पार्लियामेंटPosted at: Mar 10 2026 4:17PM चालू वित्त वर्ष के लिए में सकल 2.81 लाख करोड़ रुपये की अनुपूरक मांगों की दूसरी सूची संसद में पेश कीनयी दिल्ली, 10 मार्च (वार्ता) वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को संसद में चालू वित्त वर्ष 2025-26 के लिए सकल 2.81 लाख करोड़ रुपये के अनुपूरक अनुदान मांगों की दूसरी सूची संसद में प्रस्तुत की जिसमें 80 हजार 146 करोड़ रुपये विभिन्न मंत्रालयों के बचत और वसूलियों से जुटाये जायेंगे।वित्त मंत्री ने चालू वित्त वर्ष के लिए अनुदान मांगों की दूसरी किश्त का प्रस्ताव लोक सभा में सदन पटल पर रखा। राज्य सभा में इसकी प्रति संसदीय कार्य राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने राज्य सभा के पटल पर रखी।वित्त मंत्री प्रस्तुत अनुदान मांगों के दस्तावेजों के अनुदान मांगों के दूसरे बैच के तहत शुद्ध अतिरिक्त व्यय 2.01 लाख करोड़ रुपये होगा, जबकि 80 हजार 146करोड़ रुपये का प्रबंध विभिन्न मंत्रालयों एवं विभागों द्वारा बढ़ी हुई प्राप्तियों और वसूलियों के माध्यम से किया जायेगा।सरकार ने दिसंबर में अतिरिक्त अनुदान मांगों पहले बैच के तहत सकल 1.32 लाख करोड़ रुपये के कुल अतिरिक्त व्यय की मंजूरी हासिल की थी, जिसके अंतर्गत शुद्ध अतिरिक्त व्यय 41455 करोड़ रुपये दर्शाया गया था। श्रवण.मनोहर वार्ता