Friday, Sep 4 2026 | Time 22:32 Hrs(IST)
राज्य » अन्य राज्य


कूचबिहार में आईएसआई से संबंध के शक में तीन लोग गिरफ्तार

सिलीगुड़ी, 15 अगस्त (वार्ता) पश्चिम बंगाल में स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की एक टीम ने पाकिस्तान की इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (आईएसआई) के लिए काम करने के शक में कूचबिहार जिले के दिनहाटा से तीन युवकों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि एक गुप्त सूचना के आधार पर एसटीएफ टीम ने शुक्रवार देर रात एक अभियान चलाया और दिनहाटा-2 ब्लॉक के तहत साहेबगंज इलाके से तीनों आरोपियों राशिदुल, नसीरुद्दीन और सैफुल को गिरफ्तार किया। तीनों को शनिवार को दिनहाटा की अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हें 14 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक गिरफ्तार लोगों पर बंगलादेश के रास्ते पाकिस्तान में अवैध रूप से भारतीय सिम कार्ड भेजने में शामिल होने का शक है। जांचकर्ता यह भी पता लगा रहे हैं कि क्या उनका नकली नोटों के रैकेट से कोई संबंध है।
अधिकारी इस बात की जांच कर रहे हैं कि क्या आरोपियों का किसी अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क से कोई संबंध है और उनकी गतिविधियों, संपर्कों और बड़े नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटाने के लिए उनसे पूछताछ कर रहे हैं। गौरतलब है कि इससे पहले राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने इसी तरह के आरोपों के सिलसिले में दिनहाटा अनुमंडल के सीमावर्ती इलाके नयारहाट में तलाशी अभियान चलाया था।
पंकज अशोक
वार्ता
More News

बंगाल बाढ़: मानिकचक में गंगा नदी अत्यधिक खतरे के स्तर के करीब, तटबंध टूटा

04 Sep 2026 | 9:55 PM

सिलीगुड़ी, 04 सितंबर (वार्ता) पश्चिम बंगाल के मालदा ज़िले में स्थित भूतनी द्वीप में शुक्रवार को बाढ़ की स्थिति और खराब हो गयी तथा लगातार बढ़ रहा गंगा नदी का जल कई जगहों पर तटबंध को तोड़कर फैल गया, जिससे बड़े इलाके जलमग्न हो गये और हज़ारों निवासियों पर खतरा मंडराने लगा।.

see more..

गोपेश्वर के पोखरी में भालू का आतंक, जंगल में घास लेने गईं दो महिलाओं की मौत

04 Sep 2026 | 9:48 PM

गोपेश्वर, 04 सितंबर (वार्ता) उत्तराखंड के गोपेश्वर के पोखरी विकासखंड के सिदेली गांव में शुक्रवार को भालू के हमले ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। जंगल में घास लेने गईं दो महिलाओं पर अचानक भालू ने हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल दोनों महिलाओं की उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है।.

see more..

हरिद्वार में भारी बारिश का अलर्ट, शनिवार को बंद रहेंगे सभी स्कूल एवं आंगनबाड़ी केंद्र

04 Sep 2026 | 8:38 PM

हरिद्वार, 04 सितंबर, (वार्ता) उत्तराखंड के हरिद्वार जनपद के लिए मौसम विभाग द्वारा भारी बारिश और आकाशीय बिजली की चेतावनी जारी किए जाने के बाद जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने छात्र-छात्राओं एवं बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए बड़ा फैसला लिया है। .

see more..

मिजोरम में विशेष गहन पुनरीक्षण की अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन सात सितंबर को

04 Sep 2026 | 8:30 PM

आइजोल, 04 सितंबर (वार्ता) मिजोरम के जिला चुनाव अधिकारियों ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) 2026 के तहत अंतिम मतदाता सूची के प्रकाशन की तैयारियां पूरी कर ली हैं और इस सूची के प्रकाशन के लिए सात सितंबर की तिथि तय की गयी है।.

see more..

कोंडा सुरेखा की बर्खास्तगी दुर्भाग्यपूर्ण: महेश गौड़

04 Sep 2026 | 8:25 PM

नयी दिल्ली/हैदराबाद, 04 सितंबर (वार्ता) तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष महेश कुमार गौड़ ने शुक्रवार को मंत्री कोंडा सुरेखा की बर्खास्तगी को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। .

see more..