Saturday, Feb 14 2026 | Time 18:33 Hrs(IST)
पार्लियामेंट


बिहार में लॉटरी बिकती नहीं छपती जरूर है, रोहतास पुलिस की कार्रवाई

सासाराम 14 जनवरी (वार्ता) बिहार में लॉटरी की खरीद-बिक्री पूरी तरह से प्रतिबंधित तो है लेकिन इसकी छपाई बड़े पैमाने पर जरूर होती है और इसका खुलासा तब हुआ जब रोहतास जिला पुलिस और विशेष कार्यबल (एसटीएफ) ने आज एक साथ जिले में माफियाओं के कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की ।
रोहतास के पुलिस अधीक्षक रौशन कुमार ने मंगलवार को हुई छापेमारी की पुष्टि करते हुए यहां बताया कि सटीक इनपुट के आधार पर आज जिले के चेनारी थाना क्षेत्र के खुर्माबाद-सरैया में एक राइस मिल और डेहरी ऑन सोन थाना क्षेत्र के बारह पत्थर और मोहन बिगहा में जिला पुलिस और पटना से आई एसटीएफ की टीम ने दोपहर एक साथ छापेमारी की।
पुलिस एवं स्थानीय प्रशासन ने खुर्माबाद-सरैया में गजानंद राइस मिल परिसर स्थित दो मंजिला भवन में छापेमारी की। इस कार्रवाई में लॉटरी की प्रिंटिंग करने वाली बड़ी संख्या में बड़ी मशीनें, 200 से अधिक कार्टन छपी हुई लॉटरी, कई लैपटॉप और कई दस्तावेज बरामद किए गए हैं। बरामद लॉटरी पर नगालैंड और सिक्किम एवं अन्य राज्यों के नाम छपे हैं। माना जा रहा है कि इस परिसर में बड़े पैमाने पर लाॅटरी की छपाई होती है और अलग-अलग राज्यों में भेजा जाता है।
वहीं, अभी तक इस गोरखधंधा के सरगना के बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है। खबर लिखे जाने तक पुलिस अधीक्षक रौशन कुमार के नेतृत्व में इस राइस मिल परिसर में छापेमारी की कार्रवाई चल रही थी।
इसके अलावा डिहरी के बारह पत्थर में अवैध तरीके से लॉटरी कारोबार की सूचना पटना एसटीएफ टीम को कुछ दिन पहले मिली थी। पटना से एसटीएफ की टीम सोमवार को ही डिहरी पहुंच गई थी और कार्रवाई से पहले छापेमारी वाले स्थल की पूरी जानकारी ले ली थी। एसटीएफ की टीम पूरी तैयारी के साथ मंगलवार को दिन के 12 बजे एक साथ बारह पत्थर के दो और शहर के मोहन बिगहा स्थित एक ठिकाने पर एक साथ ताबड़तोड़ छापेमारी की।
करीब चार घंटे तक चली छापेमारी में पूजा मिक्सिंग लैब संचालक राजेश गुप्ता के मकान से भारी पैमाने पर लॉटरी टिकट, एक बंद आलमीरा और कई इलेक्ट्रॉनिक्स डिवाइस बरामद हुए हैं। साथ ही राजेश गुप्ता के घर से रिशु कुमार, खीरू कुमार और शिवम कुमार को हिरासत में लिया गया है जबकि बारह पत्थर में ही ओमप्रकाश पासवान के घर पर छापेमारी की गई, जहां बड़े पैमाने पर लाटरी टिकट बरामद हुआ।
ओमप्रकाश पासवान के घर में बड़े अलमीरा को भी पुलिस टीम ने तोड़ा। ओमप्रकाश पासवान एवं उसके पुत्र सोनू कुमार को पुलिस ने हिरासत में लेते हुए उसके घर से भारी मात्रा में लॉटरी के टिकट व अन्य आपत्तिजनक सामान, लैपटॉप एवं इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस बरामद किये हैं। इसके अलावा मोहन बिगहा स्थित एक घर में पुलिस टीम द्वारा छापेमारी की गई। हालांकि वहां से क्या बरामदगी हुई उसकी पूरी जानकारी पुलिस टीम द्वारा नहीं दी गई है। एक साथ लॉटरी मामले को लेकर बड़े पैमाने पर की गई छापेमारी को लेकर पुलिस मास्टरमाइंड की गिरफ्तारी में लगी है।
सं. सूरज शिवा
वार्ता
More News

