Friday, Apr 17 2026 | Time 23:27 Hrs(IST)
राज्य » पंजाब / हरियाणा / हिमाचल


गोला-बारूद के साथ दो भारतीय तस्कर गिरफ्तार

जालंधर 14 मार्च (वार्ता) सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने एसएसओसी फाजिल्का के साथ संयुक्त अभियान में सीमा पार से हथियार तस्करी करने वाले गिरोह पर बड़ी कार्रवाई करते हुए, बीएसएफ ने एसएसओसी फाजिल्का के साथ मिलकर आज पंजाब सीमा पर तस्करी के एक बड़े प्रयास को सफलतापूर्वक विफल कर दिया, जिसके परिणामस्वरूप हथियार और गोला-बारूद बरामद करने के साथ दो भारतीय तस्करों को गिरफ्तार किया गया।
बीएसएफ के प्रवक्ता ने शुक्रवार को बताया कि खुफिया जानकारी के आधार पर कार्रवाई करते हुए, बीएसएफ के जवानों और एसएसओसी फाजिल्का ने एक व्यापक संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया और दोपहर करीब 02:30 बजे जवानों ने अबोहर जिले के एक फार्म हाउस से दो भारतीय तस्करों को दो पिस्तौल, 23 राउंड (9 एमएम), दो मैगजीन और एक बाइक के साथ गिरफ्तार किया। पकड़े गए तस्कर अबोहर के निवासी हैं और फिलहाल स्थानीय पुलिस की हिरासत में हैं, ताकि उनसे आगे और पीछे के संबंधों का पता लगाने के लिए विस्तृत पूछताछ की जा सके।
ठाकुर.श्रवण
वार्ता
More News

फगवाड़ा-नवांशहर-दोआबा-राहों-जैजों दोआबा रेलखंड पर ट्रेन सेवा बहाल

17 Apr 2026 | 7:43 PM

जैतो,17 अप्रैल( वार्ता) उत्तर रेलवे के फिरोजपुर रेल मंडल ने रेल यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए फगवाड़ा-नवांशहर-दोआबा-राहों-जैजों दोआबा रेलखंड पर ट्रेन सेवा पुनः बहाल करने का निर्णय लिया है। .

see more..

महिला आरक्षण पर 'बार-बार गोलपोस्ट बदल रही है ' भाजपा : हरसिमरत कौर

17 Apr 2026 | 7:09 PM

चंड़ीगढ़ , 17 अप्रैल (वार्ता) शिरोमणि अकाली दल (शिअद) की वरिष्ठ नेता और बठिंडा से सांसद हरसिमरत कौर बादल ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) महिला आरक्षण के मुद्दे पर बार-बार अपना रुख बदल रही है और महिला आरक्षण की आड़ में परिसीमन (डिलिमिटेशन) की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा रहा है। .

see more..

ज़िले की मंडियों में अब तक 10 हज़ार टन गेहूं की हुई आमद

17 Apr 2026 | 6:50 PM

जालंधर, 17 अप्रैल (वार्ता) पंजाब में जालंधर जिले की मंडियों में गुरुवार शाम तक 10,012 टन गेहूं की आमद हो चुकी है। इसमें से विभिन्न खरीद एजेंसियों द्वारा 6,182 टन फसल की खरीद की जा चुकी है।.

see more..

मॉनसून से पहले बाढ़ तैयारी मजबूत: मान

17 Apr 2026 | 6:43 PM

चंडीगढ़, 17 अप्रैल (वार्ता) पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई पंजाब कैबिनेट बैठक में मॉनसून से पहले बाढ़ की तैयारियों को मजबूत करने और स्थानीय निकायों में आरक्षण व्यवस्था को संतुलित करने के लिए कई अहम फैसले लिए गए। .

see more..

मुख्यमंत्री मान को आप नेताओं पर ईडी छापे की चिंता, लेकिन किसानों को लेकर एक शब्द नहीं बोले: परगट सिंह

17 Apr 2026 | 6:32 PM

जालंधर, 17 अप्रैल (वार्ता) पंजाब के पूर्व शिक्षा मंत्री और विधायक परगट सिंह ने आरोप लगाया है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान को अपने मंत्रियों और नेताओं पर ईडी की छापेमारी की तो चिंता है, लेकिन किसानों और उनकी फसलों की कोई परवाह नहीं है। .

see more..