Monday, Sep 7 2026 | Time 18:39 Hrs(IST)
राज्य » अन्य राज्य


मासूम की हत्या एवं यौन उत्पीड़न मामले में अभियुक्त 13 साल बाद बरी, हाईकोर्ट ने निचली अदालत का फैसला किया निरस्त

नैनीताल, 13 अगस्त (वार्ता) उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने वर्ष 2013 में सात वर्षीय बच्चे के कथित यौन उत्पीड़न और हत्या के मामले में गुरुवार को महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए आरोपी अमित कौशल को सभी आरोपों से बरी कर दिया है। न्यायालय ने देहरादून की विशेष अदालत द्वारा वर्ष 2018 में सुनाई गई सजा को निरस्त करते हुए आरोपी की रिहाई के आदेश दिए हैं।
यह मामला 23 अगस्त 2013 का है। देहरादून जिले के डोईवाला क्षेत्र में अपने घर से सात वर्षीय मासूम अचानक लापता हो गया था। अगले दिन उसका शव अभियुक्त के पारिवारिक परिसर में खड़ी एक कार से बरामद हुआ था। बच्चे के पिता की शिकायत पर पुलिस ने हत्या, साक्ष्य मिटाने और अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी।
जांच के बाद पुलिस ने अमित कौशल को गिरफ्तार कर आरोप पत्र दाखिल किया। इसके बाद देहरादून की फास्ट ट्रैक कोर्ट/विशेष पॉक्सो न्यायालय ने अप्रैल 2018 में उसे भारतीय दंड संहिता की धाराओं 302, 377, 201 तथा पॉक्सो अधिनियम के तहत दोषी ठहराते हुए सजा सुनाई थी। इसके खिलाफ आरोपी ने हाईकोर्ट में आपराधिक अपील दायर की।
न्यायमूर्ति रवींद्र मैठाणी और न्यायमूर्ति सिद्धार्थ साह की खंडपीठ ने मामले की सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष द्वारा प्रस्तुत परिस्थितिजन्य साक्ष्यों का परीक्षण किया। बचाव पक्ष की अधिवक्ता ममता बिष्ट ने दलील दी कि अभियोजन पक्ष अपराध से आरोपी का सीधा संबंध स्थापित नहीं कर पाया और मामला पूरी तरह परिस्थितिजन्य साक्ष्यों पर आधारित है।
खंडपीठ ने पाया कि जिस कार से बच्चे का शव बरामद हुआ, उसके संबंध में अभियोजन यह साबित नहीं कर सका कि उसका विशेष नियंत्रण या मालिकाना हक केवल आरोपी के पास था। जांच के दौरान कार की चाबी भी आरोपी के पास नहीं, बल्कि परिवार की एक अन्य सदस्य के पास होने की बात सामने आई। इसके अलावा फॉरेंसिक जांच में कार की सीट अथवा कवर पर रक्त या कथित यौन अपराध से संबंधित कोई महत्वपूर्ण साक्ष्य नहीं मिला।
अदालत ने उच्चतम न्यायालय के पूर्व फैसलों का हवाला देते हुए कहा कि भारतीय साक्ष्य अधिनियम की धारा 106 का इस्तेमाल अभियोजन पक्ष की कमजोरियों को दूर करने के लिए नहीं किया जा सकता। केवल संयुक्त पारिवारिक परिसर में खड़ी कार से शव बरामद होने के आधार पर आरोपी को हत्या का दोषी नहीं माना जा सकता।
सभी गवाहों के बयानों और उपलब्ध साक्ष्यों का परीक्षण करने के बाद हाईकोर्ट ने माना कि अभियोजन पक्ष आरोपी के खिलाफ आरोपों को संदेह से परे साबित करने में सफल नहीं रहा। इसके बाद खंडपीठ ने अप्रैल 2018 के दोषसिद्धि एवं सजा के आदेश को निरस्त करते हुए अमित कौशल को सभी आरोपों से बरी कर दिया। कोर्ट ने आरोपी को तत्काल जेल से रिहा करने के आदेश दिए हैं।
रवीन्द्र उप्रेती
वार्ता
More News

तेलंगाना में 93 लाख 'बिना मैपिंग और गड़बड़ी वाले' मतदाताओं की जानकारी ऑनलाइन अपलोड की जाएगी

07 Sep 2026 | 6:24 PM

हैदराबाद, 07 सितंबर (वार्ता) तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस समिति (टीपीसीसी) चुनाव आयोग समन्वय समिति के अध्यक्ष पुलिपति राजेश कुमार ने सोमवार को कहा कि राज्य में 'विशेष गहन पुनरीक्षण' (एसआईआर) प्रक्रिया के तहत 'बिना मैपिंग और गड़बड़ी' वाली सूची में शामिल 93 लाख मतदाताओं की जानकारी अगले कुछ दिनों में ऑनलाइन अपलोड की जाएगी। .

see more..

चंपावत में कार के ऊपर गिरा बोल्डर, एक की मौत, चार घायल

07 Sep 2026 | 6:09 PM

चंपावत, 07 सितंबर (वार्ता) उत्तराखंड के चंपावत में राष्ट्रीय राजमार्ग-309ए (एनएच-309ए) घाट-पनार रोड पर सोमवार को कार के ऊपर पहाड़ी से पत्थर गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए।.

see more..

बंगाल में खान-पान का चुनाव निजी मामला है, बागेश्वर बाबा ने अपनी राय रखी: सामिक भट्टाचार्य

07 Sep 2026 | 6:05 PM

कोलकाता, 07 सितंबर (वार्ता) पश्चिम बंगाल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष सामिक भट्टाचार्य ने खान-पान को निजी मामला बताते हुए बागेश्वर बाबा यानि धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का दुर्गा पूजा के दौरान मांसाहारी भोजन नहीं करने के सुझाव को उनका नितांत निजी विचार बताया है।.

see more..

ज्योलिकोट संक्रमण मामले में डीएम और सीएमओ 24 घंटे के अंदर तलब

07 Sep 2026 | 5:47 PM

नैनीताल, 07 सितम्बर (वार्ता) उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने नैनीताल जिला मुख्यालय से सटे ज्योलिकोट क्षेत्र में दूषित पेयजल के कारण गांवों में फैले संक्रमण के मामले में सोमवार को सुनवाई करते हुए जिलाधिकारी (डीएम) नैनीताल और मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) को 24 घंटे के अंदर तलब किया है। .

see more..

कविता ने हनमकोंडा में छात्रों की रैली का नेतृत्व किया, शुल्क वापसी की मांग की

07 Sep 2026 | 5:36 PM

हनमकोंडा, 07 सितंबर (वार्ता) तेलंगाना रक्षा सेना (टीआरएस) की अध्यक्ष कलवकुंतला कविता ने सोमवार को अंबेडकर प्रतिमा से हनमकोंडा कलेक्ट्रेट तक छात्रों की एक रैली का नेतृत्व करते हुए शुल्क वापसी और छात्रों से जुड़े विभिन्न मुद्दों के समाधान की मांग की।.

see more..