Tuesday, Dec 16 2025 | Time 05:23 Hrs(IST)
राज्य » पंजाब / हरियाणा / हिमाचल


नेगी ने समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की

शिमला, 03 दिसंबर (वार्ता) हिमाचल प्रदेश के बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने मंगलवार को यहां समीक्षा बैठक की अध्यक्षता में लाहौल, किन्नौर तथा स्पीति के अधिकारियों, मुख्य अभियंता लोक निर्माण विभाग, जल शक्ति विभाग तथा बिजली बोर्ड को निर्देश देते हुये कहा कि प्रदेश के जनजातीय क्षेत्रों के गांवों तक सड़क, पेयजल और विद्युत की बेहतर सुविधायें उपलब्ध करवाने के लिये कार्य योजना तैयार करने के निर्देश दिये।
श्री नेगी ने कहा कि समय-समय पर पीएसी बैठक में इसकी समीक्षा भी करे, जिससे जनजातीय क्षेत्रों का विकास सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने जनजातीय क्षेत्र लाहौल, किन्नौर तथा स्पिति में पीएम ग्रामीण सड़क योजना के तहत कच्ची सड़कों को पक्का करने तथा नयी सड़कों की डीपीआर तैयार करने के भी निर्देश दिये। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुये कहा कि नाबार्ड के तहत भी संपर्क मार्गों के प्रस्ताव तैयार करें। उन्होंने सड़कों के किनारे आवश्यकता अनुशार क्रैश बैरियर लगाने के भी निर्देश दिये। उन्होंने खनन परमिट जारी करने की शक्तियां एसडीएम पांगी को प्रदान करने और लंबित देनदारियों को निपटाने के भी निर्देश दिये।
विजय.श्रवण
वार्ता
More News

जीएनडीयू के वैज्ञानिक ने हीरे पर आधारित सेंसरों की तुलना में लगभग 1200 गुना अधिक संवेदनशील क्वांटम की खोज की

15 Dec 2025 | 10:22 PM

अमृतसर, 15 दिसंबर (वार्ता) क्वांटम सेंसिंग एक आधुनिक वैज्ञानिक तकनीक है जिसमें वैज्ञानिक पदार्थों की क्वांटम प्रकृति का उपयोग करके दबाव, तापमान, चुंबकीय क्षेत्र और तनाव जैसी भौतिक मात्राओं को अत्यंत उच्च सटीकता के साथ मापते हैं। यह तकनीक चिकित्सा, अंतरिक्ष अनुसंधान, इलेक्ट्रॉनिक्स और उन्नत भौतिकी में भविष्य की प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। .

see more..

हिमाचल में शराब के नशे में धुत्त युवकों ने की बस पर पत्थरबाज़ी, तीन गिरफ्तार

15 Dec 2025 | 10:03 PM

शिमला, 15 दिसंबर (वार्ता) हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में तीन युवकों को शराब पीकर सरकारी वॉल्वो बस पर पत्थर फेंकने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। .

see more..

कबड्डी खिलाड़ी पर फायरिंग की वड़िंग ने की निंदा

15 Dec 2025 | 9:51 PM

चंडीगढ़, 15 दिसंबर (वार्ता) पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने सोमवार को मोहाली में एक मैच के दौरान कबड्डी खिलाड़ी राणा बलाचौरिया पर हुई फायरिंग की कड़ी निंदा की और कहा कि यह राज्य में लगातार हो रही ऐसी घटनाओं की एक और कड़ी है, जो साफ दिखाती है कि पंजाब में कानून-व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा चुकी है।.

see more..

महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय ने परीक्षाओं की तिथियों में किया संशोधन

15 Dec 2025 | 8:27 PM

चंडीगढ़, 15 दिसंबर (वार्ता) महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू), रोहतक ने इंजीनियरिंग और स्नातकोत्तर (पीजी) पाठ्यक्रमों की कुछ परीक्षाओं की तिथियों में संशोधन किया है। .

see more..

प्रौद्योगिकी आधारित नीति से अग्नि सुरक्षा प्रमाणन प्रक्रिया हुई सुव्यवस्थित

15 Dec 2025 | 8:24 PM

चंडीगढ़, 15 दिसंबर (वार्ता) हरियाणा सरकार ने अग्नि सुरक्षा प्रमाणपत्र (एफएससी) जारी करने और नवीनीकरण की प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी और समयबद्ध बनाने के लिए नए दिशानिर्देश अधिसूचित किया है। हरियाणा अग्नि एवं आपातकालीन सेवा अधिनियम, 2022 के तहत तैयार यह नीति नौ दिसंबर 2025 को अधिसूचित की गई, जिसका उद्देश्य जन सुरक्षा को मजबूत करना और शासन प्रक्रिया को सुगम बनाना है।.

see more..