Sunday, Mar 15 2026 | Time 20:00 Hrs(IST)
राज्य » पंजाब / हरियाणा / हिमाचल


सौंद ने खन्ना में चार स्कूलों की विकास परियोजनाओं के किए उदघाटन

चंडीगढ़/खन्ना, 15 अप्रैल (वार्ता) पंजाब में खन्ना सीट से विधायक एवं कैबिनेट मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद ने मंगलवार को खन्ना के चार सरकारी स्कूलों के बुनियादी ढांचे की विकास परियोजनाओं के उद्घाटन किए।
श्री सौंद ने इस मौके पर कहा कि तीन वर्षों में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई वाली पंजाब सरकार ने राज्य के सरकारी स्कूलों की शक्ल बदल दी, जबकि पिछली सरकारें 70 वर्षों में कुछ नहीं कर सकीं। उन्होंने कहा कि यदि नीयत अच्छी हो, तो सब कुछ संभव है।
उन्होंने जिन स्कूलों में विकास कार्यों का उद्घाटन किया है, उनमें सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल बीजा में 9.65 लाख रुपये की लागत से लाइब्रेरी तैयार करवाई गई, तीन लाख रुपये की लागत से स्कूल की चारदीवारी की गई और 1.40 लाख रुपये की लागत से बच्चों के लिए बाथरूम तैयार करवाया गया है। सरकारी हाई स्कूल भुम्मदी में 11 लाख रुपये की लागत से साइंस लैब तैयार करवाई गई है। सरकारी प्राइमरी स्कूल फैजगढ़ में 6.26 लाख रुपये की लागत से कमरा तैयार करवाया गया और 1.25 लाख रुपये की लागत से प्रोजेक्टर पैनल और डेस्क लिए गए हैं। सरकारी प्राइमरी स्कूल कंमा में 1.44 लाख रुपये की लागत से स्कूल की दीवार बनाई गई और बच्चों के लिए बाथरूम पर 50 हजार रुपये खर्च किए गए हैं।
विजय.श्रवण
वार्ता
More News

590 करोड़ रुपये के आईडीएफसी बैंक घोटाले में दो अधिकारी गिरफ्तार, 4 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजे गए

15 Mar 2026 | 6:55 PM

चंडीगढ़ 15 मार्च (वार्ता) हरियाणा के सरकारी विभागों के खातों से जुड़े करीब 590 करोड़ रुपये के आईडीएफसी बैंक घोटाले में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने दो वरिष्ठ अधिकारियों को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया है कि दोनों अधिकारियों ने बैंक कर्मचारियों के साथ मिलकर सरकारी धन की हेराफेरी की साजिश रची थी। गिरफ्तारी के बाद दोनों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।.

see more..

पंचकुला में पहली बार भव्य ‘वसंत उत्सव-2026 लाखों लोगों ने लिया कला-संस्कृति और प्रकृति का आनंद

15 Mar 2026 | 6:37 PM

चंडीगढ़, 15 मार्च (वार्ता) हरियाणा के पंचकुला में पहली बार आयोजित तीन दिवसीय ‘वसंत उत्सव-2026’ ने शहर को नई पहचान दी। पंचकुला महानगर विकास प्राधिकरण (पीएमडीए) की पहल पर यह आयोजन अंतरराष्ट्रीय स्तर के सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेला की तर्ज पर किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।.

see more..

हिमाचल प्रदेश में बारिश एवं बर्फबारी की संभावना

15 Mar 2026 | 6:06 PM

शिमला, 15 मार्च (वार्ता) हिमाचल प्रदेश में मौसम विभाग ने बारिश और बर्फबारी होने की संभावना व्यक्त की है, जिससे प्रदेश में रबी की फसलों के लिए अहम माने जाने वाले डेढ़ महीने से बने सूखे जैसे हालात खत्म हो सकते हैं। .

see more..

सरसों की खरीद में देरी पर सरकार घिरी किसानो ने नुकसान का आरोप लगाया

15 Mar 2026 | 5:19 PM

चंडीगढ़ 15 मार्च (वार्ता ) स्वयंसेवी संस्था ग्रामीण भारत के अध्यक्ष वेद प्रकाश विद्रोही ने हरियाणा की भाजपा सरकार पर अहीरवाल क्षेत्र में सरसों की न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर खरीद में देरी करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि जब सरसों की फसल मंडियों में पहुंच चुकी है, तब सरकार 28 मार्च से ही 6200 रुपये प्रति क्विंटल एमएसपी पर खरीद शुरू करने पर क्यों अड़ी हुई है।.

see more..

एलपीजी व तेल अंतरराष्ट्रीय मुद्दा, विपक्ष लोगों को न भटकाए : मनोहर लाल खट्टर

15 Mar 2026 | 4:54 PM

चंडीगढ़, 15 मार्च (वार्ता) केंद्रीय ऊर्जा आवासन एवं शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल ने करनाल प्रवास के दौरान आम लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया। .

see more..