Tuesday, Jan 13 2026 | Time 05:56 Hrs(IST)
राज्य » पंजाब / हरियाणा / हिमाचल


खनन माफिया को कौन दे रहा संरक्षण कि मंत्री भी नजर आ रहे हैं बेबस :जयराम

खनन माफिया को कौन दे रहा संरक्षण कि मंत्री भी नजर आ रहे हैं बेबस :जयराम

शिमला, 13 जनवरी (वार्ता) हिमाचल प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा है कि सुक्खू सरकार में खनन माफिया इस कदर बेलगाम हो गए हैं कि उनके सामने प्रशासन और मंत्री भी बेबस नजर आ रहे हैं। सरकार की नाकामी के कारण ही अवैध खनन से पीड़ित लोगों ने हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।

श्री ठाकुर ने सोमवार को यहां जारी बयान में कहा कि खनन माफियाओं के इस तांडव से यह स्पष्ट है कि सरकार का जोर खनन माफियाओं पर चल नहीं रहा है या सरकार को उन्हें खुला संरक्षण है। आखिर यह संरक्षण किसका है कि प्रदेश के उपमुख्यमंत्री को भी प्रशासन के सामने गुहार लगाते देखा जा रहा है। जो बातें सरकार में बैठे नेताओं को विभागीय मीटिंगों में कड़े शब्दों में कहनी चाहिए वह बातें आम जनसभा के मंचों से कहानी पड़ रही है। क्या तालमेल का अभाव इस कदर है कि जो बातें मंत्री के रूप में अधिकारियों को आदेशित करनी चाहिए वह बातें जनसभा के माध्यम से उन तक पहुंचानी पड़ रही है। या इस तरह से अपनी बात अधिकारियों से कहना उनसे खनन रोकने के लिए गुहार लगाना और खनन रोकने के लिए धमकाना मंत्रियों की अपनी बेबसी है कि उनकी भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है?

श्री ठाकुर ने कहा कि उपमुख्यमंत्री के अपने जिले में हो रहे खनन को लेकर लोगों द्वारा जनहित याचिका दायर करनी पड़ी है। जिस पर माननीय न्यायालय द्वारा खड़ा संज्ञान लेकर सरकार को नोटिस भी जारी किया गया है। जब खनन माफियाओं के खिलाफ प्रशासन सुनवाई नहीं करेगा तो आम आदमी के पास न्यायालय के अलावा कोई और रास्ता नहीं बचता है। लेकिन यह सरकार की नाकामी है, सरकार से लोगों का भरोसा उठ जाने का प्रतीक है। जब किसी भी अवैध कारगुज़ारी पर प्रशासन मौन होता है तो यह साफ है कि उसे संरक्षण शासन से मिल रहा होता है? ऐसे में सवाल उठता है कि ऐसे खनन माफियाओं को किसका संरक्षण है कि उसके आगे प्रदेश का उपमुख्यमंत्री भी बेबस हैं और प्रदेश के लोगों को न्यायालय की शरण लेनी पड़ रही है। सबसे हास्यास्पद बात यह है कि जिन नेताओं ने पिछले पांच साल अवैध खनन के झूठे आरोपों के नाम पर अपनी राजनीति चमकाई वही लोग खनन माफियाओं के सामने बेबस नजर आ रहे हैं। सरकार का खनन माफिया के सामने इस प्रकार घुटने टेक देना शर्मनाक है। और ऐसे मामलों में लोगों का कानून की शरण लेना यह बताता है कि सरकार माफियाओं के हाथ की कठपुतली बन गई है। यह शर्मनाक है।

श्री ठाकुर ने कहा कि एक हमारी सरकार ने कोविड के समय में प्रदेश में 47 ऑक्सीजन प्लांट बनाए जिससे अस्पतालों को ऑक्सीजन की सप्लाई निर्बाध रूप से होती रहे। अब व्यवस्था परिवर्तन वाली सरकार आई है जो नए ऑक्सीजन प्लांट स्थापित करना तो दूर पुराने और चले हुए ऑक्सीजन प्लांट में तकनीकी सहायक भी उपलब्ध नहीं कर पा रहीहै। आज समाचारों के माध्यम से पता चला कि पीएसए प्लांट चलाने वाले 29कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं।एक तरफ पूरे देश में ह्यूमन मेटान्यूमो वायरस (एचएमपीवी) के संभावित खतरों से निपटने के लिए अलर्ट मोड पर है तो दूसरी तरफ हिमाचल की व्यवस्था परिवर्तन वाली बड़बोली सरकार ऑक्सीजन पीएसए प्लांट चलने वाले कर्मियों को ही नौकरी से निकाल दिया है। यह वही लोग हैं जो हर साल एक लाख युवाओं को नौकरी देने के नाम पर सत्ता में आए थे और आज हर दिन लोगों को नौकरी से निकालने के लिए सुर्खियां बटोर रहे हैं।

सं.संजय

वार्ता

More News

अमृतसर में 14 जनवरी को मनाया जाएगा 10वां सशस्त्र बल पूर्व सैनिक दिवस

12 Jan 2026 | 6:43 PM

अमृतसर 12 जनवरी (वार्ता) पश्चिमी कमान के तत्वावधान में वज्र कोर द्वारा 14 जनवरी को अमृतसर के खासा में 10वां सशस्त्र बल पूर्व सैनिक दिवस मनाया जाएगा। .

see more..

एक करोड़ रुपये की फिरौती की धमकी के बाद ज्वैलर्स के घर, दुकान पर गोलीबारी

12 Jan 2026 | 6:38 PM

फगवाड़ा 12 जनवरी (वार्ता) पंजाब के गोरिया में रविवार देर रात अज्ञात हथियारबंद हमलावरों ने डीपी ज्वैलर्स के मालिक और जाने-माने जौहरी मुकुंद लाल के आवास और दुकान पर कथित तौर पर एक करोड़ रुपये की फिरौती की मांग के बाद गोलीबारी की, जिससे इलाके में दहशत फैल गयी। .

see more..

स्टार्टअप पंजाब सम्मेलन में मान ने नवाचार के लिए सरकारी समर्थन को दोहराया

12 Jan 2026 | 6:35 PM

फगवाड़ा 12 जनवरी (वार्ता) पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोमवार को यहां लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) में आयोजित स्टार्टअप पंजाब कॉन्क्लेव 2026 "सोच तो उड़ान तक" को संबोधित करते हुए स्टार्टअप इकोसिस्टम को मजबूत करने और नवाचार आधारित विकास को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया। .

see more..

आम आदमी पार्टी वास्तव में बन चुकी है एक आपराधिक पार्टी : झिंजर

12 Jan 2026 | 6:31 PM

बठिंडा 12 जनवरी (वार्ता) पंजाब के बठिंडा में यूथ अकाली दल के अध्यक्ष सरबजीत सिंह झिंजर ने सोमवार को कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) वास्तव में एक आपराधिक पार्टी बन चुकी है। पंजाब में जब से यह पार्टी सत्ता में आई है, तभी से राज्य की कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। दिन-दहाड़े चोरियां, खुलेआम हत्याएं, लूटपाट और डकैतियां आम बात बन चुकी हैं। .

see more..

केंद्र की मोदी सरकार देश को तानाशाही की ओर धकेल रही : बरसट

12 Jan 2026 | 6:22 PM

चंडीगढ़, 12 जनवरी (वार्ता) पंजाब आम आदमी पार्टी के प्रदेश महासचिव हरचंद सिंह बरसट ने सोमवार को आरोप लगाया कि केंद्र सरकार देश को तानाशाही की ओर ले जा रही है। .

see more..