Tuesday, Dec 16 2025 | Time 04:16 Hrs(IST)
राज्य » पंजाब / हरियाणा / हिमाचल


हमारी सरकार 11 दिसंबर को सात गारंटियां पूरी करने जा रही

शिमला, 03 दिसंबर (वार्ता) हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मंगलवार को मंडी जिला की सिराज के बाखली में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुये कहा कि वर्तमान कांग्रेस सरकार 11 दिसंबर को सात गारंटियां पूरी करने जा रही है।
श्री सुक्खू ने कहा, “ मेरा मकसद आम आदमी की सेवा करना है और मेरे मंत्रिमंडल के सभी सदस्य इस दिशा में दिन-रात मेहनत कर रहे हैं, ताकि आम जनता को किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े। जब पुलिस भर्ती के पेपर लीक हुये और अधीनस्थ चयन आयोग हमीरपुर में पेपर नीलाम हो रहे थे, तब जयराम ठाकुर कहां थे। मैं अपनी आंखों के सामने युवाओं के भविष्य के साथ धोखा होते हुये नहीं देख सकता, इसलिये हमने अधीनस्थ चयन आयोग को भंग कर दिया।”
उन्होंने कहा कि पहले सरकार बदलने के साथ ही पुराने काम रोक दिये जाते थे, लेकिन हमने भाजपा के इस रिवाज को बंद किया और 28 करोड़ रुपये बगलामुखी रोपवे के लिए प्राथमिकता पर आवंटित किये।
उन्होंने कहा कि पिछली भाजपा सरकार के कार्यकाल में सिराज में बड़े भवन बने, लेकिन उनमें स्टाफ तक नियुक्त नहीं हुआ। भवन लोगों के काम आये तभी उसका फायदा है।
श्री सुक्खू ने कहा कि पिछली भाजपा सरकार विधानसभा चुनावों से ठीक पहले 900 संस्थान खोल दियै, लेकिन बिना स्टाफ तथा समुचित बजट के संस्थान खोलना जनता के साथ धोखा है। उन्होंने कहा,“ हमने फैसला किया कि जब तक अध्यापक भर्ती नहीं होते, जब तक डॉक्टर भर्ती नहीं होते, तब तक नये संस्थान नहीं खोले जायेंगे। ”
उन्होंने मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना के तहत मकान बनाने के लिए दो बच्चों को भूमि प्रदान करने के प्रमाण-पत्र वितरित किए। उन्होंने पिछली आपदा में अपनी भूमि से वंचित हो चुके दो परिवारों को तीन-तीन बिस्वा भूमि प्रदान करने के प्रमाण-पत्र प्रदान किये। उन्होंने सुख-शिक्षा योजना के 14 लाभार्थियों को प्रमाण पत्र भी दियै। इस योजना के तहत राज्य सरकार विधवा एवं एकल महिलाओं के बच्चों का पूरा खर्च वहन करती है।
विजय.श्रवण
वार्ता
More News

जीएनडीयू के वैज्ञानिक ने हीरे पर आधारित सेंसरों की तुलना में लगभग 1200 गुना अधिक संवेदनशील क्वांटम की खोज की

15 Dec 2025 | 10:22 PM

अमृतसर, 15 दिसंबर (वार्ता) क्वांटम सेंसिंग एक आधुनिक वैज्ञानिक तकनीक है जिसमें वैज्ञानिक पदार्थों की क्वांटम प्रकृति का उपयोग करके दबाव, तापमान, चुंबकीय क्षेत्र और तनाव जैसी भौतिक मात्राओं को अत्यंत उच्च सटीकता के साथ मापते हैं। यह तकनीक चिकित्सा, अंतरिक्ष अनुसंधान, इलेक्ट्रॉनिक्स और उन्नत भौतिकी में भविष्य की प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। .

see more..

हिमाचल में शराब के नशे में धुत्त युवकों ने की बस पर पत्थरबाज़ी, तीन गिरफ्तार

15 Dec 2025 | 10:03 PM

शिमला, 15 दिसंबर (वार्ता) हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में तीन युवकों को शराब पीकर सरकारी वॉल्वो बस पर पत्थर फेंकने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। .

see more..

कबड्डी खिलाड़ी पर फायरिंग की वड़िंग ने की निंदा

15 Dec 2025 | 9:51 PM

चंडीगढ़, 15 दिसंबर (वार्ता) पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने सोमवार को मोहाली में एक मैच के दौरान कबड्डी खिलाड़ी राणा बलाचौरिया पर हुई फायरिंग की कड़ी निंदा की और कहा कि यह राज्य में लगातार हो रही ऐसी घटनाओं की एक और कड़ी है, जो साफ दिखाती है कि पंजाब में कानून-व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा चुकी है।.

see more..

महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय ने परीक्षाओं की तिथियों में किया संशोधन

15 Dec 2025 | 8:27 PM

चंडीगढ़, 15 दिसंबर (वार्ता) महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू), रोहतक ने इंजीनियरिंग और स्नातकोत्तर (पीजी) पाठ्यक्रमों की कुछ परीक्षाओं की तिथियों में संशोधन किया है। .

see more..

प्रौद्योगिकी आधारित नीति से अग्नि सुरक्षा प्रमाणन प्रक्रिया हुई सुव्यवस्थित

15 Dec 2025 | 8:24 PM

चंडीगढ़, 15 दिसंबर (वार्ता) हरियाणा सरकार ने अग्नि सुरक्षा प्रमाणपत्र (एफएससी) जारी करने और नवीनीकरण की प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी और समयबद्ध बनाने के लिए नए दिशानिर्देश अधिसूचित किया है। हरियाणा अग्नि एवं आपातकालीन सेवा अधिनियम, 2022 के तहत तैयार यह नीति नौ दिसंबर 2025 को अधिसूचित की गई, जिसका उद्देश्य जन सुरक्षा को मजबूत करना और शासन प्रक्रिया को सुगम बनाना है।.

see more..