Monday, Sep 7 2026 | Time 18:11 Hrs(IST)
राज्य » अन्य राज्य


दून विश्वविद्यालय में धामी का युवाओं से आह्वान बदलती तकनीक के अनुरूप ‘फ्यूचर रेडी’ बनें

देहरादून, 13 अगस्त (वार्ता) उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून स्थित दून विश्वविद्यालय में छात्र-छात्राओं से संवाद किया। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे बदलती तकनीक के अनुरूप ‘फ्यूचर रेडी’ बनें।
इस दौरान विद्यार्थियों ने पलायन रोकने, युवाओं को रोजगार से जोड़ने, उत्तराखंड को उच्च शिक्षा का हब बनाने, विज्ञान, तकनीक एवं कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के दौर में रोजगार की नई संभावनाओं तथा देहरादून में यातायात जाम की समस्या के समाधान को लेकर मुख्यमंत्री से सवाल पूछे।
पलायन रोकने और युवाओं को रोजगार से जोड़ने से संबंधित सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में अब रिवर्स माइग्रेशन की प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना, मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना एवं सौर स्वरोजगार योजना सहित पर्यटन, उद्योग और फिल्म नीति के माध्यम से युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूहों को सशक्त बनाने और उनके माध्यम से स्थानीय स्तर पर आजीविका के अवसर बढ़ाने के लिए भी राज्य सरकार द्वारा निरंतर कार्य किया जा रहा है।
उच्च शिक्षा को मजबूत करने के संबंध में श्री धामी ने कहा कि राज्य सरकार उच्च शिक्षण संस्थानों के आधुनिकीकरण और आधारभूत सुविधाओं के विस्तार पर विशेष ध्यान दे रही है। उन्होंने कहा कि देहरादून में देश की पांचवीं साइंस सिटी का निर्माण किया जा रहा है, जिससे प्रदेश में विज्ञान एवं अनुसंधान के क्षेत्र में नए अवसर उपलब्ध होंगे तथा युवाओं को आधुनिक वैज्ञानिक संसाधनों से जुड़ने का अवसर मिलेगा। विज्ञान, तकनीक एवं एआई के दौर में रोजगार की संभावनाओं से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा कि तकनीकी बदलावों के साथ रोजगार के स्वरूप में परिवर्तन हो रहा है और नई संभावनाएं भी तेजी से सामने आ रही हैं। उन्होंने युवाओं से कहा कि उन्हें बदलती तकनीक के अनुरूप अपने कौशल को विकसित करते हुए ‘फ्यूचर रेडी’ बनना होगा। सरकार भी युवाओं को आधुनिक कौशल एवं नई तकनीकों से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है।
देहरादून में यातायात जाम की समस्या के संबंध में मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार इसके स्थायी समाधान की दिशा में गंभीरता से कार्य कर रही है। बिंदाल और रिस्पना नदी के ऊपर एलिवेटेड रोड के निर्माण की दिशा में कार्य किए जा रहे हैं। इन परियोजनाओं के पूरा होने से देहरादून शहर में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने और जाम की समस्या के समाधान में मदद मिलेगी।
सुमिताभ उप्रेती
वार्ता
More News

कविता ने हनमकोंडा में छात्रों की रैली का नेतृत्व किया, शुल्क वापसी की मांग की

07 Sep 2026 | 5:36 PM

हनमकोंडा, 07 सितंबर (वार्ता) तेलंगाना रक्षा सेना (टीआरएस) की अध्यक्ष कलवकुंतला कविता ने सोमवार को अंबेडकर प्रतिमा से हनमकोंडा कलेक्ट्रेट तक छात्रों की एक रैली का नेतृत्व करते हुए शुल्क वापसी और छात्रों से जुड़े विभिन्न मुद्दों के समाधान की मांग की।.

see more..

सूखे के बीच कर्नाटक कैबिनेट विशेष सत्र की करेगी तैयारी

07 Sep 2026 | 5:12 PM

बेंगलुरु, 07 सितंबर (वार्ता) कर्नाटक मंत्रिमंडल की बुधवार को होने वाली बैठक में राजनीतिक रूप से संवेदनशील दो मुद्दों ( सूखे की बिगड़ती स्थिति और विवादित कस्तूरीरंगन रिपोर्ट) पर चर्चा की जा सकती है। यह बैठक 21 सितंबर से शुरू होने वाले तीन दिवसीय विशेष विधानसभा सत्र से पहले हो रही है।.

see more..

तमिलनाडु विधानसभा में हंगामा, द्रमुक ने सदन से किया वॉकआउट

07 Sep 2026 | 5:02 PM

चेन्नई, 07 सितंबर (वार्ता) तमिलनाडु विधानसभा की कार्यवाही सोमवार को उस समय हंगामेदार हो गई जब मुख्य विपक्षी दल द्रमुक के सदस्यों ने मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय के जवाब में लगातार बाधाएं डाली। टीवीके संस्थापक द्वारा लगाए गए आरोपों का जवाब देने के लिए विपक्ष के नेता उदयनिधि स्टालिन को सभापति जेसीडी प्रभाकर ने अनुमति नहीं दी जिसके बाद द्रमुक के सदस्यों ने आसन के समीप शोर-शराबे के साथ धरना दिया और फिर सदन से वॉकआउट किया। .

see more..

पश्चिम बंगाल की अर्थव्यवस्था खराब हालत में है, उबरने में कम से कम एक साल लगेगा: शुभेंदु

07 Sep 2026 | 5:00 PM

कोलकाता, 07 सितंबर (वार्ता) पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने सोमवार को कहा कि राज्य की वित्तीय स्थिति "बहुत खराब" बनी हुई है और उनकी सरकार को विरासत में मिली आर्थिक स्थिति से उबरने में कम से कम एक और साल लगेगा। .

see more..

संवाद से दूर हुई व्यापारियों की आशंकाएं, कुंभ विकास योजनाओं पर बनी सहमति

07 Sep 2026 | 4:56 PM

हरिद्वार, 07 सितंबर (वार्ता) उत्तराखंड के हरिद्वार में कुंभ मेला 2027 की तैयारियों के तहत शंकर आश्रम चौक तथा पुराना रानीपुर मोड़-परशुराम चौक क्षेत्र में प्रस्तावित अवस्थापना विकास कार्यों को लेकर स्थानीय व्यापारियों एवं जनप्रतिनिधियों की आशंकाएं संवाद के बाद दूर हो गई हैं। .

see more..