Kioxia Corporation ने आज PC OEMs के लिए नवीनतम उच्च-प्रदर्शन क्लाइंट स्टोरेज के लिए डिज़ाइन की गई अपनी KIOXIA XG10 Series सालिड स्टेट ड्राइवों (SSDs) की घोषणा की है। प्रदर्शन सेगमेंट को लक्षित करते हुए, डेटा-इंटेंसिव क्लाइंट एप्लिकेशनों में गति और प्रतिक्रियाशीलता को उल्लेखनीय रूप से बढ़ाने के लिए नई KIOXIA XG10 Series द्वारा PCIe ® 5.0 टेक्नोलॉजी का उपयोग किया जाता है।
KIOXIA XG8 Series के क्रमानुयायी के रूप में डिज़ाइन की गई, KIOXIA XG10 Series द्वारा अनुक्रमिक और आकस्मिक प्रदर्शन दोनों में सुधार सक्षम करते हुए PCIe® 5.0 इंटरफेस अपनाया जाता है। पिछली पीढ़ी(1) की तुलना में, नई ड्राइवें तेज़ डेटा पहुंच और बेहतर सिस्टम प्रतिक्रिया को सपोर्ट करते हुए 2 गुना तक अनुक्रमिक पठन, 2 गुना से अधिक अनुक्रमिक लेखन, और आकस्मिक पठन प्रदर्शन में लगभग 122% और आकस्मिक लेखन प्रदर्शन में 158% की बढ़ोतरी प्राप्त करती हैं।
KIOXIA XG10 Series को उच्च-प्रदर्शन वाले क्लाइंट सिस्टम परिवेशों की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। इनमें पेशेवर एप्लिकेशनें, निजी AI प्रशिक्षण और इन्फ़रेंस, कंटेंट सृजन और एडिटिंग कार्यप्रवाह, और इमर्सिव गेमिंग अनुभव शामिल हैं। 14,000 MB/s तक की अनुक्रमिक पठन गति और 12,000 MB/s तक की अनुक्रमिक लेखन गति के साथ-साथ, 2,000 KIOPS तक का आकस्मिक पठन प्रदर्शन और 1,600 KIOPS तक का आकस्मिक लेखन प्रदर्शन के साथ, आधुनिक कम्प्यूटिंग आवश्यकताओं के लिए KIOXIA XG10 Series उच्च-थ्रूपुट प्रदर्शन सक्षम करती है।
अतिरिक्त विशेषताओं में निम्न शामिल हैं:
- PCIe® 5.0 (Gen5 x4) और NVMe™ 2.0d के अनुकूल
- TCG Opal संस्करण 2.02 पर आधारित सेल्फ-एन्क्रिप्टिंग ड्राइव (SED) सपोर्ट
- AI PCs, वर्कस्टेशनों और गेमिंग प्लेटफार्मों सहित PC सिस्टमों के उच्च-प्रदर्शन के लिए अनुशंसित
- M.2 Type 2280 फ़ॉर्म फैक्टर
- 512 GB, 1024 GB, 2048 GB, और 4096 GB की क्षमताएं(2)
PC OEM ग्राहकों का चयन करने के लिए वर्तमान में KIOXIA XG10 Series सैंपल भेज रही है, और इस SSD से लैस PC की शिपमेंटें 2026 की दूसरी तिमाही से शुरू होने की उम्मीद है।
|
टिप्पणियाँ:
|
|
(1)
|
KIOXIA XG8 Series SSDs की तुलना में
|
|
(2)
|
KIOXIA XG10 Series 512 GB, 1024 GB मॉडल BiCS FLASH™ जेनरेशन 6 TLC-आधारित फ्लैश मेमोरी, 2048 GB का उपयोग करता है, 4096 GB मॉडल BiCS FLASH™ जेनरेशन 8 TLC-आधारित फ्लैश मेमोरी का उपयोग करता है।
|
