Wednesday, Aug 19 2026 | Time 13:52 Hrs(IST)
राज्य » पंजाब / हरियाणा / हिमाचल


राज्य में स्थापित होगें इनोवेशन सेन्टरः धर्माणी

शिमला, 18 जनवरी (वार्ता) हिमाचल प्रदेश के तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने शुक्रवार को तेलंगाना अकेडमी फॉर स्किल एंड नॉलेज (टास्क) तथा टी-हब का दौरा किया और टी-हब के सीईओ और अन्य अधिकारियों के साथ शिष्टाचार भेंट की। टास्क एक सोसाइटी है जो भिन्न भिन्न संस्थानों में अपने एक्सपर्ट भेजती है जिससे इंडस्ट्री और संस्थान के मध्य स्किल गैप भरने में सहायता मिलती है। यह सोसायटी डिग्री कॉलेजों, पॉलटैक्निकल कॉलेज और आइटीआई के साथ मिलकर कार्य करती है।
तकनीकी शिक्षा मंत्री ने कहा कि हिमाचल में रोजगार उन्मुखी शिक्षा के लिए तकनीकी शिक्षण संस्थानों में आर्टिफिशयल इंटेलिजेंस, ड्रोन प्रशिक्षण, मशीन लर्निंग और डाटा साइंस जैसे अत्याधुनिक पाठ्क्रम शुरू किए गए हैं। उन्होंने प्रदेश के अधिकारियों को तेलंगाना की तर्ज पर इनोवेशन पॉलिसी का प्रारूप तैयार करने के निर्देश दिये। उन्होंने प्रदेश में इस तरह की नीति को शीघ्र लागू करने पर बल दिया ताकि हिमाचल प्रदेश में भी उद्यमिता को और बढ़ावा मिल सके। तकनीकी शिक्षा मंत्री ने इस तरह के इनोवेशन सेन्टर हिमाचल प्रदेश में खोलने के लिए टी-हब को सहायता प्रदान करने के लिए आमंत्रित किया।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार कौशल विकास और उद्यमिता पर विशेष ध्यान केन्द्रित कर रही है और सरकार के प्रयासों से हिमाचल को कौशल हब के रूप में विकसित किया जा रहा है।
तकनीकी शिक्षा मंत्री ने हिमाचल प्रदेश के घुमारवीं क्षेत्र से संबंधित सेतू शर्मा से भी भेंट की। सेतू शर्मा तेलंगाना और हिमाचल प्रदेश के मध्य उद्यमिता विकास कार्यक्रम को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
इस अवसर पर सचिव तकनीकी शिक्षा कदम संदीप बसंत, निदेशक तकनीकी शिक्षा अक्षय सूद और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
सं.संजय
वार्ता
More News

अमृतसर में तीन नशा, अवैध हथियार नेटवर्क का भंडाफोड़, नौ आरोपी गिरफ्तार

19 Aug 2026 | 1:36 PM

अमृतसर, 19 अगस्त (वार्ता) पंजाब में अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने नशे और अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन प्रमुख नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। .

see more..

गली क्रिकेट सीजन-4 के विजेता खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार से सम्मानित किया

19 Aug 2026 | 1:34 PM

चंडीगढ़, 19 अगस्त (वार्ता) यूटी क्रिकेट एसोसिएशन (यूटीसीए) की ओर से चंडीगढ़ पुलिस के सहयोग से आयोजित गली क्रिकेट सीजन-4 के बॉयज कैटेगरी की शीर्ष चार टीमों को सेक्टर-16 क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित समारोह में नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कुल तीन लाख रुपये की पुरस्कार राशि इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग (आईएसपीएल) की ओर से प्रदान की गई।.

see more..
उत्तर भारत के बड़े हिस्से में अगले कुछ दिनों तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना

उत्तर भारत के बड़े हिस्से में अगले कुछ दिनों तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना

19 Aug 2026 | 1:17 PM

पंचकूला, 19 अगस्त (वार्ता) उत्तर भारत के बड़े हिस्से में अगले कुछ दिनों तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में व्यापक बारिश का पूर्वानुमान जताया है। कई क्षेत्रों में भारी बारिश हो सकती है, जबकि दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश में बुधवार को कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश की संभावना है। हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में 19 अगस्त और फिर 22 अगस्त को काफी भारी से भारी बारिश होने का अनुमान है। 19 अगस्त को कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।

see more..

करनाल की बेटी यशिका मैहला ने अमेरिका में सीखी अंतरिक्ष विज्ञान की बारीकियां

19 Aug 2026 | 12:31 PM

करनाल, 19 अगस्त (वार्ता) हरियाणा के करनाल की बेटी और टैगोर स्कूल की 11वीं कक्षा की नॉन मेडिकल छात्रा यशिका मैहला ने अमेरिका में 15 दिन रहकर अंतरिक्ष विज्ञान और मंगल ग्रह से जुड़े मिशन की महत्वपूर्ण जानकारी हासिल की। भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए यशिका का चयन यूनाइटेड स्पेस स्कूल के कार्यक्रम में हुआ था।.

see more..

खेल नीति पर गौरव गौतम ने विपक्ष को दी खुली बहस की चुनौती, कहा- दोनों सरकारों का रिकॉर्ड जनता के सामने रखें

19 Aug 2026 | 11:27 AM

पंचकूला, 19 अगस्त (वार्ता) हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौतम ने प्रदेश की खेल नीति को लेकर विपक्ष के आरोपों पर पलटवार करते हुए उसे खुले मंच पर बहस की चुनौती दी है। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार और मौजूदा सरकार के दौरान खेल और खिलाड़ियों के लिए किए गए काम का रिकॉर्ड जनता के सामने रखकर तुलना की जानी चाहिए।.

see more..