Sunday, Jan 18 2026 | Time 14:10 Hrs(IST)
राज्य » पंजाब / हरियाणा / हिमाचल


फगवाड़ा में लुटेरों ने ट्रक चालक से डेढ़ लाख लूटे

फगवाड़ा, 22 जनवरी (वार्ता) पंजाब में दो अज्ञात हथियारबंद बदमाशों ने मंगलवार मध्य रात्रि के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर गांव चाचोकी (फगवाड़ा) के निकट एक ट्रक चालक व क्लीनर से दो मोबाइल फोन व 1,49,280 रुपये की नकदी छीन ली।
पीड़ित ट्रक चालक हरमेश लाल निवासी गांव लसरा, फिल्लौर और क्लीनर विजय कुमार ने पुलिस को बताया कि वे हिमाचल प्रदेश से ब्रेड की डिलीवरी करके लुधियाना लौट रहे थे। हरमेश लाल ने बताया कि जैसे ही उन्होंने ट्रक स्टार्ट किया, बदमाशों ने खिड़की के शीशे तोड़कर नकदी और मोबाइल छीन लिए और उन्हें डरा-धमकाकर भाग गए।
पुलिस ने इस संबंध में धारा 379बी, 34 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ठाकुर.संजय
वार्ता
More News

लुधियाना में फिरौती मॉड्यूल का भंडाफोड़, बारह पिस्तौल के साथ दस बदमाश गिरफ्तार

18 Jan 2026 | 1:59 PM

लुधियाना, 18 जनवरी (वार्ता) पंजाब में लुधियाना कमिश्नरेट पुलिस ने रविवार को गैंगस्टर गोल्डी बरार से जुड़े एक जबरन वसूली मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया। .

see more..

डरोली कलां में पुलिस मुठभेड़ में हत्या मामले के दो आरोपी घायल

18 Jan 2026 | 1:58 PM

जालंधर, 18 जनवरी (वार्ता) पंजाब में जालंधर ग्रामीण पुलिस के साथ रविवार सुबह हुई एक मुठभेड़ में आदमपुर में एक युवक की हत्या करने के दो आरोपी घायल हो गए। .

see more..

हिमाचल प्रदेश का बिलासपुर जिला डिजिटल शासन में शीर्ष स्थान पर

18 Jan 2026 | 12:58 PM

बिलासपुर , 18 जनवरी (वार्ता) हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले ने राज्य में डिजिटल और कागज रहित शासन के क्षेत्र में एक नया रिकॉर्ड बनाया है.

see more..

शिमला में सड़क सुरक्षा जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए आयोजित होगा फिल्म महोत्सव

18 Jan 2026 | 12:29 PM

धर्मशाला, 18 जनवरी (वार्ता) हिमाचल प्रदेश के परिवहन विभाग ने सड़क सुरक्षा के प्रति जन जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से 'सड़क सुरक्षा फिल्म महोत्सव' आयोजित करने की घोषणा की है।.

see more..

हिमाचल प्रदेश एससी आयोग अध्यक्ष ने सफाई कर्मियों के लिए सभी बुनियादी सुविधाएं प्रदान करने के निर्देश दिये

18 Jan 2026 | 11:52 AM

पालमपुर, 18 जनवरी (वार्ता) हिमाचल प्रदेश अनुसूचित जाति आयोग ने सभी नगर निकायों और संबंधित संस्थानों को निर्देश दिया है कि वे सफाई कर्मचारियों के लिए न्यूनतम मजदूरी और बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित करें ।.

see more..