Thursday, Dec 11 2025 | Time 06:04 Hrs(IST)
राज्य » पंजाब / हरियाणा / हिमाचल


अमृतपाल पर लगाया गया एनएसए तुरंत हटाया जाए :धामी

अमृतसर, 21 अप्रैल (वार्ता) शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) के अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने असम के डिब्रूगढ़ जेल में बंद अमृतपाल सिंह पर लगाए गए राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) को सरकार द्वारा एक साल के लिए बढ़ाए जाने की कड़ी निंदा की है और इसे तत्काल वापस लेने की मांग की है।
श्री धामी ने सोमवार को कहा कि सरकार का यह कदम उन्हें अदालती प्रक्रिया से दूर रखकर मानवाधिकारों का सीधा उल्लंघन है। उन्होंने कहा कि अमृतपाल सिंह ने ऐसा कोई अपराध नहीं किया कि उन्हें देशद्रोही करार दिया जाए और राज्य से हजारों किलोमीटर दूर जेल में रखा जाए। मानवाधिकारों की दृष्टि से यह उचित कार्रवाई नहीं है।
उन्होंने पंजाब सरकार से डिब्रूगढ़ जेल में बंद अमृतपाल सिंह पर लगाए गए एनएसए को तुरंत हटाने और उन्हें निष्पक्ष सुनवाई का अवसर देने को कहा है।
ठाकुर.संजय
वार्ता
More News

जन संकल्प सम्मेलन के लिए हमीरपुर से 110 से अधिक बसें मंडी भेजी जाएगी

10 Dec 2025 | 6:39 PM

हमीरपुर,10 दिसंबर (वार्ता) हिमाचल प्रदेश में जन भागीदारी का एक बड़ा प्रदर्शन करते हुए, 100 से अधिक बसें और कई छोटे वाहन गुरुवार को हमीरपुर से मंडी के लिए रवाना होंगे, जहां कांग्रेस के नेतृत्व वाली राज्य सरकार अपने तीन साल के कार्यकाल के पूरा होने के अवसर पर जन संकल्प सम्मेलन का आयोजन कर रही है।.

see more..

‘प्रोजेक्ट हिफाजत’ पंजाबियों को बेवकूफ बनाने के लिए भगवंत मान का एक और धोखा: चुघ

10 Dec 2025 | 6:22 PM

चंडीगढ़, 10 दिसंबर (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने बुधवार को कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान को पंजाब की महिलाओं को जवाब देना चाहिए कि नौ महीने पहले उनकी ही सरकार द्वारा घोषित ‘प्रोजेक्ट हिफाजत’ बुनियादी सुरक्षा भी सुनिश्चित करने में विफल क्यों रहा है। .

see more..

मुख्यमंत्री की कुर्सी की सौदेबाजी पर चुप क्यों हैं बाजवा,रंधावा: धालीवाल

10 Dec 2025 | 6:07 PM

चंडीगढ़, 10 दिसंबर (वार्ता) पंजाब आम आदमी पार्टी (आप) के मुख्य प्रवक्ता और विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने बुधववार को कांग्रेस नेताओं सांसद प्रताप सिंह बाजवा और सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा पर कांग्रेस से निलंबित नेता नवजोत कौर सिद्धू के लगाये गये 500 करोड़ रुपये के गंभीर आरोपों पर उनकी चुप्पी को लेकर तीखा हमला बोला है।.

see more..

डीएलएसए एसबीएस नगर ने लुधियाना जेलों, नवांशहर स्कूल में जागरूकता अभियान चलाकर मानवाधिकार दिवस मनाया

10 Dec 2025 | 6:03 PM

फागवारा, 10 दिसंबर (वार्ता) पंजाब में शहीद भगत सिंह नगर स्थित जिला विधि सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) ने बुधवार को मानवाधिकार दिवस के उपलक्ष्य में लुधियाना की केंद्रीय जेल, महिला जेल और बोर्स्टल जेल के साथ-साथ नवांशहर के बाबा वजीर सिंह खालसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल सहित कई स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया। ये कार्यक्रम पंजाब राज्य विधि सेवा प्राधिकरण, एसएएस नगर के निर्देशों और माननीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश, एसबीएस नगर, श्रीमती प्रिया सूद के मार्गदर्शन में आयोजित किये गये थे।.

see more..

जिला परिषद और पंचायत समितियों के चुनावों की दूसरी रिहर्सल पूरी

10 Dec 2025 | 5:58 PM

कपूरथला, 10 दिसंबर (वार्ता) पंजाब में कपूरथला जिला परिषद और पंचायत समिति के सदस्यों की आम चुनावों के लिए पूरे चुनाव स्टाफ की दूसरी रिहर्सल बुधवार को जिले की विभिन्न स्थानों पर हुई। इसी क्रम में कपूरथला के विरसा विहार में भी रिहर्सल एस.डी.एम. मेजर डॉ. इरविन कौर की अगुवाई में पूरी करवाई गई। इसके अलावा फगवाड़ा, सुल्तानपुर लोधी और भुलत्थ में भी दूसरी रिहर्सल हुई।.

see more..