को सुरक्षित बचा लिया है। यह कार्रवाई कथित तौर पर बंधुआ मजदूरी कराने की शिकायत मिलने के बाद की गई।.

see more..