Tuesday, Dec 16 2025 | Time 12:26 Hrs(IST)
राज्य » पंजाब / हरियाणा / हिमाचल


अमृतसर में सिपाही रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार

चंडीगढ़, 15 अप्रैल (वार्ता) पंजाब विजिलेंस ब्यूरो (एसीबी) ने मंगलवार को अमृतसर में तैनात सिपाही आदर्शदीप सिंह को 60 हजार रुपये रिश्वत मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
एसीबी के प्रवक्ता ने बताया कि शिकायत के अनुसार आरोपी ने अपने पड़ोसी कृष्ण कुमार के खिलाफ प्राथमिकी
(एफ.आई.आर) दर्ज न करने के बदले रिश्वत की मांग की थी। शिकायतकर्ता ने आगे बताया कि कृष्ण कुमार पहले नशा तस्करी में शामिल था, लेकिन पुलिस की सख्त निगरानी और कार्रवाई के कारण वह सुधर गया और अब वह एक निजी सुरक्षा गार्ड के रूप में काम कर रहा है। अमृतसर के पुलिस मुलाजिमों ने कृष्ण कुमार के घर छापा मारा था, लेकिन वहां
से उन्हें कुछ भी अवैध नहीं मिला।
शिकायतकर्ता ने बताया कि उक्त पुलिस मुलाजिम इस संबंध में रिश्वत के तौर पर पहले ही 50 हजार रुपये ले चुका है और बाकी राशि की मांग कर रहा है।
आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार रोकथाम कानून के तहत विजिलेंस ब्यूरो के थाना अमृतसर रेंज में मामला दर्ज किया गया है। उसे कल अदालत में पेश किया जाएगा और इस केस की आगे की जांच जारी है।
विजय.श्रवण
वार्ता
More News

जीएनडीयू के वैज्ञानिक ने हीरे पर आधारित सेंसरों की तुलना में लगभग 1200 गुना अधिक संवेदनशील क्वांटम की खोज की

15 Dec 2025 | 10:22 PM

अमृतसर, 15 दिसंबर (वार्ता) क्वांटम सेंसिंग एक आधुनिक वैज्ञानिक तकनीक है जिसमें वैज्ञानिक पदार्थों की क्वांटम प्रकृति का उपयोग करके दबाव, तापमान, चुंबकीय क्षेत्र और तनाव जैसी भौतिक मात्राओं को अत्यंत उच्च सटीकता के साथ मापते हैं। यह तकनीक चिकित्सा, अंतरिक्ष अनुसंधान, इलेक्ट्रॉनिक्स और उन्नत भौतिकी में भविष्य की प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। .

see more..

हिमाचल में शराब के नशे में धुत्त युवकों ने की बस पर पत्थरबाज़ी, तीन गिरफ्तार

15 Dec 2025 | 10:03 PM

शिमला, 15 दिसंबर (वार्ता) हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में तीन युवकों को शराब पीकर सरकारी वॉल्वो बस पर पत्थर फेंकने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। .

see more..

कबड्डी खिलाड़ी पर फायरिंग की वड़िंग ने की निंदा

15 Dec 2025 | 9:51 PM

चंडीगढ़, 15 दिसंबर (वार्ता) पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने सोमवार को मोहाली में एक मैच के दौरान कबड्डी खिलाड़ी राणा बलाचौरिया पर हुई फायरिंग की कड़ी निंदा की और कहा कि यह राज्य में लगातार हो रही ऐसी घटनाओं की एक और कड़ी है, जो साफ दिखाती है कि पंजाब में कानून-व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा चुकी है।.

see more..

महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय ने परीक्षाओं की तिथियों में किया संशोधन

15 Dec 2025 | 8:27 PM

चंडीगढ़, 15 दिसंबर (वार्ता) महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू), रोहतक ने इंजीनियरिंग और स्नातकोत्तर (पीजी) पाठ्यक्रमों की कुछ परीक्षाओं की तिथियों में संशोधन किया है। .

see more..

प्रौद्योगिकी आधारित नीति से अग्नि सुरक्षा प्रमाणन प्रक्रिया हुई सुव्यवस्थित

15 Dec 2025 | 8:24 PM

चंडीगढ़, 15 दिसंबर (वार्ता) हरियाणा सरकार ने अग्नि सुरक्षा प्रमाणपत्र (एफएससी) जारी करने और नवीनीकरण की प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी और समयबद्ध बनाने के लिए नए दिशानिर्देश अधिसूचित किया है। हरियाणा अग्नि एवं आपातकालीन सेवा अधिनियम, 2022 के तहत तैयार यह नीति नौ दिसंबर 2025 को अधिसूचित की गई, जिसका उद्देश्य जन सुरक्षा को मजबूत करना और शासन प्रक्रिया को सुगम बनाना है।.

see more..