Monday, Dec 15 2025 | Time 10:24 Hrs(IST)
राज्य » पंजाब / हरियाणा / हिमाचल


स्वास्थ्य क्षेत्र पर इस वर्ष खर्च किए जा रहे 3415 करोड़ :अवस्थी

शिमला/सोलन, 13 जनवरी (वार्ता) हिमाचल के अर्की से कांग्रेस विधायक संजय अवस्थी ने कहा कि स्वास्थ्य क्षेत्र में बेहतर अधोसंरचना सृजन प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है और घोषित 69 आदर्श स्वास्थ्य संस्थानों में आधुनिक मशीन तथा उपकरण की खरीद के लिए 1-एक करोड़ रुपए प्रति केन्द्र व्यय किए जा रहे हैं।
श्री अवस्थी सोमवार को नगर पंचायत अर्की के वार्ड नम्बर-07 में शहरी स्वास्थ्य एवं वैलनेस केन्द्र का लोकार्पण करने एवं नागरिक अस्पताल अर्की में रोगी कल्याण समिति की बैठक को सम्बोधित कर रहे थे।
उन्होंने अर्की के वार्ड नम्बर 07 में शहरी स्वास्थ्य एवं वैलनेस केन्द्र का लोकार्पण किया। यह केन्द्र लगभग चार हजार लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करेगा। इस केन्द्र की स्थापना एक मज़बूत और समावेशी स्वास्थ्य देखभाल प्रणाली स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि यह केंद्र लोगों को उनके घर-द्वार पर आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाएगा। इस केन्द्र में एक समर्पित स्वास्थ्य टीम कार्यरत रहेगी। उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्रों में प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल प्रणाली का विस्तार और सुदृढ़ीकरण आवश्यक है ताकि आपात स्थिति में रोगी को त्वरित उपचार मिल सके।
श्री अवस्थी ने कहा कि प्रदेश सरकार यह सुनिश्चित बना रही है कि लोगों को प्रदान की जा रही स्वास्थ्य सेवाओं में नियमित सुधार हो। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार वर्ष 2026 के अंत तक प्रत्येक ज़िला में सभी परीक्षण सुविधाओं से सम्पन्न एकीकृत जन स्वास्थ्य प्रयोगशाला स्थापित करने के लिए प्रयासरत है। प्रदेश सरकार इस वर्ष स्वास्थ्य क्षेत्र पर 3415 करोड़ रुपए खर्च कर रही है।
विधायक ने कहा कि रोगी कल्याण समिति की धनराशि का उपयोग क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करवाने पर किया जाना चाहिए तथा इस राशि के आय-व्यय में पूर्ण पारदर्शिता होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि लोगों को शीघ्र ही यहां अल्ट्रा-लैब जैसी सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी ताकि लोगों के चिकित्सीय परीक्षण बिना देरी के हो सके। उन्होंने कहा कि लोगों को गुणात्मक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए नागरिक अस्पताल अर्की में विभिन्न सुविधाओं के विस्तार के लिए आवश्यक बजट का प्रावधान किया जाएगा।
खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ. तारा चन्द नेगी ने बैठक की कार्यवाही का संचालन किया। उन्होंने नागरिक अस्पताल अर्की के लिए वित वर्ष 2024-25 के लिए 77 लाख 67 हजार रुपए और नागरिक अस्पताल कुनिहार के लिए 31 लाख 50 हज़ार रुपए का बजट अनुमोदन के लिए प्रस्तुत किया।
श्री अवस्थी ने इससे पूर्व नागरिक अस्पताल केन्द्र अर्की का निरीक्षण किया तथा उपचाराधीन रोगियों का कुशलक्षेम जाना। उन्होंने रोगियों से विभिन्न सुविधाओं, परीक्षण तथा दवा उपलब्धतता के विषय में विस्तृत जानकारी प्राप्त की।
उन्होंने इस अवसर पर क्षेत्रवासियों की जन समस्याएं सुनी तथा इनके शीघ्र निपटारे के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
ज़िला परिषद सदस्य आशा परिहार, नगर पंचायत अर्की के अध्यक्ष अनुज गुप्ता, नगर पंचायत के पार्षदगण, कांग्रेस पार्टी के सतीश कश्यप, रोशन वर्मा, धनी राम ठाकुर, दिनेश शर्मा, रोगी कल्याण समिति के अध्यक्ष एवं उप मण्डलाधिकारी यादविंदर पाल, खण्ड विकास अधिकारी कुनिहार तन्मय कंवर, जल शक्ति विभाग के अधिशाषी अभियन्ता विवेक कटोच, लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता शशिपाल, राज्य विद्युत बोर्ड के अधिशाषी अभियंता संदीप कुमार, रोगी कल्याण समिति के सदस्य व विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
सं.संजय
वार्ता
.
More News

