Tuesday, Dec 16 2025 | Time 21:12 Hrs(IST)
राज्य » पंजाब / हरियाणा / हिमाचल


सात महीने में दोबारा मुख्यमंत्री बने सैनी

चंडीगढ़, 17 अक्टूबर (वार्ता) वर्ष 2009 में हरियाणा विधानसभा का चुनाव हारने से लेकर वर्ष 2024 में सात महीने के अंतराल में दो बार मुख्यमंत्री बनने तक नायब सिंह सैनी का राजनीतिक सफर काफी रोचक रहा है।
गुरुवार को 54 वर्षीय श्री सैनी ने 13 मंत्रियों के साथ हरियाणा के मुख्यमंत्री के पद की शपथ ली।
वर्ष 2009 में श्री सैनी गृह जिले अंबाला के नारायणगढ़ विधानसभा हलके से वह पहली बार चुनाव लड़े थे और हार गये थे। पांच साल बाद 2014 में वह दोबारा इसी सीट से चुनाव लड़े और जीते। मोदी लहर में भाजपा की हरियाणा में पहली बार सरकार बनी थी और मनोहर लाल खट्टर को मुख्यमंत्री बनाया गया। बाद में उन्हें खट्टर सरकार में राज्य मंत्री भी बनाया गया। वर्ष 2019 में भाजपा ने उन्हें कुरुक्षेत्र से लोकसभा चुनाव में उतारा और वह जीत कर सांसद बने। पिछले साल उन्हें पार्टी की हरियाणा इकाई के अध्यक्ष पद की जिम्मेवारी सौंपी गयी।
अचानक मार्च में भाजपा ने जब लोकसभा चुनाव से पूर्व जननायक जनता पार्टी से गठबंधन तोड़ा तो मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया और भाजपा विधायक दल का नेता श्री खट्टर के करीबी माने जाने वाले श्री सैनी को चुना गया। श्री सैनी ने श्री खट्टर की रिक्त की सीट करनाल से लोकसभा चुनावों के साथ हुआ उपचुनाव लड़ा और जीता। विधानसभा चुनावों में उन्होंने कुरुक्षेत्र जिले की लाड़वा सीट से चुनाव लड़ा और 16 हजार मतों के अंतर से जीता, यानी श्री सैनी तीन अलग-अलग विधानसभा सीटों से चुनाव जीत चुके हैं।
राजनीतिक पर्यवेक्षकों के अनुसार भाजपा ने श्री खट्टर को हटाकर श्री सैनी को लाने का दांव 10 साल की सरकार की सत्ता विरोधी लहर की काट के तौर पर किया था। हालांकि पार्टी के वरिष्ठ नेता अनिल विज इससे नाराज भी हो गये।
विधानसभा चुनावों से पहले तमाम चुनावी पंडित और विपक्षी कांग्रेस भी भाजपा की हार के दावे कर रहे थे। पांच अक्टूबर को मतदान होने के बाद शाम को जारी तमाम एग्जिट पोल ने भी कांग्रेस की जीत की भविष्यवाणी कर दी। हालांकि, श्री सैनी ने उसी दिन कह दिया था, “एग्जिट पोल वालों ने कांग्रेस को दो दिन की खुशी दी है और आठ अक्टूबर को भाजपा की तीसरी बार सरकार बनेगी और कांग्रेस ईवीएम को दोष देगी।”
हुआ भी यही, मतगणना में भाजपा 48 सीटों के साथ स्पष्ट बहुमत के 46 के आंकड़े को पार कर गई और काँग्रेस 37 सीटों पर सिमट गयीं। तीन निर्दलीय विधायकों ने भी भाजपा को समर्थन घोषित किया।
इस ‘अप्रत्याशित’ जीत के साथ साफ हो गया कि श्री सैनी तीसरी बार मुख्यमंत्री बनेंगे। वैसे भी पार्टी का शीर्ष नेतृत्व चुनाव के दौरान भी स्पष्ट कर चुका था कि श्री सैनी के नेतृत्व में हरियाणा चुनाव लड़ा जा रहा है और वही पार्टी का मुख्यमंत्री पद का चेहरा हैं।
महेश.श्रवण
वार्ता
More News

किसानों, मजदूरों और बिजली कर्मचारियों का निजीकरण के खिलाफ संयुक्त संघर्ष

16 Dec 2025 | 8:19 PM

चंडीगढ़ 16 दिसंबर (वार्ता) ऑल इंडिया पावर इंजीनियर्स फेडरेशन के अध्यक्ष शैलेंद्र दुबे ने मंगलवार को कहा कि किसान, मजदूर और बिजली कर्मचारी बिजली के निजीकरण और बिजली (संशोधन) विधेयक 2025 के खिलाफ मिलकर संघर्ष करेंगे। .

see more..

चीमा ने राष्ट्रीय चिकित्सा विभाग (एनएचएम) के अंतर्गत एएनएम और स्टाफ नर्सों के 1,568 रिक्त पदों को भरने की मंजूरी दी

16 Dec 2025 | 8:18 PM

चंडीगढ़, 16 दिसंबर (वार्ता) पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने मंगलवार को घोषणा की कि वित्त विभाग ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत एएनएम और स्टाफ नर्सों के 1,568 रिक्त पदों को भरने के लिए स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।.

see more..

पंजाब सरकार की ओर से शहीदी सभा के अवसर पर संगत के लिए सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम - मान

16 Dec 2025 | 8:14 PM

चंडीगढ़, 16 दिसंबर (वार्ता) पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने मंगलवार को बताया कि फतेहगढ़ साहिब की पावन धरती पर शहीदी सभा के अवसर पर छोटे साहिबजादों और माता गुजरी जी की महान कुर्बानी को नमन करने के लिए दुनिया भर से आने वाले लाखों श्रद्धालुओं के लिए किए गए सुरक्षा व्यवस्था तथा अन्य इंतजाम व्यापक स्तर पर किए गए हैं । .

see more..

मनरेगा का नाम बदलने के पीछे केंद्र का असली एजेंडा लाखों ग्रामीणों की रोजी-रोटी को तबाह करना : गर्ग

16 Dec 2025 | 6:11 PM

चंडीगढ़, 16 दिसंबर (वार्ता) पंजाब आम आदमी पार्टी (आप) ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) को खत्म करने और इसकी जगह तथाकथित विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (वीबी-जी राम जी) लाने के केंद्र सरकार के कदम की कड़ी निंदा की है। पार्टी ने इसे देशभर के ग्रामीण मजदूरों के अधिकारों, सम्मान और रोजी-रोटी की सुरक्षा को कमजोर करने के इरादे से उठाया गया "सोचा-समझा कदम" बताया है। .

see more..

आईआईटी रोपड़ में भौतिकी शिक्षा पर वैश्विक सम्मेलन का आयोजन

16 Dec 2025 | 5:59 PM

रोपड़ , 16 दिसंबर (वार्ता) भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) रोपड़ ने मंगलवार को अंतर्राष्ट्रीय भौतिकी शिक्षा सम्मेलन (आईसीपीई) 2025 का आयोजन किया।.

see more..