Thursday, Jan 15 2026 | Time 02:50 Hrs(IST)
राज्य » पंजाब / हरियाणा / हिमाचल


पंजाब के हाइडल प्रोजेक्टों में रिकॉर्ड तोड़ बिजली उत्पादन : सिंह

चंडीगढ़, 25 अप्रैल (वार्ता) पंजाब के बिजली मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने शुक्रवार को यहां बताया कि पंजाब राज्य पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (पीएसपीसीएल) के अधीन तीन बड़े पन-बिजली प्रोजेक्टों ने अपने वार्षिक उत्पादन लक्ष्यों को सफलतापूर्वक पूरा करने के साथ-साथ पिछले तीन वर्षों में अपना सबसे अधिक उत्पादन भी दर्ज किया है।
कैबिनेट मंत्री ने बताया कि राज्य के पन-बिजली क्षेत्र ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के दौरान कई महत्वपूर्ण मील के पत्थर हासिल किए हैं, जिससे बिजली उत्पादन संबंधी अनेक नए मानदंड स्थापित किए गए हैं। उन्होने बताया कि जोगिंदर नगर में स्थापित शानन पावर हाउस में 512.656 लाख यूनिट (एम.यू.) बिजली उत्पादन के साथ बेमिसाल उपलब्धि हासिल की गई है, जो कि इसके वार्षिक लक्ष्य 480 एम.यू. से 6.80 प्रतिशत अधिक है। सुचारू संचालन, अनुकूल हाइड्रोलॉजिकल स्थितियों और समय पर रखरखाव के अभ्यासों के कारण यह बेमिसाल उपलब्धि हासिल हो सकी। इसी तरह आनंदपुर साहिब हाइडल प्रोजेक्ट (एएसएचपी) में 486.14 एम.यू. बिजली उत्पादन किया गया, जो कि इसके 470 एम.यू. के लक्ष्य से 3.43 प्रतिशत अधिक है।
श्री सिंह ने कहा कि मुकेरियां हाइडल प्रोजेक्ट, जो कि क्षमता के मामले में तीनों में सबसे बड़ा है, में 1326.81 लाख यूनिट बिजली उत्पादन दर्ज किया गया, जो कि इसके 1110 लाख यूनिट के वार्षिक लक्ष्य से 19.53 प्रतिशत अधिक है। यह पिछले तीन वर्षों में सबसे अधिक उत्पादन है और पंजाब के पन-बिजली बुनियादी ढांचे की कुशलता और मजबूती को दर्शाता है।
बिजली मंत्री ने बताया कि 2024-25 के दौरान हमारे हाइडल प्रोजेक्टों का शानदार प्रदर्शन टिकाऊ और कुशल ऊर्जा उत्पादन के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। ये आंकड़े ऊर्जा उत्पादन के न केवल आंतरिक मानदंडों को पार करते हैं बल्कि केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण, नई दिल्ली द्वारा निर्धारित लक्ष्यों को भी पार करते हैं। उन्होंने कहा कि यह प्राप्ति हमारे इंजीनियरों, तकनीकी स्टाफ और प्रबंधन टीमों के अथक प्रयासों का प्रमाण है जिन्होंने उत्पादन क्षमता बढ़ाने और संसाधनों को अनुकूलित करने के लिए अथक मेहनत की है।
श्री सिंह ने साफ-सुथरी और नवीकरणीय ऊर्जा स्रोत के रूप में पन-बिजली के महत्व पर अधिक जोर दिया जो पंजाब के कार्बन उत्सर्जन को कम करने और ऊर्जा आत्मनिर्भरता को बेहतर बनाने के व्यापक लक्ष्यों का समर्थन करता है।
ठाकुर.संजय
वार्ता
More News

श्री गुरु ग्रंथ साहिब के 169 लापता स्वरूप बरामद –मान

14 Jan 2026 | 9:25 PM

श्री मुक्तसर साहिब, 14 जनवरी (वार्ता) पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बुधवार को कहा कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब के लापता हुए 328 स्वरूपों में 169 स्वरूपों को बरामद कर लिया गया है।.

see more..

शहीदी मेलों के दौरान सियासी कांफ्रेंस करने पर श्री अकाल तख़्त साहिब स्पष्टीकरण दे –वडिंग

14 Jan 2026 | 8:41 PM

चंडीगढ़, 14 जनवरी (वार्ता) पंजाब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने बुधवार को जत्थेदार श्री अकाल तख़्त साहिब से अपील की है कि श्री फ़तेहगढ़ साहिब और श्री मुक्तसर साहिब के शहीदी मेलों के दौरान राजनीतिक पार्टियों द्वारा सियासी कांफ्रेंस करने के मुद्दे पर स्पष्टता प्रदान की जाए।.

see more..

पंजाब को 'डबल इंजन' सरकार की जरूरत –भाजपा

14 Jan 2026 | 8:19 PM

श्री मुक्तसर साहिब , 14 जनवरी ( वार्ता) हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 40 मुक्तों की पावन धरती श्री मुक्तसर साहिब में माघी मेले के अवसर पर बुधवार को कहा कि चार साल बीत जाने के बावजूद पंजाब के किसान आज भी न्याय की प्रतीक्षा कर रहे हैं जबकि हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की डबल इंजन सरकार किसानों को एमएसपी पर फसल खरीद, समय पर भुगतान, फसल नुकसान का मुआवजा, स्वास्थ्य योजनाओं और सामाजिक कल्याण योजनाओं का लाभ दे रही है।.

see more..

शिरोमणि अकाली दल ने माघी मेले में 2027 के विधानसभा चुनावों का बिगुल बजाया

14 Jan 2026 | 8:00 PM

श्री मुक्तसर साहिब 14 जनवरी (वार्ता) आगामी विधानसभा चुनावों का बिगुल बजाते हुए, शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने बुधवार को घोषणा की कि उनकी पार्टी राजस्थान नहर के माध्यम से पंजाब के पानी को राजस्थान की ओर मोड़ने जैसे ऐतिहासिक अन्याय को दूर करने के लिए प्रतिबद्ध है। साथ ही उन्होंने कई चुनावी वादे भी किए, जिनमें सभी वंचित किसानों को मुफ्त ट्यूबवेल कनेक्शन, युवाओं को 10 लाख रुपये का ब्याज मुक्त ऋण और मोटरसाइकिलों पर सड़क कर माफ करना शामिल है। .

see more..

सरकारी बसों का राजनीतिक रैली में इस्तेमाल कर पंजाब सरकार ने की सरकारी स्रोतों की लूट : परगट

14 Jan 2026 | 7:53 PM

जालंधर 14 जनवरी (वार्ता) पंजाब के पूर्व शिक्षा मंत्री एवं विधायक परगट सिंह ने बुधवार को राज्य की आम आदमी पार्टी सरकार पर माघी मेले में राजनीतिक रैली के लिए 1600 सरकारी बसों का इस्तेमाल करने की कड़ी निंदा की और आरोप लगाया कि सरकार के पास सरकारी मुलाजिमों को देने के लिए वेतन और पेंशन के पैसे नहीं है, लेकिन रैलियों में मुहैया करवाने के लिए सरकारी बसें जरूर उपलब्ध हैं। .

see more..