ऊर्जा संरक्षण के क्षेत्र में जीवीएम महिला कॉलेज को मिला राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार

14 Dec 2025 | 7:41 PM

सोनीपत, 14 दिसंबर (वार्ता) सोनीपत के जीवीएम गर्ल्स कॉलेज को ऊर्जा संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। .

see more..

सोनीपत में दोस्त बन फौजी के आठ लाख रुपए हड़पे

14 Dec 2025 | 7:34 PM

सोनीपत, 14 दिसंबर (वार्ता) सोनीपत के गोहाना उपमंडल के गांव खानपुर कलां निवासी भारतीय थल सेना के हवलदार रविंद्र के साथ ठगी और धमकी का मामला सामने आया है। आरोप है कि दीपांशु निवासी गांव जौली ने विश्वास जीतकर लाखों रुपए हड़प लिए और सोने की चेन भी ले ली। अब आरोपी फोन और व्हाट्सएप पर जान से मारने की धमकियां दे रहा है। पुलिस ने रविवार को मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।.

see more..

पंचायत समिति और जिला परिषद चुनावों में शराब और सूट बांटते रंगे हाथों पकड़ी गई कांग्रेस: 'आप'

14 Dec 2025 | 7:10 PM

बटाला 14 दिसंबर (वार्ता) आम आदमी पार्टी (आप) ने जिला परिषद और पंचायत समिति चुनावों के दौरान बटाला में शराब, महिलाओं के सूट, हथियार, जिंदा कारतूस और कांग्रेस पार्टी के झंडों से भरी एक गाड़ी पकड़े जाने के बाद कांग्रेस पर तीखा हमला किया है। .

see more..

कार्यकर्ताओं और जनता का भरोसा खो चुकी कांग्रेस लगा रही बेबुनियाद वोट चोरी के आरोप – जाखड़

14 Dec 2025 | 6:08 PM

चंडीगढ़, 14 दिसंबर (वार्ता) दिल्ली में रविवार को कांग्रेस पार्टी की " वोट चोरी" के मसले पर आयोजित रैली पर टिप्पणी करते हुए पंजाब भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने कहा कि वास्तव में कांग्रेस अपने कार्यकर्ताओं और जनता का भरोसा खो चुकी है और इसी कारण उसे लगातार चुनावी हार का सामना करना पड़ रहा है। .

see more..

कांगड़ा, मंडी में ईडी की छापेमारी में 80 से अधिक लोग लोग जांच के घेरे में

14 Dec 2025 | 5:14 PM

शिमला, 14 दिसंबर (वार्ता) हिमाचल प्रदेश में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) कांगड़ा और मंडी में कई स्थानों पर एक क्रिप्टोकरेंसी धोखाधड़ी के सिलसिले में सर्च ऑपरेशन जारी रखे हुए है, जिससे निवेशकों के साथ बड़े पैमाने पर धोखाधड़ी की धन-शोधन की जांच में तेजी आयी है।.

see more..