Monday, Sep 7 2026 | Time 11:14 Hrs(IST)
राज्य » पंजाब / हरियाणा / हिमाचल


हरियाणा निकाय चुनाव: भाजपा ने 10 में से नौ नगर निगम जीते

चंडीगढ़,12 मार्च (वार्ता) हरियाणा निकाय चुनाव में बुधवार काे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सोनीपत-अंबाला समेत 10 नगर निगमों में से नौ निगमों पर बंपर जीत दर्ज की है।
विधानसभा चुनाव के बाद अब निकाय चुनाव में भाजपा की यह दूसरी बड़ी जीत है। भाजपा ने सोनीपत-अंबाला के साथ-साथ फरीदाबाद, गुरुग्राम, हिसार, करनाल, पानीपत, रोहतक और यमुनानगर नगर निगमों पर अपना कब्जा जमा लिया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा के गढ़ में रोहतक में बड़ी जीत के साथ कांग्रेस विधायक और पूर्व रेसलर विनेश फोगाट के जुलाना नगर पालिका में भी भाजपा ने जीत दर्ज की है। भाजपा की जीत से कार्यकर्ताओं से लेकर मुख्यमंत्री नायब सैनी खुश हैं। मुख्यमंत्री ने चंडीगढ़ में जीत का जश्न मनाया।
श्री सैनी ने भाजपा की जीत पर कहा कि प्रदेश की जनता ने स्थानीय निकाय चुनावों के नतीजों में ‘ट्रिपल इंजन सरकार’ पर अपनी मुहर लगाई है। उन्होंने जनता को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि अब ट्रिपल इंजन सरकार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 'विकसित भारत' के विजन को पूरा करने में अहम भूमिका निभाएगी।
हरियाणा के स्थानीय निकाय चुनाव में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस एक भी नगर निगम पर जीत हासिल नहीं कर पाई। विधानसभा चुनाव की तरह निकाय चुनाव में भी कांग्रेस के हाथ मायूसी लगी है।
गौरतलब है कि फरीदाबाद, गुरुग्राम, मानेसर, हिसार, करनाल, पानीपत, रोहतक और यमुनानगर नगर निगमों में मेयर और सभी वार्ड सदस्यों का चुनाव हुआ था। जबकि सोनीपत और अंबाला में मेयर उपचुनाव कराया गया था। इसके अलावा चार नगर परिषद और 21 नगर पालिकाओं का भी चुनाव हुआ था। यहां भी अधिकतर स्थानों पर भाजपा ने अपना कब्जा जमाया। पानीपत नगर निगम को छोड़कर बाकी सभी निकायों के लिए दो मार्च को वोटिंग हुई थी। पानीपत में नौ मार्च को मतदान हुआ।
गौरतलब है कि, पहले 10 में से छह नगर निगमों में भाजपा का कब्जा था। दो पर कांग्रेस और एक पर हरियाणा जन चेतना पार्टी की मेयर थीं।
फरीदाबाद से मेयर प्रत्याशी प्रवीण जोशी ने नया रिकॉर्ड बना दिया। उन्होंने 3,16,852 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की, जो कि पूरे देश के मेयर चुनावों में सबसे बड़ी जीत है।
हरियाणा के 10 नगर निगमों में से सात में महिलाएं मेयर चुनी गई हैं। केवल तीन नगर निगमों में ही पुरुष मेयर चुने गए हैं। भाजपा की ही जो महिलाएं मेयर चुनी गई हैं उनमें- गुरुग्राम की राज रानी, यमुनानगर की सुमन बहमनी, पानीपत की कोमल सैनी, फरीदाबाद की प्रवीण बत्रा जोश, अंबाला की सैलजा सचदेवा और करनाल की रेणु बाला शामिल हैं।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा रोहतक के जिस वार्ड में रहते हैं,उस वार्ड में भी चुनाव हार गए हैं। इस वार्ड से भाजपा पार्षद ने बड़ी जीत हासिल की है। निकाय चुनाव को छोटा बताने वाले हुड्डा ने अपने वार्ड में घर-घर किया था प्रचार। यहां पर भाजपा उम्मीदवार 3176 वोट से भाजपा ने जीता पार्षद का चुनाव। इसी वार्ड 14 में एआईसीसी मेम्बर चक्रवर्ती शर्मा, पूर्व गृह राज्य मंत्री सुभाष बत्रा समेत कई वरिष्ठ कांग्रेसियों के निवास स्थान है।
विजय.संजय
वार्ता
More News

सुक्खू ने जापान एक्सपोज़र विज़िट के लिए 44 इंजीनियरिंग छात्रों को किया रवाना

06 Sep 2026 | 9:01 PM

शिमला, 06 सितंबर (वार्ता) हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने रविवार को राज्य के इंजीनियरिंग कॉलेजों के 44 मेधावी बी.टेक छात्रों को जापान इंटरनेशनल एक्सपोजर टूर-2026 के लिए वर्चुअल रूप से रवाना किया और कहा कि सरकार मेडिकल कॉलेज के छात्रों को भी एक्सपोजर विजिट के लिए विदेश भेजने की प्रक्रिया में है।.

see more..

गन्ना, धान और बिजली के मुद्दों को लेकर यमुनानगर में होगी महापंचायत: राकेश टिकैत

06 Sep 2026 | 7:02 PM

यमुनानगर, 6 सितंबर (वार्ता) भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने रविवार को कहा कि आगामी चार अक्टूबर को यमुनानगर में गन्ना, धान, बिजली और किसानों से जुड़े अन्य मुद्दों को लेकर जिला स्तरीय किसान महापंचायत आयोजित की जाएगी।.

see more..

नगरपालिका और फायर कर्मचारियों की हड़ताल 9 सितंबर तक बढ़ी

06 Sep 2026 | 6:56 PM

यमुनानगर, 6 सितंबर (वार्ता) हरियाणा के यमुनानगर में नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा और हरियाणा अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन के आह्वान पर नगरपालिका और फायर कर्मचारियों की हड़ताल रविवार को 32वें दिन भी जारी रही।.

see more..

हरियाणा में कंप्यूटर आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा का सफल आयोजन, 1,720 विद्यार्थियों ने दी परीक्षा

06 Sep 2026 | 6:10 PM

चंडीगढ़, 06 सितंबर (वार्ता) हरियाणा सरकार की सफल योजना के तहत हारट्रॉन द्वारा आयोजित सफल कंप्यूटर आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा रविवार को प्रदेशभर में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। परीक्षा में 1,720 विद्यार्थियों ने भाग लिया। योजना के तहत चयनित 1,000 पात्र विद्यार्थियों को आधुनिक आईटी क्षेत्रों में कौशल प्रशिक्षण के साथ निर्धारित पाठ्यक्रम फीस में 75 प्रतिशत की छूट दी जाएगी।.

see more..

बवानी खेड़ा के विकास के लिए मुख्यमंत्री सैनी ने की करोड़ों रुपये की घोषणाएं

06 Sep 2026 | 6:01 PM

चंडीगढ़ 6 सितंबर (वार्ता) मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को हरियाणा के बवानी खेड़ा की अनाज मंडी में आयोजित 'विकास संकल्प जनसभा' में क्षेत्र के विकास के लिए विधायक कपूर वाल्मीकि की मांगों से आगे बढ़कर करोड़ों रुपये की कई नयी परियोजनाओं की घोषणा की।.

see more..