- SSD क्षमता की परिभाषा: Kioxia Corporation एक किलोबाइट (KB) को 1,000 बाइट, एक मेगाबाइट (MB) को 1,000,000 बाइट, एक गीगाबाइट (GB) को 1,000,000,000 बाइट, एक टेराबाइट (TB) को 1,000,000,000,000 बाइट, और एक किबीबाइट (KiB) को 1,024 बाइट के रूप में परिभाषित करती है। ऐसा होने पर भी, 1GB = 2^30 बाइट = 1,073,741,824 बाइट और 1TB = 2^40 बाइट = 1,099,511,627,776 के परिभाषा के लिए 2 की पॉवर का उपयोग करते हुए एक कंप्युटर ऑपरेटिंग सिस्टम स्टोरेज क्षमता रिपोर्ट करती है, और इसलिए कम स्टोरेज क्षमता दर्शाती है। उपलब्ध स्टोरेज क्षमता (विभिन्न मीडिया फ़ाइलों के उदाहरणों सहित) फाइल आकार, फॉर्मैटिंग, सैटिंग्स, सॉफ्टवेयर और ऑपरेटिंग सिस्टम और/या पूर्व-स्थापित सॉफ्टवेयर एप्लीकेशनों या मीडिया सामग्री के आधार पर भिन्न होंगी। एकच्यूल फॉर्माटेड क्षमता भिन्न हो सकती है।
- होस्ट डिवाइस, पठन और लेखन परिस्थितियों और फाइल के आकार के आधार पर पठन और लेखन गति भिन्न हो सकती है।
- IOPS: Input Output Per Second (या I/O कार्यवाहियाँ प्रति सेकंड की संख्या)
- क्षेत्रीय आधार पर SED मॉडल व्यवस्था भिन्न हो सकती है
- संयुक्त राज्य अमेरिका और अन्य देशों में NVMe, NVM Express, Inc. का एक पंजीकृत या गैर-पंजीकृत मार्क है।
- PCIe, PCI-SIG का एक पंजीकृत ट्रेडमार्क है।
- अन्य कंपनियों, उत्पादों और सेवाओं के नाम तृतीय-पक्ष कंपनियों के ट्रेडमार्क हो सकते हैं।
Kioxia का परिचय
Kioxia, फ्लैश मेमोरी और सॉलिड-स्टेट ड्राइवों (SSDs) के विकास, उत्पादन और बिक्री के लिए समर्पित मेमोरी समाधानों की विश्व अग्रणी है। अप्रैल 2017 में, इसकी पूर्ववर्ती कंपनी Toshiba Memory, 1987 में NAND फ्लैश की खोज करने वाली Toshiba Corporation से अलग हो गई थी। Kioxia, "मेमोरी" के साथ ग्राहकों के लिए विकल्प और समाज के लिए मेमोरी-आधारित महत्व उत्पन्न करने वाले उत्पाद, सेवाएं और सिस्टम प्रस्तुत करते हुए, विश्व को ऊपर उठाने के लिए प्रतिबद्ध है। Kioxia की नवप्रवर्तनशील 3D फ्लैश मेमोरी टेक्नोलॉजी, BiCS FLASH™, उन्नत स्मार्टफ़ोन, PCs, स्वचालित सिस्टमों, डेटा सेंटरों और जैनरेटिव AI सिस्टमों सहित उच्च घनत्व वाली एप्लीकेशनों में भंडारण के भविष्य को आकार दे रही है।
*इस दस्तावेज़ में प्रस्तुत उत्पाद मूल्यों तथा विनिर्देशों, सेवाओं संबंधी सामग्रियों और संपर्क सूचनाओं सहित सभी जानकारियां घोषित किए जाने की तिथि को मान्य हैं, परंतु किसी भी पूर्व सूचना के बगैर इनमें परिवर्तन किया जा सकता है।
ग्राहक पूछताछ:
वैश्विक बिक्री कार्यालय
https://www.kioxia.com/en-jp/business/buy/global-sales.html
घोषणा (अस्वीकरण): इस घोषणा की मूलस्रोत भाषा का यह आधिकारिक, अधिकृत रूपांतर है। अनुवाद सिर्फ सुविधा के लिए मुहैया कराए जाते हैं और उनका स्रोत भाषा के आलेख से संदर्भ लिया जा सकता है और यह आलेख का एकमात्र रूप है जिसका कानूनी प्रभाव हो सकता है।
तस्वीरें/मल्टीमीडिया गैलरी उपलब्ध: https://www.businesswire.com/news/home/20260513852514/en
Contacts
मीडिया पूछताछ:
Kioxia Corporation
प्रचार मैनेजमेंट प्रभाग
Satoshi Shindo
फ़ोन: +81-3-6478-2404
स्रोत: Kioxia Corporation
