Wednesday, Dec 17 2025 | Time 05:51 Hrs(IST)
राज्य » पंजाब / हरियाणा / हिमाचल


मदरसा में ड्रग तस्कर द्वारा अवैध रूप से निर्मित इमारत को किया ध्वस्त

श्री मुक्तसर साहिब 12 मार्च (वार्ता) पंजाब में नशीले पदार्थों के तस्करों के खिलाफ चल रहे अभियान दौरान बुधवार को जिला मुक्तसर साहिब के गांव मदरसा में एक व्यक्ति द्वारा अवैध रूप से निर्मित भवन को ध्वस्त कर दिया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अखिल चौधरी ने बताया कि थाना लक्खेवाली के अंतर्गत मदरसा गांव के व्यक्ति सरबजीत सिंह द्वारा अवैध रूप से भवन का निर्माण किया गया था। इस संबंध में सक्षम प्राधिकारी से इसके ध्वस्तीकरण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था करने के निर्देश प्राप्त हुए, जिसके बाद कार्रवाई की गयी और इमारत को ध्वस्त कर दिया गया। उन्होंने कहा कि सरबजीत सिंह और उसके परिवार के खिलाफ पहले ही नशा तस्करी के पांच मामले दर्ज हैं।
श्री चौधरी ने बताया कि पंजाब सरकार के निर्देशानुसार ‘नशों के विरुद्ध’ अभियान के तहत जिले में व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जो भी व्यक्ति मादक पदार्थ बेचकर संपत्ति बनाएगा, उसकी संपत्ति कुर्क की जाएगी तथा यदि कोई सरकारी संपत्ति पर भवन बनाएगा, तो उसे गिरा दिया जाएगा।
ठाकुर.श्रवण
वार्ता
More News

किसानों, मजदूरों और बिजली कर्मचारियों का निजीकरण के खिलाफ संयुक्त संघर्ष

16 Dec 2025 | 8:19 PM

चंडीगढ़ 16 दिसंबर (वार्ता) ऑल इंडिया पावर इंजीनियर्स फेडरेशन के अध्यक्ष शैलेंद्र दुबे ने मंगलवार को कहा कि किसान, मजदूर और बिजली कर्मचारी बिजली के निजीकरण और बिजली (संशोधन) विधेयक 2025 के खिलाफ मिलकर संघर्ष करेंगे। .

see more..

चीमा ने राष्ट्रीय चिकित्सा विभाग (एनएचएम) के अंतर्गत एएनएम और स्टाफ नर्सों के 1,568 रिक्त पदों को भरने की मंजूरी दी

16 Dec 2025 | 8:18 PM

चंडीगढ़, 16 दिसंबर (वार्ता) पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने मंगलवार को घोषणा की कि वित्त विभाग ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत एएनएम और स्टाफ नर्सों के 1,568 रिक्त पदों को भरने के लिए स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।.

see more..

पंजाब सरकार की ओर से शहीदी सभा के अवसर पर संगत के लिए सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम - मान

16 Dec 2025 | 8:14 PM

चंडीगढ़, 16 दिसंबर (वार्ता) पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने मंगलवार को बताया कि फतेहगढ़ साहिब की पावन धरती पर शहीदी सभा के अवसर पर छोटे साहिबजादों और माता गुजरी जी की महान कुर्बानी को नमन करने के लिए दुनिया भर से आने वाले लाखों श्रद्धालुओं के लिए किए गए सुरक्षा व्यवस्था तथा अन्य इंतजाम व्यापक स्तर पर किए गए हैं । .

see more..

मनरेगा का नाम बदलने के पीछे केंद्र का असली एजेंडा लाखों ग्रामीणों की रोजी-रोटी को तबाह करना : गर्ग

16 Dec 2025 | 6:11 PM

चंडीगढ़, 16 दिसंबर (वार्ता) पंजाब आम आदमी पार्टी (आप) ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) को खत्म करने और इसकी जगह तथाकथित विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (वीबी-जी राम जी) लाने के केंद्र सरकार के कदम की कड़ी निंदा की है। पार्टी ने इसे देशभर के ग्रामीण मजदूरों के अधिकारों, सम्मान और रोजी-रोटी की सुरक्षा को कमजोर करने के इरादे से उठाया गया "सोचा-समझा कदम" बताया है। .

see more..

आईआईटी रोपड़ में भौतिकी शिक्षा पर वैश्विक सम्मेलन का आयोजन

16 Dec 2025 | 5:59 PM

रोपड़ , 16 दिसंबर (वार्ता) भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) रोपड़ ने मंगलवार को अंतर्राष्ट्रीय भौतिकी शिक्षा सम्मेलन (आईसीपीई) 2025 का आयोजन किया।.

see more..