Tuesday, Dec 16 2025 | Time 12:00 Hrs(IST)
राज्य » पंजाब / हरियाणा / हिमाचल


कृषि संकट को हल करने में बागवानी विभाग निभा रहा अहम भूमिका:भगत

चंडीगढ़, 11 नवंबर (वार्ता) पंजाब के बागवानी मंत्री श्री मोहिंदर भगत ने सोमवार को कहा कि पंजाब की खेती को लाभदायक बनाने और किसानी संकट को हल करने में बागवानी विभाग अहम भूमिका निभा रहा है।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि बागवानी विभाग किसानों का परामर्शदाता विभाग है, जो उन्हें पर्यावरणीय और आर्थिक रूप से लाभकारी सलाह देता है। बागवानी विभाग के प्रयासों के चलते पंजाब के किसानों ने खेती विविधता के तहत बड़े पैमाने पर बाग लगाए हैं, जिससे जहाँ लोगों को स्वास्थ्यवर्धक फलों की उपलब्धता बढ़ी है, वहीं राज्य के पर्यावरण में भी सुधार हुआ है क्यों कि बागों के कारण राज्य में वन क्षेत्र में भी वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि बागवानी विभाग का मुख्य उद्देश्य राज्य के भूजल को बचाना और पर्यावरण को स्वच्छ बनाए रखते हुए किसानों की आय में वृद्धि करना है।
श्री भगत ने बताया कि गेहूँ, धान सहित अधिकतर फसलों से प्रति एकड़ 30,000 से 55,000 रुपये तक की आय होती है, जबकि किसान बागवानी के जरिए प्रति एकड़ 1 लाख से 5 लाख रुपये तक कमा सकते हैं। उन्होंने बताया कि लुधियाना जिले के एक किसान ने पॉली हाउस के माध्यम से प्रति एकड़ 20 लाख रुपये वार्षिक आय अर्जित कर रहा है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा स्थापित विभिन्न फलों के एस्टेट्स भी बागवानों के लिए मददगार साबित हो रहे हैं। इनसे बागवानों को बागों की देखभाल और उचित खाद के बारे में जानकारी मिलती है, जिससे अधिक उपज प्राप्त होती है और अनावश्यक खाद से होने वाले आर्थिक नुकसान से बचा जा सकता है। इससे बागवानों को प्रति एकड़ 7000 रुपये का लाभ होता है।
श्री भगत ने कहा कि राज्य में अमरूद, लीची, और नाशपाती के एस्टेट्स तैयार किए गए हैं, जिन्हें जल्द ही जनता को समर्पित किया जाएगा। श्री भगत ने बताया कि विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि बागवानों को दी जाने वाली सब्सिडी से संबंधित अन्य राज्यों की नीति का अध्ययन कर राज्य के बागवानों के लिए नीति तैयार की जाए। इसके साथ ही अधिकारियों को एक कनाल भूमि में पॉली हाउस स्थापित करने की संभावनाओं को तलाशने के भी निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि राज्य के बागवानों को आगामी वर्ष के दौरान 600 क्विंटल लीची एक्सपोर्ट करने का ऑर्डर भी मिल चुका है। ठाकुर.संजय
वार्ता
More News

जीएनडीयू के वैज्ञानिक ने हीरे पर आधारित सेंसरों की तुलना में लगभग 1200 गुना अधिक संवेदनशील क्वांटम की खोज की

15 Dec 2025 | 10:22 PM

अमृतसर, 15 दिसंबर (वार्ता) क्वांटम सेंसिंग एक आधुनिक वैज्ञानिक तकनीक है जिसमें वैज्ञानिक पदार्थों की क्वांटम प्रकृति का उपयोग करके दबाव, तापमान, चुंबकीय क्षेत्र और तनाव जैसी भौतिक मात्राओं को अत्यंत उच्च सटीकता के साथ मापते हैं। यह तकनीक चिकित्सा, अंतरिक्ष अनुसंधान, इलेक्ट्रॉनिक्स और उन्नत भौतिकी में भविष्य की प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। .

see more..

हिमाचल में शराब के नशे में धुत्त युवकों ने की बस पर पत्थरबाज़ी, तीन गिरफ्तार

15 Dec 2025 | 10:03 PM

शिमला, 15 दिसंबर (वार्ता) हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में तीन युवकों को शराब पीकर सरकारी वॉल्वो बस पर पत्थर फेंकने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। .

see more..

कबड्डी खिलाड़ी पर फायरिंग की वड़िंग ने की निंदा

15 Dec 2025 | 9:51 PM

चंडीगढ़, 15 दिसंबर (वार्ता) पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने सोमवार को मोहाली में एक मैच के दौरान कबड्डी खिलाड़ी राणा बलाचौरिया पर हुई फायरिंग की कड़ी निंदा की और कहा कि यह राज्य में लगातार हो रही ऐसी घटनाओं की एक और कड़ी है, जो साफ दिखाती है कि पंजाब में कानून-व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा चुकी है।.

see more..

महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय ने परीक्षाओं की तिथियों में किया संशोधन

15 Dec 2025 | 8:27 PM

चंडीगढ़, 15 दिसंबर (वार्ता) महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू), रोहतक ने इंजीनियरिंग और स्नातकोत्तर (पीजी) पाठ्यक्रमों की कुछ परीक्षाओं की तिथियों में संशोधन किया है। .

see more..

प्रौद्योगिकी आधारित नीति से अग्नि सुरक्षा प्रमाणन प्रक्रिया हुई सुव्यवस्थित

15 Dec 2025 | 8:24 PM

चंडीगढ़, 15 दिसंबर (वार्ता) हरियाणा सरकार ने अग्नि सुरक्षा प्रमाणपत्र (एफएससी) जारी करने और नवीनीकरण की प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी और समयबद्ध बनाने के लिए नए दिशानिर्देश अधिसूचित किया है। हरियाणा अग्नि एवं आपातकालीन सेवा अधिनियम, 2022 के तहत तैयार यह नीति नौ दिसंबर 2025 को अधिसूचित की गई, जिसका उद्देश्य जन सुरक्षा को मजबूत करना और शासन प्रक्रिया को सुगम बनाना है।.

see more..