Thursday, Jan 15 2026 | Time 02:49 Hrs(IST)
राज्य » पंजाब / हरियाणा / हिमाचल


‘मेरी दस्तार, मेरी शान’ युवाओं को सिखी में वापस लाने के लिए एक अद्भुत पहल: बादल

तलवंडी साबो/मोहाली, 06 जनवरी (वार्ता) दसवें सिख गुरु श्री गुरु गोबिंद सिंह के पवित्र प्रकाश पर्व का जश्न मनाते हुये, यूथ अकाली दल ने सोमवर को ऐतिहासिक तख्त श्री दमदमा साहिब, तलवंडी साबो में एक सफल ‘मेरी दस्तार, मेरी शान’ शिविर का आयोजन किया।
शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने इस अवसर पर सिख मूल्यों को संरक्षित करने और श्री गुरु गोबिंद सिंह जी की विरासत का सम्मान करने के महत्व पर जोर दिया। युवा शाखा की इस पहल की सराहना करते हुये पूर्व उप-मुख्यमंत्री ने कहा, “ मेरी दस्तार, मेरी शान’ हमारे युवा अकाली दल की एक अद्भुत पहल है, जिसका उद्देश्य जागरूकता बढ़ाना और पंजाब के युवाओं को उनकी जड़ों और सिख धर्म की ओर वापस लाना है। हमारे लिये, यह पहल युवाओं को सिख धर्म की ओर वापस लाने का एक शानदार प्रयास है। ”
श्री बादल ने कहा, “ पगड़ी एक पवित्र मुकुट है, जिसे गुरु साहिब ने हम सभी को दिया है और यह हमारा कर्तव्य है कि हम अपनी संस्कृति और धार्मिक मान्यताओं को बचाये रखें। यह पगड़ी हमें हमारे गुरुओं ने कई संघर्षों के बाद दी है और इसलिये मैं हमारी सिख परंपराओं को संरक्षित करने के लिये यूथ अकाली दल के समर्पण की सराहना करता हूँ। ‘मेरी दस्तार, मेरी शान’ जैसी पहल हमारे समुदाय के भविष्य को आकार देने में महत्वपूर्ण हैं, और मैं हमारे युवाओं से इसमें सक्रिय रूप से भाग लेने का आग्रह करता हूं। ”
श्री बादल ने कहा, “ मुझे यह कहते हुये बहुत गर्व हो रहा है कि शिरोमणि अकाली दल एकमात्र राजनीतिक दल जो सिख धर्म के लिये पूरे दिल से समर्पित है और काम कर रहा है और हमारे कार्यकर्ता भी सिख पंथ के लिये समर्पित हैं। यही कारण है कि हमारी युवा शाखा ने ‘मेरी दस्तार मेरी शान’ के कई शिविरों की सफलतापूर्वक मेजबानी की है। ”
यूथ अकाली दल के अध्यक्ष सरबजीत सिंह झिंजर के नेतृत्व और यूथ अकाली दल के जिला अध्यक्ष कमलदीप सिंह और हसरत सिंह कुलार के प्रयासों से सैकड़ों श्रद्धालुओं को श्री दमदमा साहिब में पगड़ी बांधी गयी, जो सिख गौरव और विरासत का प्रतीक है।
श्री झिंजर ने कहा, “ इस पवित्र दिन पर, हम सिखों के गौरव और विरासत का सम्मान करते हैं। श्री गुरु गोबिंद सिंह की विरासत, जिन्होंने हमें खालसा पंथ और सिख धर्म दिया, जिसे हम बढ़ावा देने की कोशिश कर रहे हैं। हमारी ‘मेरी दस्तार, मेरी शान’ पहल का उद्देश्य युवाओं को अपनी सिख विरासत और मूल्यों पर गर्व करने के लिए प्रेरित करना है। ”
उन्होंने कहा, “ पंजाब में कई स्थानों पर आयोजित ‘दस्तारां दे लंगर’ (निःशुल्क पगड़ी बांधनेविर) के माध्यम से अब तक 25,000 से अधिक युवाओं और बच्चों को मुफ्त पगड़ी बांधी जा चुकी है। यह केवल गुरु साहिब के आशीर्वाद के कारण ही संभव हो पाया है। हम इन निःशुल्क शिविरों का सफलतापूर्वक संचालन करने में सक्षम रहे हैं और कई युवाओं ने इन शिविरों में हमसे वादा किया है कि वे नियमित रूप से पगड़ी बांधना शुरू करेंगे और उनमें से कई ने सफलतापूर्वक ऐसा किया है। ”
ठाकुर.श्रवण
वार्ता
More News