तुअर, मसूर, उड़द की शत-प्रतिशत खरीद करेगी सरकार: शिवराज

13 Feb 2026 | 2:08 PM

नयी दिल्ली, 13 फरवरी (वार्ता) कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को राज्यसभा में भरोसा दिलाया कि तुअर, मसूर और उड़द के किसान जितना भी उत्पादन करेंगे सरकार उनकी शत-प्रतिशत खरीद करेगी। .

see more..
संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही 09 मार्च तक के लिए स्थगित

संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही 09 मार्च तक के लिए स्थगित

13 Feb 2026 | 1:54 PM

नयी दिल्ली, 13 फरवरी (वार्ता) संसद के बजट सत्र का पहला चरण शुक्रवार को पूरा हो गया और दोनों सदनों की कार्यवाही 09 मार्च तक के लिए स्थगित कर दी गयी। बजट सत्र की शुरुआत 28 जनवरी को लोकसभा और राज्यसभा की संयुक्त बैठक में राष्ट्रपति के अभिभाषण के साथ हुई थी। इसके बाद 29 जनवरी को आर्थिक सर्वेक्षण और 01 फरवरी को लोकसभा में बजट पेश किया गया।

see more..
जेलों में बंद विचाराधीन कैदियों को मतदान का अधिकार देने की मांग उठी राज्यसभा में

जेलों में बंद विचाराधीन कैदियों को मतदान का अधिकार देने की मांग उठी राज्यसभा में

13 Feb 2026 | 1:38 PM

नयी दिल्ली 13 फरवरी (वार्ता) जेलों में बंद लाखों विचाराधीन कैदियों को मतदान का अधिकार देने की शुक्रवार को राज्यसभा में मांग की गयी। भारतीय जनता पार्टी के इरन्ना कडाड़ी ने सदन में शून्यकाल के दौरान यह मुद्दा उठाते हुए कहा कि अभी देश की जेलों में लाखों की संख्या में विचाराधीन कैदी बंद हैं। उन्होंने कहा कि यह हैरानी की बात है कि देश में जेल से चुनाव लड़ने पर रोक नहीं है लेकिन विचाराधीन कैदी को मत डालने का अधिकार नहीं है। .

see more..

लोक सभा की कार्यवाही नौ मार्च तक के लिए स्थगित

13 Feb 2026 | 1:36 PM

नयी दिल्ली, 13 फरवरी (वार्ता) लोक सभा की कार्यवाही विपक्ष के हंगामे के कारण नौ मार्च को सुबह 11 बजे तक के लिए शुक्रवार को स्थगित कर दी गयी। .

see more..
मेरे भाषण से संसदीय कामकाज पर टिप्पणी और प्रधानमंत्री की नीतियों की आलोचना हटायी गयी: खरगे

मेरे भाषण से संसदीय कामकाज पर टिप्पणी और प्रधानमंत्री की नीतियों की आलोचना हटायी गयी: खरगे

13 Feb 2026 | 1:32 PM

नयी दिल्ली, 13 फरवरी (वार्ता) राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने शुक्रवार को सदन में कहा कि राष्ट्रपति अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान उनके भाषण का एक बड़ा हिस्सा "बिना किसी औचित्य के" कार्यवाही से हटा दिया गया जिसमें उन्होंने संसदीय कामकाज पर टिप्पणियां और प्रधानमंत्री की चंद नीतियों की आलोचना की थी।

see more..