Friday, Sep 4 2026 | Time 19:40 Hrs(IST)
राज्य » पंजाब / हरियाणा / हिमाचल


डर और नफरत की राजनीति करना भाजपा की चुनावी रणनीति-अमृतपाल

जालंधर 23 जनवरी (वार्ता) आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के जालंधर जिला प्रधान अमृतपाल ने गुरूवार को नफरत और ध्रुवीकरण की राजनीति को बढ़ावा देने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की तीखी आलोचना की है।
श्री अमृतपाल ने कहा कि दिल्ली में पंजाब पंजीकरण वाले वाहन गणतंत्र दिवस से पहले एक साजिश का हिस्सा हो सकते हैं, ऐसा सोचना ही बहुत गलत है। दरअसल भाजपा नेता परवेश वर्मा ने अपनी पार्टी की पंजाब विरोधी मानसिकता को खुलेआम प्रदर्शित किया है। पंजाबियों के खिलाफ उनके बेबुनियाद आरोप पंजाब के लोगों के खिलाफ भाजपा के गहरे पूर्वाग्रह को दर्शाता है। उन्होंने श्री वर्मा की टिप्पणियों के समय पर सवाल खड़े किए और भाजपा पर दिल्ली में चुनाव से पहले ध्रुवीकरण की रणनीति करने का आरोप लगाया।
उन्होंने कहा, ''जब चुनाव नजदीक आते हैं तो भाजपा भय और विभाजन की राजनीति पर उतर आती है। पंजाब में पंजीकृत वाहनों को बदनाम किया जा रहा है जबकि दिल्ली देश की राजधानी है जहां हर नागरिक को आने और रहने का अधिकार है। ऐसी टिप्पणियां न केवल विभाजनकारी हैं बल्कि असंवैधानिक भी हैं।''
जिला प्रधान ने श्री परवेश वर्मा के बयान को राष्ट्रीय एकता के साथ विश्वासघात बताते हुए उनसे तत्काल माफी मांगने और उन पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा, ''मैं भाजपा से वर्मा की शर्मनाक टिप्पणी के लिए उनके खिलाफ कार्रवाई करने का आग्रह करता हूं। यदि वह ऐसा नहीं करते हैं तो भाजपा को सार्वजनिक रूप से पंजाबियों से माफी मांगनी चाहिए।''
ठाकुर , जांगिड़
वार्ता
More News

भाजपा ने महिलाओं को अधिकार के साथ सम्मान और आत्मनिर्भरता दी : अर्चना गुप्ता

04 Sep 2026 | 7:27 PM

चंडीगढ़, 04 सितंबर (वार्ता) हरियाणा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में राज्य में महिला सशक्तिकरण को नई गति मिली है। भाजपा सरकारों ने महिलाओं को अधिकार देने के साथ सम्मान, सुरक्षा, स्वाभिमान और आत्मनिर्भरता मजबूत करने का काम किया है।.

see more..

एसएफआई का दावा, उनके आंदोलन के दबाव में एचपीयू प्रशासन ने फीस वृद्धि ली वापस, 186 अवैध भर्तियों की जांच की घोषणा की

04 Sep 2026 | 6:55 PM

शिमला, 04 सितंबर (वार्ता)स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) ने दावा किया है कि हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) में जारी छात्रों के अनवरत संघर्ष के आगे आखिरकार विश्वविद्यालय प्रशासन को झुकना पड़ा और फीस वृद्धि वापस लेने तथा अवैध भर्तियों की जांच की घोषणा की गयी है।.

see more..

नया गांव में बारिश के बीच दर्दनाक हादसा, व्यक्ति की मौत

04 Sep 2026 | 6:52 PM

मोहाली/नया गांव, 04 सितंबर (वार्ता) पंजाब के मोहाली के नया गांव में शुक्रवार सुबह बारिश के दौरान एक दर्दनाक हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, व्यक्ति आज सुबह करीब पांच बजे ड्यूटी के लिए अपने घर से निकला था। करीब साढ़े छह बजे वह बेसुध हालत में पानी में पड़ा मिला। सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी।.

see more..

शीतल अंगुराल ने संभाला भाजपा एससी मोर्चा पंजाब के अध्यक्ष का पद

04 Sep 2026 | 6:03 PM

चंडीगढ़, 04 सितंबर (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नवनियुक्त पंजाब अनूसूचित जाति (एससी) मोर्चा अध्यक्ष शीतल अंगुराल ने शुक्रवार को पंजाब भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान अपने नये दायित्व का कार्यभार संभाल लिया। .

see more..

कैग रिपोर्ट पर सैलजा ने सरकार से मांगी जवाबदेही, 999 करोड़ की राजस्व हानि पर उठाए सवाल

04 Sep 2026 | 5:11 PM

चंडीगढ़, 04 सितंबर (वार्ता) हरियाणा से सिरसा की सांसद कुमारी सैलजा ने राज्य सरकार के राजस्व प्रबंधन को लेकर कैग की ताजा रिपोर्ट पर गंभीर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि कैग की वर्ष 2026 की अनुपालन लेखापरीक्षा रिपोर्ट में वर्ष 2023-24 के दौरान 143 इकाइयों के अभिलेखों की नमूना जांच में 7,144 मामलों में 998.85 करोड़ रुपये के कम कर निर्धारण, कम वसूली अथवा राजस्व हानि का पता चला है। सरकार को प्रत्येक मामले की जांच करवाकर जिम्मेदारी तय करनी चाहिए और सरकारी राजस्व की वसूली सुनिश्चित करनी चाहिए।.

see more..