Thursday, Dec 11 2025 | Time 05:39 Hrs(IST)
राज्य » पंजाब / हरियाणा / हिमाचल


शिक्षा का राजनीतिकरण बंद करे केजरीवाल व मान : चुग

चंडीगढ़ 11 मार्च (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग ने मंगलवार को आम आदमी पार्टी (आप) संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि पंजाब की शिक्षा व्यवस्था को भी अब ‘आप-दा’ पार्टी ने अपने राजनीतिक प्रचार एवं प्रपंच का मंच बना दिया है।
श्री चुग ने कहा,“ केजरीवाल साहब, 36 महीने बीत गए, लेकिन आपने पंजाब के लिए एक भी नया काम नहीं किया, उल्टा पूरे प्रदेश का बेड़ा गर्क कर दिया! और अब आप बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ कर रहे हैं।”
श्री चुग ने पंजाब बोर्ड की 12वीं कक्षा की राजनीति विज्ञान परीक्षा में पूछे गए सवालों को लेकर मान सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा,“आठ नंबर का सवाल पूछ रहे हैं – 'आप सरकार की नीतियों का वर्णन कीजिए'। इस प्रश्न का उत्तर क्या होगा? पंजाब की चरमराती कानून व्यवस्था?, नशे की चपेट में जाता पंजाब का युवा?, या फिर फिनान्शियल हेल्थ इंडेक्स में आखिरी पायदान पर पहुंच चुकी पंजाब की अर्थव्यवस्था?, क्या आप पंजाब के बच्चो को शराब घोटाला कैसे करना है, कैसे गरीबों के हक़ को मार कर आम आदमी के टैक्स के पैसों से शीशमहल बनाना है ये सिखाना चाहते हैं, या फिर कैसे ‘पाठशालाओं की जगह मधुशाला’ खोलना है यह सीख देना चाहते हैं।”
उन्होंने कहा,“पंजाब की महिलाएं अपने एक हजार रुपए के वादे को 36 महीनों से याद कर रही हैं, लेकिन मान सरकार के पास कोई जवाब नहीं है। हर दिन कोई न कोई युवा नशे की चपेट में आकर अपनी जान गंवा रहा है, हर साल हजारों से अधिक युवा नशे की वजह से बर्बाद हो रहे हैं, लेकिन मान सरकार सत्ता के नशे में इतनी चूर है कि पाठ्यक्रम का हिस्सा न होने के बावजूद बोर्ड परीक्षा में 'आप के स्थापना दिवस' जैसे सवाल पूछे जा रहे हैं।”
श्री चुग ने श्री भगवंत मान को घेरते हुए कहा,“इस तरह की घटिया राजनीति कर पंजाब के छात्रों के भविष्य को दांव पर लगाना किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह स्पष्ट है कि भगवंत मान और उनकी केजरीवाल के इशारों पर नाचने वाली ‘कठपुतली सरकार’ को जनता की समस्याओं से कोई सरोकार नहीं है।”
उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा,“श्री भगवंत मान, जवाब दें – आखिर किस कारण से 12वीं बोर्ड परीक्षा में इस प्रकार के राजनीतिक प्रश्न पूछे गए। क्या आपकी सरकार का काम केवल आम आदमी पार्टी का प्रचार करना रह गया है? श्री अरविंद केजरीवाल, शिक्षा का राजनीतिकरण बंद करो, वरना पंजाब की जनता आपको इसका करारा जवाब देगी!” ठाकुर.संजय
वार्ता
More News

जन संकल्प सम्मेलन के लिए हमीरपुर से 110 से अधिक बसें मंडी भेजी जाएगी

10 Dec 2025 | 6:39 PM

हमीरपुर,10 दिसंबर (वार्ता) हिमाचल प्रदेश में जन भागीदारी का एक बड़ा प्रदर्शन करते हुए, 100 से अधिक बसें और कई छोटे वाहन गुरुवार को हमीरपुर से मंडी के लिए रवाना होंगे, जहां कांग्रेस के नेतृत्व वाली राज्य सरकार अपने तीन साल के कार्यकाल के पूरा होने के अवसर पर जन संकल्प सम्मेलन का आयोजन कर रही है।.

see more..

‘प्रोजेक्ट हिफाजत’ पंजाबियों को बेवकूफ बनाने के लिए भगवंत मान का एक और धोखा: चुघ

10 Dec 2025 | 6:22 PM

चंडीगढ़, 10 दिसंबर (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने बुधवार को कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान को पंजाब की महिलाओं को जवाब देना चाहिए कि नौ महीने पहले उनकी ही सरकार द्वारा घोषित ‘प्रोजेक्ट हिफाजत’ बुनियादी सुरक्षा भी सुनिश्चित करने में विफल क्यों रहा है। .

see more..

मुख्यमंत्री की कुर्सी की सौदेबाजी पर चुप क्यों हैं बाजवा,रंधावा: धालीवाल

10 Dec 2025 | 6:07 PM

चंडीगढ़, 10 दिसंबर (वार्ता) पंजाब आम आदमी पार्टी (आप) के मुख्य प्रवक्ता और विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने बुधववार को कांग्रेस नेताओं सांसद प्रताप सिंह बाजवा और सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा पर कांग्रेस से निलंबित नेता नवजोत कौर सिद्धू के लगाये गये 500 करोड़ रुपये के गंभीर आरोपों पर उनकी चुप्पी को लेकर तीखा हमला बोला है।.

see more..

डीएलएसए एसबीएस नगर ने लुधियाना जेलों, नवांशहर स्कूल में जागरूकता अभियान चलाकर मानवाधिकार दिवस मनाया

10 Dec 2025 | 6:03 PM

फागवारा, 10 दिसंबर (वार्ता) पंजाब में शहीद भगत सिंह नगर स्थित जिला विधि सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) ने बुधवार को मानवाधिकार दिवस के उपलक्ष्य में लुधियाना की केंद्रीय जेल, महिला जेल और बोर्स्टल जेल के साथ-साथ नवांशहर के बाबा वजीर सिंह खालसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल सहित कई स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया। ये कार्यक्रम पंजाब राज्य विधि सेवा प्राधिकरण, एसएएस नगर के निर्देशों और माननीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश, एसबीएस नगर, श्रीमती प्रिया सूद के मार्गदर्शन में आयोजित किये गये थे।.

see more..

जिला परिषद और पंचायत समितियों के चुनावों की दूसरी रिहर्सल पूरी

10 Dec 2025 | 5:58 PM

कपूरथला, 10 दिसंबर (वार्ता) पंजाब में कपूरथला जिला परिषद और पंचायत समिति के सदस्यों की आम चुनावों के लिए पूरे चुनाव स्टाफ की दूसरी रिहर्सल बुधवार को जिले की विभिन्न स्थानों पर हुई। इसी क्रम में कपूरथला के विरसा विहार में भी रिहर्सल एस.डी.एम. मेजर डॉ. इरविन कौर की अगुवाई में पूरी करवाई गई। इसके अलावा फगवाड़ा, सुल्तानपुर लोधी और भुलत्थ में भी दूसरी रिहर्सल हुई।.

see more..