Monday, Sep 7 2026 | Time 18:13 Hrs(IST)
राज्य » अन्य राज्य


कोलकाता के अस्पताल में मृत मिली नर्स

कोलकाता, 13 अगस्त (वार्ता) पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में राज्य संचालित नील रतन सरकार मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के वॉशरूम के अंदर कल देर रात एक नर्स मृत पाई गई। पुलिस उसकी मौत की परिस्थितियों की गहन जांच कर रही है।
अस्पताल के कर्मियों के अनुसार स्त्री रोग विभाग में कार्यरत नर्स को वॉशरूम के अंदर अचेत अवस्था में पाया गया। उसकी खोज तब शुरू हुई जब वह लगभग एक घंटे से नर्सिंग स्टेशन में नहीं पहुंची। वह ड्यूटी पर आई और बाद में कथित तौर पर अपने साथ फेंटानिल (दर्द निवारक दवाई) की तीन शीशियां लेकर वॉशरूम गई थी। काफी देर तक वापस न लौटने पर जब सहकर्मियों ने वॉशरूम का दरवाजा खटखटाया और कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली, तो उन्होंने रात लगभग साढ़े दस बजे दरवाजा तोड़ा, तो वह अंदर बेहोश पड़ी मिली। डॉक्टरों को तुरंत सूचित किया गया और जांच के लिए उन्हें अस्पताल के बेड पर लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि डॉक्टरों को आशंका है कि नर्स ने खुद को फेंटानिल का इंजेक्शन लगा लिया। इस दवा का उपयोग अस्पतालों में सर्जरी, दर्द प्रबंधन तथा एनेस्थीसिया में किया जाता है।
इस घटना ने कोलकाता के सरकारी अस्पतालों के भीतर सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अगस्त 2024 में, आर.जी. कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के एक सेमिनार रूम में एक प्रशिक्षु महिला डॉक्टर मृत पाई गई थी, जिसकी बलात्कार के बाद हत्या कर दी गई थी। उस घटना ने पूरे पश्चिम बंगाल और देश भर में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शनों को जन्म दिया था, जिसके बाद सरकारी अस्पतालों में सुरक्षा और निगरानी बढ़ाने के लिए कई उपायों की घोषणा की गई थी।
हालांकि, हाल के महीनों में आर.जी. कर अस्पताल में हुई अन्य घटनाओं ने भी चिंता को और बढ़ा दिया है। इसी साल मार्च में अस्पताल में लिफ्ट हादसे में एक युवक की मौत हो गई थी, वहीं उसी महीने स्ट्रेचर उपलब्ध न होने के कारण एक बुजुर्ग मरीज को दूसरी मंजिल के वॉशरूम तक पैदल जाना पड़ा था, जिसके बाद उसकी मौत हो गई थी।
शोभित, मधुकांत
वार्ता
More News

कविता ने हनमकोंडा में छात्रों की रैली का नेतृत्व किया, शुल्क वापसी की मांग की

07 Sep 2026 | 5:36 PM

हनमकोंडा, 07 सितंबर (वार्ता) तेलंगाना रक्षा सेना (टीआरएस) की अध्यक्ष कलवकुंतला कविता ने सोमवार को अंबेडकर प्रतिमा से हनमकोंडा कलेक्ट्रेट तक छात्रों की एक रैली का नेतृत्व करते हुए शुल्क वापसी और छात्रों से जुड़े विभिन्न मुद्दों के समाधान की मांग की।.

see more..

सूखे के बीच कर्नाटक कैबिनेट विशेष सत्र की करेगी तैयारी

07 Sep 2026 | 5:12 PM

बेंगलुरु, 07 सितंबर (वार्ता) कर्नाटक मंत्रिमंडल की बुधवार को होने वाली बैठक में राजनीतिक रूप से संवेदनशील दो मुद्दों ( सूखे की बिगड़ती स्थिति और विवादित कस्तूरीरंगन रिपोर्ट) पर चर्चा की जा सकती है। यह बैठक 21 सितंबर से शुरू होने वाले तीन दिवसीय विशेष विधानसभा सत्र से पहले हो रही है।.

see more..

तमिलनाडु विधानसभा में हंगामा, द्रमुक ने सदन से किया वॉकआउट

07 Sep 2026 | 5:02 PM

चेन्नई, 07 सितंबर (वार्ता) तमिलनाडु विधानसभा की कार्यवाही सोमवार को उस समय हंगामेदार हो गई जब मुख्य विपक्षी दल द्रमुक के सदस्यों ने मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय के जवाब में लगातार बाधाएं डाली। टीवीके संस्थापक द्वारा लगाए गए आरोपों का जवाब देने के लिए विपक्ष के नेता उदयनिधि स्टालिन को सभापति जेसीडी प्रभाकर ने अनुमति नहीं दी जिसके बाद द्रमुक के सदस्यों ने आसन के समीप शोर-शराबे के साथ धरना दिया और फिर सदन से वॉकआउट किया। .

see more..

पश्चिम बंगाल की अर्थव्यवस्था खराब हालत में है, उबरने में कम से कम एक साल लगेगा: शुभेंदु

07 Sep 2026 | 5:00 PM

कोलकाता, 07 सितंबर (वार्ता) पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने सोमवार को कहा कि राज्य की वित्तीय स्थिति "बहुत खराब" बनी हुई है और उनकी सरकार को विरासत में मिली आर्थिक स्थिति से उबरने में कम से कम एक और साल लगेगा। .

see more..

संवाद से दूर हुई व्यापारियों की आशंकाएं, कुंभ विकास योजनाओं पर बनी सहमति

07 Sep 2026 | 4:56 PM

हरिद्वार, 07 सितंबर (वार्ता) उत्तराखंड के हरिद्वार में कुंभ मेला 2027 की तैयारियों के तहत शंकर आश्रम चौक तथा पुराना रानीपुर मोड़-परशुराम चौक क्षेत्र में प्रस्तावित अवस्थापना विकास कार्यों को लेकर स्थानीय व्यापारियों एवं जनप्रतिनिधियों की आशंकाएं संवाद के बाद दूर हो गई हैं। .

see more..