Monday, Sep 7 2026 | Time 18:09 Hrs(IST)
राज्य » अन्य राज्य


पश्चिम बंगाल में श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवन और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को पाठ्यक्रमों में शामिल किया जायेगा

कोलकाता, 13 अगस्त (वार्ता) पश्चिम बंगाल सरकार अगले शैक्षणिक वर्ष से स्कूल और विश्वविद्यालय स्तर के पाठ्यक्रमों में श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवन और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को शामिल करने जा रही है।
मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती के अवसर पर वर्षभर चलने वाले समारोह के हिस्से के तौर पर कई परियोजनाओं को मंजूरी देते हुए इसकी घोषणा की। इनमें न्यू टाउन के इको पार्क में 125 फुट ऊंची खड़ी प्रतिमा और संग्रहालय बनाना, हुगली के जिरात में उनकी पैतृक संपत्ति का नवीनीकरण और यादगार किताबें प्रकाशित करना शामिल है।
राज्य सरकार की ओर से गठित एक उच्च-स्तरीय समिति ने गुरुवार को राज्य सचिवालय में हुई अपनी पहली बैठक में इन परियोजनाओं को मंजूरी दी। बैठक में श्री अधिकारी, वित्त मंत्री और अन्य मंत्री, विधायक, मुख्य सचिव के नेतृत्व में वरिष्ठ नौकरशाह, केंद्र सरकार के कई विभागों के प्रतिनिधि और पूर्व राज्यपाल तथागत रॉय शामिल हुए।
इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा, "स्कूल शिक्षा विभाग ने अगले शैक्षणिक वर्ष से प्राथमिक से लेकर विश्वविद्यालय स्तर तक के पाठ्यक्रम में श्यामाप्रसाद मुखर्जी के योगदान को चरणबद्ध तरीके से शामिल करने का फैसला किया है।"
पंकज अशोक
वार्ता
More News

कविता ने हनमकोंडा में छात्रों की रैली का नेतृत्व किया, शुल्क वापसी की मांग की

07 Sep 2026 | 5:36 PM

हनमकोंडा, 07 सितंबर (वार्ता) तेलंगाना रक्षा सेना (टीआरएस) की अध्यक्ष कलवकुंतला कविता ने सोमवार को अंबेडकर प्रतिमा से हनमकोंडा कलेक्ट्रेट तक छात्रों की एक रैली का नेतृत्व करते हुए शुल्क वापसी और छात्रों से जुड़े विभिन्न मुद्दों के समाधान की मांग की।.

see more..

सूखे के बीच कर्नाटक कैबिनेट विशेष सत्र की करेगी तैयारी

07 Sep 2026 | 5:12 PM

बेंगलुरु, 07 सितंबर (वार्ता) कर्नाटक मंत्रिमंडल की बुधवार को होने वाली बैठक में राजनीतिक रूप से संवेदनशील दो मुद्दों ( सूखे की बिगड़ती स्थिति और विवादित कस्तूरीरंगन रिपोर्ट) पर चर्चा की जा सकती है। यह बैठक 21 सितंबर से शुरू होने वाले तीन दिवसीय विशेष विधानसभा सत्र से पहले हो रही है।.

see more..

तमिलनाडु विधानसभा में हंगामा, द्रमुक ने सदन से किया वॉकआउट

07 Sep 2026 | 5:02 PM

चेन्नई, 07 सितंबर (वार्ता) तमिलनाडु विधानसभा की कार्यवाही सोमवार को उस समय हंगामेदार हो गई जब मुख्य विपक्षी दल द्रमुक के सदस्यों ने मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय के जवाब में लगातार बाधाएं डाली। टीवीके संस्थापक द्वारा लगाए गए आरोपों का जवाब देने के लिए विपक्ष के नेता उदयनिधि स्टालिन को सभापति जेसीडी प्रभाकर ने अनुमति नहीं दी जिसके बाद द्रमुक के सदस्यों ने आसन के समीप शोर-शराबे के साथ धरना दिया और फिर सदन से वॉकआउट किया। .

see more..

पश्चिम बंगाल की अर्थव्यवस्था खराब हालत में है, उबरने में कम से कम एक साल लगेगा: शुभेंदु

07 Sep 2026 | 5:00 PM

कोलकाता, 07 सितंबर (वार्ता) पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने सोमवार को कहा कि राज्य की वित्तीय स्थिति "बहुत खराब" बनी हुई है और उनकी सरकार को विरासत में मिली आर्थिक स्थिति से उबरने में कम से कम एक और साल लगेगा। .

see more..

संवाद से दूर हुई व्यापारियों की आशंकाएं, कुंभ विकास योजनाओं पर बनी सहमति

07 Sep 2026 | 4:56 PM

हरिद्वार, 07 सितंबर (वार्ता) उत्तराखंड के हरिद्वार में कुंभ मेला 2027 की तैयारियों के तहत शंकर आश्रम चौक तथा पुराना रानीपुर मोड़-परशुराम चौक क्षेत्र में प्रस्तावित अवस्थापना विकास कार्यों को लेकर स्थानीय व्यापारियों एवं जनप्रतिनिधियों की आशंकाएं संवाद के बाद दूर हो गई हैं। .

see more..