Friday, Sep 4 2026 | Time 23:19 Hrs(IST)
राज्य » अन्य राज्य


गियागाड़ में पुलिया बहने से प्रभावित आवागमन वैकल्पिक व्यवस्था से सुचारू

मोरी/उत्तरकाशी, 11 अगस्त (वार्ता ) उत्तराखंड में पीएमजीएसवाई पुरोला डिवीजन के अंतर्गत सांकरी–ओसला मोटरमार्ग पर गियागाड़ का जलस्तर बढ़ने से अस्थायी पुलिया बह जाने के कारण प्रभावित हुआ आवागमन मंगलवार को अब वैकल्पिक व्यवस्था के जरिए सुचारू कर दिया गया है।
गियागाड़ में जलस्तर बढ़ने के कारण अस्थायी पुलिया बह गई थी। इससे ओसला समेत आसपास के गांवों का संपर्क प्रभावित हो गया था और ग्रामीणों को नदी पार करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। मामले की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने संबंधित विभाग को तत्काल आवश्यक वैकल्पिक व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी के निर्देशों पर विभागीय टीम ने तत्परता दिखाते हुए वैकल्पिक पैदल एवं आवागमन मार्ग तैयार कर दिया। इसके बाद क्षेत्र में आवाजाही शुरू हो गई है। वैकल्पिक मार्ग बनने से ओसला और आसपास के ग्रामीणों को राहत मिली है तथा संपर्क व्यवस्था बहाल हो गई है।
जिला प्रशासन की ओर से क्षेत्र की स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। ग्रामीणों की सुविधा और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। प्रशासन ने स्थानीय लोगों से नदी-नालों का जलस्तर बढ़ने की स्थिति में सतर्कता बरतने तथा केवल सुरक्षित मार्गों का ही इस्तेमाल करने की अपील की है।
सं सैनी
वार्ता
More News

बंगाल बाढ़: मानिकचक में गंगा नदी अत्यधिक खतरे के स्तर के करीब, तटबंध टूटा

04 Sep 2026 | 9:55 PM

सिलीगुड़ी, 04 सितंबर (वार्ता) पश्चिम बंगाल के मालदा ज़िले में स्थित भूतनी द्वीप में शुक्रवार को बाढ़ की स्थिति और खराब हो गयी तथा लगातार बढ़ रहा गंगा नदी का जल कई जगहों पर तटबंध को तोड़कर फैल गया, जिससे बड़े इलाके जलमग्न हो गये और हज़ारों निवासियों पर खतरा मंडराने लगा।.

see more..

गोपेश्वर के पोखरी में भालू का आतंक, जंगल में घास लेने गईं दो महिलाओं की मौत

04 Sep 2026 | 9:48 PM

गोपेश्वर, 04 सितंबर (वार्ता) उत्तराखंड के गोपेश्वर के पोखरी विकासखंड के सिदेली गांव में शुक्रवार को भालू के हमले ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। जंगल में घास लेने गईं दो महिलाओं पर अचानक भालू ने हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल दोनों महिलाओं की उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है।.

see more..

हरिद्वार में भारी बारिश का अलर्ट, शनिवार को बंद रहेंगे सभी स्कूल एवं आंगनबाड़ी केंद्र

04 Sep 2026 | 8:38 PM

हरिद्वार, 04 सितंबर, (वार्ता) उत्तराखंड के हरिद्वार जनपद के लिए मौसम विभाग द्वारा भारी बारिश और आकाशीय बिजली की चेतावनी जारी किए जाने के बाद जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने छात्र-छात्राओं एवं बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए बड़ा फैसला लिया है। .

see more..

मिजोरम में विशेष गहन पुनरीक्षण की अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन सात सितंबर को

04 Sep 2026 | 8:30 PM

आइजोल, 04 सितंबर (वार्ता) मिजोरम के जिला चुनाव अधिकारियों ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) 2026 के तहत अंतिम मतदाता सूची के प्रकाशन की तैयारियां पूरी कर ली हैं और इस सूची के प्रकाशन के लिए सात सितंबर की तिथि तय की गयी है।.

see more..

कोंडा सुरेखा की बर्खास्तगी दुर्भाग्यपूर्ण: महेश गौड़

04 Sep 2026 | 8:25 PM

नयी दिल्ली/हैदराबाद, 04 सितंबर (वार्ता) तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष महेश कुमार गौड़ ने शुक्रवार को मंत्री कोंडा सुरेखा की बर्खास्तगी को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। .

see more..