Wednesday, Dec 17 2025 | Time 17:24 Hrs(IST)
राज्य » पंजाब / हरियाणा / हिमाचल


लेफ्टिनेंट जनरल मनोज कुमार कटियार ने शिव प्रताप शुक्ल से की मुलाकात

शिमला, 02 नवंबर (वार्ता) हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से शनिवार को
लेफ्टिनेंट जनरल मनोज कुमार कटियार, जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ, पश्चिमी कमान ने शिमला के राजभवन मुलाकात की।
इस मुलाकात का उद्देश्य सीमांत राज्य के हित में महत्वपूर्ण बिंदुओं पर सिविल-मिलिट्री सहयोग और तालमेल को बढ़ावा देना था। राज्य सैनिक बोर्ड और राष्ट्रीय सैन्य विद्यालय, चैल से संबंधित मुद्दे भी चर्चा के मुख्य बिंदुओं में शामिल थे।
दोनों गणमान्य व्यक्तियों ने सशस्त्र बलों और सिविल प्रशासन के बीच मौजूदा सहयोग को मजबूत करने के लिये रणनीतियों पर अपने विचार साझा किये, जिसमें सामान्य चुनौतियों का सामना करने और साझा उद्देश्यों की प्राप्ति के लिये समन्वय और परस्पर समर्थन की आवश्यकता पर जोर दिया गया। राज्यपाल ने प्राकृतिक आपदाओं के दौरान सिविल अधिकारियों की सहायता में सेना की भूमिका की सराहना की और भारतीय सेना के सेवारत और सेवानिवृत्त सैनिक समुदाय के कल्याण से संबंधित मामलों में अनुकूल प्रतिक्रिया का आश्वासन दिया।
सेना कमांडर ने राज्यपाल को उनकी सकारात्मक प्रतिक्रिया के लिये आभार व्यक्त किया, जिसके परिणामस्वरूप कई लंबित सिविल और सैन्य मुद्दों का समाधान हुआ। उन्होंने उभर रही सुरक्षा चुनौतियों का सामना करने और क्षेत्र के समग्र विकास और कल्याण में योगदान देने के लिये सिविल प्रशासन और अन्य हितधारकों के साथ मिलकर काम करने की भारतीय सेना की भूमिका को दोहराया।
विजय.श्रवण
वार्ता
More News

शिमला गड्डे की घटना के पीछे मानवीय गलती-जीएसआई

17 Dec 2025 | 3:37 PM

शिमला, 17 दिसंबर (वार्ता) भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (जीएसआई) ने कहा है कि हिमाचल प्रदेश में कैथलीघाट-शिमला राष्ट्रीय राजमार्ग पर भाटाखुफर में गड्डे की घटना मुख्य रूप से मानवीय कारणों से हुई थी। .

see more..

हिमाचल में नये जिला समिति प्रमुखों की घोषणा कर सकती है कांग्रेस

17 Dec 2025 | 2:18 PM

शिमला, 17 दिसंबर (वार्ता) अखिल भारतीय कांग्रेस समिति बुधवार को हिमाचल प्रदेश में जिला कांग्रेस समितियों के नये पदाधिकारियों की घोषणा कर सकती है। यह फैसला राजधानी दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और हिमाचल प्रदेश कांग्रेस समिति (एचपीसीसी) के नवनियुक्त अध्यक्ष विनय कुमार की उपस्थिति में हुई उच्च-स्तरीय बैठकों के बाद लिया गया है। .

see more..

आईआईटी मंडी ने भूकंप पूर्वानुमान परियोजना लांच की

17 Dec 2025 | 1:17 PM

शिमला/मंडी , 17 दिसंबर (वार्ता) हिमाचल प्रदेश में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मंडी ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) द्वारा वित्तपोषित भूकंप पूर्वानुमान परियोजना लांच की है। .

see more..

होशियारपुर के हरियाना कस्बे में एक युवक की गोली मारकर हत्या

17 Dec 2025 | 8:57 AM

होशियारपुर 17 दिसंबर (वार्ता) पंजाब में होशियारपुर जिले के हरियाना कस्बे में अज्ञात हमलावरों ने मंगलवार शाम को एक 22 वर्षीय एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। .

see more..

पंजाब के सभी जिलों में जिला परिषद और पंचायत समिति के लिए वोटों की गिनती शुरू

17 Dec 2025 | 8:48 AM

चंडीगढ़ 17 दिसंबर (वार्ता) पंजाब की जिला परिषदों और पंचायत समितियों के लिए रविवार को हुए चुनाव की मतगणना बुधवार सुबह आठ बजे से शुरू हो गई है। राज्य के 22 जिला परिषदों के 347 ज़ोन और 153 पंचायत समितियों के 2,838 ज़ोन के प्रतिनिधियों को चुनने के लिए रविवार को कुल 48 प्रतिशत मतदान हुआ था। चुनावों में 9,000 से ज़्यादा उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया, जिसमें लगभग 1.36 करोड़ वोटर वोट देने के योग्य थे। .

see more..