श्री गुरु ग्रंथ साहिब के 169 लापता स्वरूप बरामद –मान

14 Jan 2026 | 9:25 PM

श्री मुक्तसर साहिब, 14 जनवरी (वार्ता) पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बुधवार को कहा कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब के लापता हुए 328 स्वरूपों में 169 स्वरूपों को बरामद कर लिया गया है।.

see more..

शहीदी मेलों के दौरान सियासी कांफ्रेंस करने पर श्री अकाल तख़्त साहिब स्पष्टीकरण दे –वडिंग

14 Jan 2026 | 8:41 PM

चंडीगढ़, 14 जनवरी (वार्ता) पंजाब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने बुधवार को जत्थेदार श्री अकाल तख़्त साहिब से अपील की है कि श्री फ़तेहगढ़ साहिब और श्री मुक्तसर साहिब के शहीदी मेलों के दौरान राजनीतिक पार्टियों द्वारा सियासी कांफ्रेंस करने के मुद्दे पर स्पष्टता प्रदान की जाए।.

see more..

पंजाब को 'डबल इंजन' सरकार की जरूरत –भाजपा

14 Jan 2026 | 8:19 PM

श्री मुक्तसर साहिब , 14 जनवरी ( वार्ता) हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 40 मुक्तों की पावन धरती श्री मुक्तसर साहिब में माघी मेले के अवसर पर बुधवार को कहा कि चार साल बीत जाने के बावजूद पंजाब के किसान आज भी न्याय की प्रतीक्षा कर रहे हैं जबकि हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की डबल इंजन सरकार किसानों को एमएसपी पर फसल खरीद, समय पर भुगतान, फसल नुकसान का मुआवजा, स्वास्थ्य योजनाओं और सामाजिक कल्याण योजनाओं का लाभ दे रही है।.

see more..

शिरोमणि अकाली दल ने माघी मेले में 2027 के विधानसभा चुनावों का बिगुल बजाया

14 Jan 2026 | 8:00 PM

श्री मुक्तसर साहिब 14 जनवरी (वार्ता) आगामी विधानसभा चुनावों का बिगुल बजाते हुए, शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने बुधवार को घोषणा की कि उनकी पार्टी राजस्थान नहर के माध्यम से पंजाब के पानी को राजस्थान की ओर मोड़ने जैसे ऐतिहासिक अन्याय को दूर करने के लिए प्रतिबद्ध है। साथ ही उन्होंने कई चुनावी वादे भी किए, जिनमें सभी वंचित किसानों को मुफ्त ट्यूबवेल कनेक्शन, युवाओं को 10 लाख रुपये का ब्याज मुक्त ऋण और मोटरसाइकिलों पर सड़क कर माफ करना शामिल है। .

see more..

सरकारी बसों का राजनीतिक रैली में इस्तेमाल कर पंजाब सरकार ने की सरकारी स्रोतों की लूट : परगट

14 Jan 2026 | 7:53 PM

जालंधर 14 जनवरी (वार्ता) पंजाब के पूर्व शिक्षा मंत्री एवं विधायक परगट सिंह ने बुधवार को राज्य की आम आदमी पार्टी सरकार पर माघी मेले में राजनीतिक रैली के लिए 1600 सरकारी बसों का इस्तेमाल करने की कड़ी निंदा की और आरोप लगाया कि सरकार के पास सरकारी मुलाजिमों को देने के लिए वेतन और पेंशन के पैसे नहीं है, लेकिन रैलियों में मुहैया करवाने के लिए सरकारी बसें जरूर उपलब्ध हैं। .

see more..