Saturday, Jun 13 2026 | Time 11:47 Hrs(IST)
राज्य » पंजाब / हरियाणा / हिमाचल


सुक्खू ने महिलाओं को तीन किश्तों के रूप में 4,500 रुपये प्रति लाभार्थी किए जारी

शिमला,15 अप्रैल (वार्ता) हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मंगलवार को पांगी घाटी के किलाड़ में आयोजित 78वें हिमाचल दिवस समारोह के दौरान ‘इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना’ के तहत 1,926 महिलाओं को अप्रैल, मई और जून महीनों की तीन किश्तों के रूप में 4,500 रुपये प्रति लाभार्थी जारी किए।
श्री सुक्खू ने पांगी घाटी की सभी शेष पात्र महिलाओं को आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने पर योजना का लाभ प्रदान करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि एक जनवरी, 2025 से 31 मार्च, 2026 के बीच 21 वर्ष की आयु पूरी करने वाली महिलाओं के अलावा घरेलू सहायिकाओं को भी इस योजना में शामिल किया जाएगा।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान करने वाले सरकारी कर्मचारियों को भी सम्मानित किया। इनमें राजकीय प्राथमिक पाठशाला फिंडपार से जेबीटी शिक्षक देवी चरण, राजकीय प्राथमिक पाठशाला कुलाल से जेबीटी शिक्षक सुरिंद्र कुमार, नागरिक अस्पताल किलाड़ से सर्जन डॉ. विशाल शर्मा, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला किलाड़ के प्रधानाचार्य भगवान दास चौहान, पांगी के तहसीलदार शांता कुमार, राजकीय महाविद्यालय पांगी से भूगोल की सहायक प्रोफेसर डॉ. प्रोमिला देवी और पांगी पुलिस स्टेशन के एसएचओ जोगिंदर सिंह शामिल थे।
मुख्यमंत्री ने वर्ष, 2024 के लिए राज्य के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले पुलिस थानों को सम्मानित किया। बिलासपुर सदर पुलिस थाना, मंडी जिले के बीएसएल कॉलोनी पुलिस थाना और कांगड़ा जिले के डमटाल पुलिस थाना को अपराध नियंत्रण, जांच और समग्र प्रदर्शन में उत्कृष्टता के लिए सम्मानित किया गया। ऊना स्थित महिला पुलिस थाने को हिमाचल प्रदेश में सर्वश्रेष्ठ महिला पुलिस थाने के रूप में सम्मानित किया गया।
समारोह के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया तथा मुख्यमंत्री ने परेड में भाग लेने वाले दलों और सांस्कृतिक टीमों को उनके सराहनीय प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया।
विजय.श्रवण
वार्ता
More News

नियमों का उल्लंघन करने पर हरियाणा में 11 खेल नर्सरियां बंद

12 Jun 2026 | 10:49 PM

चंडीगढ़, 12 जून (वार्ता ) हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने खेल नर्सरियों में अनियमितताओं पर कड़ा रुख अपनाते हुए राज्य की 11 खेल नर्सरियों को तत्काल प्रभाव से बंद करने के आदेश दिए हैं। यह कार्रवाई विभागीय जांच और जमीनी स्तर पर किए गए निरीक्षण के बाद की गई है।.

see more..

महिलाओं के सम्मान और सेवा की राजनीति के लिए भाजपा प्रतिबद्ध : डॉ. अर्चना गुप्ता

12 Jun 2026 | 10:48 PM

कुरुक्षेत्र, 12 जून (वार्ता ) हरियाणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और नेतृत्व को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। कुरुक्षेत्र में आयोजित अभिनंदन समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ है और उसके समर्पण व मेहनत के कारण भाजपा लगातार तीसरी बार सरकार बनाने में सफल हुई है।.

see more..

हरियाणा सरकार की एडवाइजरी लोकतांत्रिक अधिकारों पर हमला, कांग्रेस ने बताया तुगलकी फरमान

12 Jun 2026 | 9:51 PM

चंडीगढ़, 12 जून (वार्ता ) हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने राज्य सरकार की उस एडवाइजरी का विरोध किया है, जिसमें सितंबर 2026 तक सभाओं, रैलियों, रोड शो और सार्वजनिक जुलूसों की अनुमति नहीं देने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने इसे लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताते हुए "तुगलकी फरमान" करार दिया।.

see more..

साल 2027 में फिर पंजाब के मुख्यमंत्री बनेंगे भगवंत मान : अरविंद केजरीवाल

12 Jun 2026 | 9:42 PM

बठिंडा 12 जून (वार्ता ) आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दावा किया है कि पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की ईमानदार और भ्रष्टाचार मुक्त सरकार पर जनता का भरोसा लगातार मजबूत हो रहा है और वर्ष 2027 में वह दोबारा मुख्यमंत्री बनेंगे। .

see more..

मोदी सरकार ने बुनियादी ढांचे और स्वास्थ्य सेवाओं से बदला हिमाचल का स्वरूप: नड्डा

12 Jun 2026 | 9:17 PM

शिमला, 12 जून (वार्ता) केंद्रीय स्वास्थ्य, परिवार कल्याण, रसायन एवं उर्वरक मंत्री तथा भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार ने बुनियादी ढांचे, स्वास्थ्य सेवा और कल्याणकारी कार्यक्रमों में बड़े निवेश के माध्यम से हिमाचल प्रदेश का स्वरूप पूरी तरह बदल दिया है, साथ ही वर्ष 2047 तक एक विकसित भारत की नींव रखी है।.

see more..