Sunday, Jan 18 2026 | Time 13:12 Hrs(IST)
राज्य » पंजाब / हरियाणा / हिमाचल


किसानों का 13 को दिल्ली कूच:हरियाणा पुलिस ने जारी की एडवाइज़री

चंडीगढ़, 10 फरवरी (वार्ता) किसान संगठनों के 13 फरवरी को दिल्ली कूच के आह्वान के कारण हरियाणा पुलिस ने शनिवार को ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की।
पुलिस ने इस दौरान लोगों से 13 फरवरी को प्रदेश के मुख्य मार्ग का उपयोग अति आवश्यक स्थिति में ही करने की सलाह दी है। हरियाणा से पंजाब की ओर जाने वाले सभी मुख्य मार्गों पर यातायात के बाधित रहने की संभावना है। अतः आमजन से अपील की गई है कि वे पंजाब की ओर यात्रा अति आवश्यक परिस्थितियों में ही करें।
अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था), हरियाणा, ममता सिंह ने यहाँ जारी बयान में कहा कि ट्रैफिक की स्थिति की जानकारी पुलिस के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर दी जाएगी। एनएच-44 दिल्ली चंडीगढ़ हाईवे पर किसी यातायात की बाधा की परिस्थिति में चंडीगढ़ से दिल्ली जाने वाले यात्री डेराबस्सी, बरवाला/रामगढ़, साहा, शाहबाद , कुरूक्षेत्र के रास्ते अथवा पंचकूला, एनएच-344 यमुनानगर इंद्री/पिपली , करनाल होते हुए दिल्ली पहुंचे। इसके अलावा, लोगों से किसी भी असहज परिस्थिति में डायल-112 पर संपर्क करने का अनुरोध किया गया है।
उन्होंने बताया कि शांति एवं व्यवस्था बनाए रखने, किसी भी तरह की हिंसा को रोकने और यातायात और सार्वजनिक परिवहन प्रणाली को सुविधाजनक बनाने के लिए पुलिस द्वारा विस्तृत व्यवस्था की गई है। इसके अतिरिक्त, प्रभावित जिलों खासकर अंबाला, कुरूक्षेत्र, कैथल, जींद, फतेहाबाद, सिरसा में यातायात के रूटों को अस्थाई तौर पर बदलने के लिए पहले से ही तैयारी कर ली गई है।
उन्होंने कहा कि कानून और व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता में शामिल है और किसी भी व्यक्ति को कानून हाथ में नहीं लेने दिया जाएगा तथा कानून व्यवस्था को बाधित करने की कोशिश करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
महेश.संजय
वार्ता
More News

शिमला में सड़क सुरक्षा जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए आयोजित होगा फिल्म महोत्सव

18 Jan 2026 | 12:29 PM

धर्मशाला, 18 जनवरी (वार्ता) हिमाचल प्रदेश के परिवहन विभाग ने सड़क सुरक्षा के प्रति जन जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से 'सड़क सुरक्षा फिल्म महोत्सव' आयोजित करने की घोषणा की है।.

see more..

हिमाचल प्रदेश एससी आयोग अध्यक्ष ने सफाई कर्मियों के लिए सभी बुनियादी सुविधाएं प्रदान करने के निर्देश दिये

18 Jan 2026 | 11:52 AM

पालमपुर, 18 जनवरी (वार्ता) हिमाचल प्रदेश अनुसूचित जाति आयोग ने सभी नगर निकायों और संबंधित संस्थानों को निर्देश दिया है कि वे सफाई कर्मचारियों के लिए न्यूनतम मजदूरी और बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित करें ।.

see more..

सेब आयात के मसले पर केंद्र ने दिया आश्वासन: सुक्खू

17 Jan 2026 | 9:57 PM

शिमला, 17 जनवरी (वार्ता) हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शनिवार को कहा कि नयी दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों के साथ उनकी हालिया बैठकें काफी उत्साहजनक रहीं और इस दौरान राज्य की कई प्रमुख समस्याओं का हल निकालने पर सार्थक ढंग से बात हुई।.

see more..

पार्टी कार्यकर्ता के रूप में निभा रहा हूं जिम्मेदारी: सैनी

17 Jan 2026 | 9:02 PM

चंडीगढ़ 17 जनवरी (वार्ता) हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि वह पार्टी के एक सामान्य कार्यकर्ता के रूप में अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए लगातार पंजाब का दौरा कर रहे हैं।.

see more..

दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना का दायरा बढ़ा अधिक महिलाओं को मिलेगा लाभ

17 Jan 2026 | 8:59 PM

चंडीगढ़ 17 जनवरी (वार्ता ) हरियाणा सरकार ने दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना के तहत पात्रता मानकों में विस्तार करते हुए वार्षिक आय सीमा बढ़ाकर 1.80 लाख रुपये कर दी है। पहले सीमित दायरे के कारण कई परिवार योजना से वंचित रह जाते थे, लेकिन नयी व्यवस्था से अधिक बेटियां और बहनें लाभान्वित हो सकेंगी। .

see more..