अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस के मौके पर, Aster DM Healthcare ने Aster Guardians Global Nursing Award 2026 के पाँचवें ए़डिशन के लिए टॉप 10 फ़ाइनलिस्ट की घोषणा की है। इन लोगों को 214* देशों और अर्थव्यवस्थाओं से मिले 1,34,000 से भी ज़्यादा रजिस्ट्रेशन में से चुना गया है। टॉप 10 फ़ाइनलिस्ट में से एक को यह प्रतिष्ठित खिताब और 2,50,000 अमरीकी डॉलर का पुरस्कार मिलेगा। Aster ने Ernst & Young LLP को इस पुरस्कार के 'प्रोसेस एडवाइज़र्स' के रूप में नियुक्त किया है। EY ने फ़ाइनलिस्ट और विजेता को चुनने के लिए तीन-चरणों की मूल्यांकन प्रक्रिया अपनाई है।
साल 2026 के टॉप 10 फ़ाइनलिस्ट में ये लोग शामिल हैं: डॉ. अगिमोल प्रदीप (यूनाइटेड किंगडम), डॉ. एदाह अलकैसी (स्वीडन), दीना सेविला (सऊदी अरब किंगडम), डॉ. हम्मोदा अबू-ओदाह (हॉन्ग कॉन्ग एसएआर, चीन), हिंदुम्बी कौरोम कक्काड़ा (भारत), जोहाना पैट्रिशिया गैल्वन बैरियोस (कोलंबिया), जोसेफ़िन नेलागो अंगुला (नामीबिया), ओलुची एंजेल ओकोई (नाइजीरिया), पीटर फ़ोर (पापुआ न्यू गिनी), रोनाल्ड मारियो कैन्यास रोहास (कोलंबिया)। टॉप 10 फ़ाइनलिस्ट के बारे में और जानने के लिए, कृपया यहाँ जाएँ: https://www.asterguardians.com/
Aster DM Healthcare के संस्थापक चेयरमैन, डॉ. आज़ाद मूपेन ने कहा, “नर्सों की भूमिका सिर्फ़ बेड पर पड़े मरीज़ों की देखभाल करने तक सीमित नहीं है। अपनी प्रतिबद्धता, समर्पण और संवेदना के बलबूते वे दुनिया भर के हेल्थकेयर सिस्टम का बेहद अहम हिस्सा हैं। सिस्टम में मौजूद कमियों को पहचानने, इनोवेशन को बढ़ावा देने और हेल्थकेयर प्रोफ़ेशनल्स की पूरी जेनरेशन को गाइड करने में अक्सर नर्से ही सबसे आगे पाई जाती हैं। यही खास बात उनके योगदान को सबसे ज़रूरी और बदलाव लाने वाला बनाती है।
इस साल इस पुरस्कार समारोह के पाँचवें ए़डिशन के लिए 214 देशों और अर्थव्यवस्थाओं से 1,34,000 से भी ज़्यादा रजिस्ट्रेशन मिले। इससे पता चलता है कि सिस्टम में उनका प्रभाव कितना बड़ा और अहम है। इन टॉप 10 फ़ाइनलिस्ट को सम्मानित करना वाकई गर्व की बात है, जिनके काम से बड़े पैमाने पर सकारात्मक बदलाव आते हैं, खासकर हेल्थकेयर सिस्टम के कुछ सबसे चुनौतीपूर्ण माहौल में।
आखिरी राउंड में दुनिया भर के हेल्थकेयर लीडर्स की एक सम्मानित ग्रैंड जूरी द्वारा इंटरव्यू लिए जाएँगे और विजेता की घोषणा भारत में आयोजित होने वाले एक समारोह में की जाएगी।
*data.worldbank.org/country के अनुसार
Aster DM Healthcare के बारे में जानकारी
डॉ. आज़ाद मूपेन द्वारा 1987 में स्थापित, Aster DM Healthcare एक जानी-मानी इंटिग्रेटेड हेल्थकेयर कंपनी है, जिसकी GCC के सभी छह देशों में मज़बूत उपस्थिति है। Aster "हम आपका बढ़िया इलाज करेंगे" के अपने वादे के साथ प्राथमिक से लेकर मुश्किल उपचार सेवाओं तक, सुलभ और आला दर्जे की स्वास्थ्य देखभाल सेवा प्रदान करने के अपने विज़न के लिए प्रतिबद्ध है।
सूत्र: AETOSWire
तस्वीरें/मल्टीमीडिया गैलरी उपलब्ध: https://www.businesswire.com/news/home/20260512872373/en
संपर्क:
लावण्या मंडल
जनसंपर्क और आंतरिक संचार प्रमुख
Aster DM Healthcare
+971528126577
lavanya.mandal@asterdmhealthcare.com