Tuesday, Apr 14 2026 | Time 20:44 Hrs(IST)
राज्य » पंजाब / हरियाणा / हिमाचल


सरकार जनता की सुविधा के लिए खनन क्षेत्र की पर्यावरण स्वीकृतियों को सरल बनाएगी: गोयल

चंडीगढ़, 13 मार्च (वार्ता) पंजाब के खनन मंत्री बरिंदर कुमार गोयल ने गुरुवार को कहा कि राज्य सरकार खनन क्षेत्र के अंतर्गत दी जाने वाली पर्यावरण स्वीकृतियों की प्रक्रिया को सुगम बनाएगी, ताकि प्रदेशवासियों के लिए खनिजों की सहज उपलब्धता सुनिश्चित हो सके।
श्री गोयल ने राज्य पर्यावरण प्रभाव आकलन प्राधिकरण (सी.ई.आई.ए.ए.), पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (पी.पी.सी.बी.) और खनन विभाग के अधिकारियों के साथ आपात बैठक की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों को इस संबंध में कार्रवाई तुरंत पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसानों को अपनी ज़मीनों से मिट्टी उठाने के लिए इन तीनों विभागों से पर्यावरण संबंधी स्वीकृतियां लेनी पड़ती हैं, जिससे उन्हें अनावश्यक परेशानी झेलनी पड़ती है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों को अपनी ज़मीन समतल करने या खेतों से मिट्टी उठाने के लिए फसल कटाई से पहले पर्यावरण स्वीकृति देना सुनिश्चित किया जाए, ताकि वे फसल कटाई के बाद मिट्टी निकाल सकें, ज़मीन समतल कर सकें और समय पर अगली फसल की बुवाई कर सकें।
श्री गोयल ने कहा कि इस प्रक्रिया से स्थानीय स्तर पर मिट्टी की उपलब्धता बढ़ेगी और प्रदेश के भट्ठा उद्योग को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश के ढांचागत विकास में भट्ठा उद्योग की महत्वपूर्ण भूमिका है, क्योंकि हर प्रकार के निर्माण कार्य में ईंटों की आवश्यकता होती है। उन्होंने कहा कि इस फैसले से प्रदेशवासियों को भी सस्ती दरों पर ईंटें उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जा सकेगा।
खनन मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि किसानों और भट्ठा मालिकों का समय बर्बाद करने वाली अनावश्यक शर्तों को खत्म कर, एक ऑनलाइन प्रणाली लागू करने की योजना बनाई जाए। उन्होने बताया कि प्रदेश में 104 नई खनन साइटों को नियमित करने और क्रशर उद्योग के लिए पारदर्शी नीतियां लागू करने के निर्देश दिए गए हैं।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि भट्ठा मालिकों को मिट्टी के लिए अन्य राज्यों पर निर्भर न रहना पड़े। इससे न केवल भट्ठा मालिकों को सस्ती दरों पर मिट्टी उपलब्ध होगी, बल्कि प्रदेशवासियों को भी सस्ते दामों पर ईंटें भी मिलेंगी।
ठाकुर.श्रवण
वार्ता
More News

भाजपा कोर ग्रुप में निकाय चुनाव रणनीति पर मंथन, 20 अप्रैल को उम्मीदवार तय होंगे

14 Apr 2026 | 8:28 PM

चंडीगढ़, 14 अप्रैल (वार्ता) हरियाणा भारतीय जनता पार्टी की कोर ग्रुप बैठक प्रदेश कार्यालय ‘पंचकमल’ में .

see more..

खालसा स्थापना दिवस (बैसाखी) पर सिरसा में दूध-फल का लंगर

14 Apr 2026 | 7:31 PM

सिरसा, 14 अप्रैल (वार्ता) हरियाणा में खालसा स्थापना दिवस और बैसाखी का पर्व जिलेभर में श्रद्धा और .

see more..

डॉ. भीमराव अंबेडकर के सिद्धांत आज भी हमारे लिए प्रेरणा स्रोत–सुनील जाखड़

14 Apr 2026 | 7:31 PM

जालंधर, 14 अप्रैल (वार्ता) पंजाब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेशाध्यक्ष सुनील जाखड़ ने मंगलवार को कहा कि संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर के सिद्धांत आज भी हमारे लिए प्रेरणा स्रोत है। .

see more..

बीबीएमबी पर केंद्र का नया नोटिफिकेशन हरियाणा विरोधी: हुड्डा

14 Apr 2026 | 6:59 PM

चंडीगढ़, 14 अप्रैल (वार्ता) पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष भूपिंदर सिंह हूडा ने भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड .

see more..

मंडी में छात्रा की हत्या पर जयराम ठाकुर का सरकार पर हमला, कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल

14 Apr 2026 | 6:39 PM

शिमला, 14 अप्रैल (वार्ता) हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मंडी जिले के सरकाघाट में एक छात्रा की निर्मम हत्या को लेकर राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि यह घटना प्रदेश में बिगड़ती कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक विफलता का स्पष्ट उदाहरण है।.

see more..