Thursday, Dec 11 2025 | Time 06:03 Hrs(IST)
राज्य » पंजाब / हरियाणा / हिमाचल


रेडक्रॉस प्रशिक्षण शिविर में स्वास्थ्य की जांच के साथ योग के बारे में दी जानकारी

सोनीपत, 23 जनवरी (वार्ता) हरियाणा में सोनीपति के उपायुक्त मनोज कुमार के निर्देशन में रेडक्रॉस सोसायटी ने मालवीय शिक्षा सदन में आयोजित किए जा रहे जिला स्तरीय जूनियर रैडक्रॉस प्रशिक्षण शिविर के चौथे दिन की शुरूआत जेआरसी काउंसलरों द्वारा रेडक्रॉस का झंडा लहराकर की।
रैडक्रॉस सोसायटी के सचिव गौरव रामकरण ने गुरुवार को बताया कि इस प्रशिक्षण शिविर में जिले के 18 विद्यालयों से 90 विद्यार्थी (लड़के/लड़की) और 18 काउंसलर हिस्सा ले रहे है। प्रशिक्षण के दौरान आज सभी प्रतिभागियों को योग प्रशिक्षक यशपाल आर्य द्वारा योग क्रियाएं करवाई गई और योग के महत्व के बारे में बताया गया। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करना चाहिए क्योंकि जो व्यक्ति प्रतिदिन योग करता है वे रोगों से मुक्त रहता है। इसलिए वे स्वयं भी योग करें और लोगों को भी योग करने के लिए जागरूक करें।
इसके पश्चात सिग्नस जेके हिन्दू अस्पताल के द्वारा सभी प्रतिभागियों का बीपी, शुगर और आखों की जांच की। इस दौरान जिला प्रशिक्षण अधिकारी संजय कुमार और सुनीता ने प्रतिभागियों को सीपीआर के बारे में बताया कि इसे किस प्रकार दिया जाता है। शिविर के दौरान बच्चों के बीच नृत्य एवं गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें बच्चों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। इसके बाद काउंसलर देवेन्द्र ने सभी प्रतिभागियों को स्वच्छता के बारे में जागरूक किया।
इस मौके पर सिग्नस जेके हिन्दू अस्पताल से डाॅ. सुरेश, सोनम, रोहित, सागर, विभिन्न विद्यालयों से आए काउसंलर मोहित, राजकुमार, राजीव कुमार, गीता, रितु, कामिनी एवं जिला रैडक्रॉस सोसायटी से सोमबीर व मांगेराम सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
सं. उप्रेती
वार्ता
More News

जन संकल्प सम्मेलन के लिए हमीरपुर से 110 से अधिक बसें मंडी भेजी जाएगी

10 Dec 2025 | 6:39 PM

हमीरपुर,10 दिसंबर (वार्ता) हिमाचल प्रदेश में जन भागीदारी का एक बड़ा प्रदर्शन करते हुए, 100 से अधिक बसें और कई छोटे वाहन गुरुवार को हमीरपुर से मंडी के लिए रवाना होंगे, जहां कांग्रेस के नेतृत्व वाली राज्य सरकार अपने तीन साल के कार्यकाल के पूरा होने के अवसर पर जन संकल्प सम्मेलन का आयोजन कर रही है।.

see more..

‘प्रोजेक्ट हिफाजत’ पंजाबियों को बेवकूफ बनाने के लिए भगवंत मान का एक और धोखा: चुघ

10 Dec 2025 | 6:22 PM

चंडीगढ़, 10 दिसंबर (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने बुधवार को कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान को पंजाब की महिलाओं को जवाब देना चाहिए कि नौ महीने पहले उनकी ही सरकार द्वारा घोषित ‘प्रोजेक्ट हिफाजत’ बुनियादी सुरक्षा भी सुनिश्चित करने में विफल क्यों रहा है। .

see more..

मुख्यमंत्री की कुर्सी की सौदेबाजी पर चुप क्यों हैं बाजवा,रंधावा: धालीवाल

10 Dec 2025 | 6:07 PM

चंडीगढ़, 10 दिसंबर (वार्ता) पंजाब आम आदमी पार्टी (आप) के मुख्य प्रवक्ता और विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने बुधववार को कांग्रेस नेताओं सांसद प्रताप सिंह बाजवा और सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा पर कांग्रेस से निलंबित नेता नवजोत कौर सिद्धू के लगाये गये 500 करोड़ रुपये के गंभीर आरोपों पर उनकी चुप्पी को लेकर तीखा हमला बोला है।.

see more..

डीएलएसए एसबीएस नगर ने लुधियाना जेलों, नवांशहर स्कूल में जागरूकता अभियान चलाकर मानवाधिकार दिवस मनाया

10 Dec 2025 | 6:03 PM

फागवारा, 10 दिसंबर (वार्ता) पंजाब में शहीद भगत सिंह नगर स्थित जिला विधि सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) ने बुधवार को मानवाधिकार दिवस के उपलक्ष्य में लुधियाना की केंद्रीय जेल, महिला जेल और बोर्स्टल जेल के साथ-साथ नवांशहर के बाबा वजीर सिंह खालसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल सहित कई स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया। ये कार्यक्रम पंजाब राज्य विधि सेवा प्राधिकरण, एसएएस नगर के निर्देशों और माननीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश, एसबीएस नगर, श्रीमती प्रिया सूद के मार्गदर्शन में आयोजित किये गये थे।.

see more..

जिला परिषद और पंचायत समितियों के चुनावों की दूसरी रिहर्सल पूरी

10 Dec 2025 | 5:58 PM

कपूरथला, 10 दिसंबर (वार्ता) पंजाब में कपूरथला जिला परिषद और पंचायत समिति के सदस्यों की आम चुनावों के लिए पूरे चुनाव स्टाफ की दूसरी रिहर्सल बुधवार को जिले की विभिन्न स्थानों पर हुई। इसी क्रम में कपूरथला के विरसा विहार में भी रिहर्सल एस.डी.एम. मेजर डॉ. इरविन कौर की अगुवाई में पूरी करवाई गई। इसके अलावा फगवाड़ा, सुल्तानपुर लोधी और भुलत्थ में भी दूसरी रिहर्सल हुई।.

see more..