More News22 Jan 2026 | 7:36 PMचंडीगढ़, 22 जनवरी (वार्ता) शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने गुरुवार को 1984 के सिख जनसंहार मामले में कांग्रेस नेता सज्जन कुमार के बरी होने पर गहरी निराशा व्यक्त करते हुए कहा कि इस फैसले से सिख समुदाय के साथ-साथ दुनिया भर के सही सोच वाले लोग भी हैरान हैं। इससे सदमे में आये मासूम सिखों के गहरे ज़ख्म फिर से हरे हो गये हैं। .
see more.. 22 Jan 2026 | 7:31 PMचंडीगढ़, 22 जनवरी (वार्ता) शिरोमणि अकाली दल की चंडीगढ़ इकाई के अध्यक्ष चरनजीत सिंह बिली ने मेयर चुनावों के मद्देनजर चंडीगढ़ की मौजूदा राजनीतिक स्थिति पर गहरी निराशा और चिंता व्यक्त करते कहा कि सिटी ब्यूटीफुल में लोकतांत्रिक मूल्यों का इस तरह से मजाक बनाया जाना बेहद निराशाजनक है। .
see more.. 22 Jan 2026 | 7:27 PMचंडीगढ़, 22 जनवरी (वार्ता) शिरोमणि अकाली दल ने गुरुवार को कहा कि पंजाब सरकार ने प्रति वर्ष 10 लाख रुपये तक का मुफ्त चिकित्सा उपचार प्रदान करने का वादा किया था, लेकिन हकीकत में उसने केवल एक लाख रुपये का बीमा प्रदान किया है।.
see more.. 22 Jan 2026 | 7:12 PMचंडीगढ़, 22 जनवरी (वार्ता) हरियाणा में नगर निकाय चुनावों को लेकर एक अहम फैसला सामने आया है। पंचकूला, अंबाला और सोनीपत नगर निगमों के मेयर पदों के लिए आरक्षण का ड्रॉ गुरुवार को निकाला गया, जिसमें अंबाला नगर निगम की मेयर सीट महिला बीसी-बी वर्ग के लिए आरक्षित किया गया। यह राज्य के इतिहास में पहली बार है जब किसी नगर निगम का मेयर पद सीधे तौर पर बीसी-बी वर्ग की महिला के लिए आरक्षित हुआ है। वहीं पंचकूला और सोनीपत नगर निगम की मेयर सीटें अनारक्षित रखी गई हैं।.
see more.. 22 Jan 2026 | 6:59 PMअमृतसर, 22 जनवरी (वार्ता) पंजाब के अमृतसर सीट से कांग्रेस सांसद गुरजीत सिंह औजला ने गुरुवार को पंजाब की ‘आप’ सरकार पर सत्ता के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य सरकार द्वारा जानबूझकर वित्त आयोग के तहत केंद्र सरकार से मिलने वाली विकास अनुदान को रोका जा रहा है।.
see more..