Friday, Mar 6 2026 | Time 14:09 Hrs(IST)
राज्य » पंजाब / हरियाणा / हिमाचल


मंडी :पंडोह में कार खाई में गिरी ,पांच मरे

मंडी, 25 अप्रैल (वार्ता) हिमाचल प्रदेश में मंडी ज़िले के पंडोह में शुक्रवार को एक कार के अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरने से दो महिलाओं और एक बच्ची सहित पांच लोगों की मौत हो गई।
मृतकों की पहचान दुनी चंद (35 ),कांता देवी (30 ), काजल (08), दाहलु राम और मीना देवी के रूप में की गई है।
पुलिस ने बताया कि कार में सवार लोग विवाह समारोह से लौट रहे थे। पंडोह के पास एक तीखे मोड़ पर बेकाबू हो गई और खाई में जा गिरी जिसमें दूल्हे के भाई-भाभी और भतीजी सहित पांच लोगों की मौत हो गई।
पंडोह पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए जोनल अस्पताल भेजे दिए हैं।
पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
सं.विजय.संजय
वार्ता
More News

अनुराग ठाकुर ने बैंकों को वित्तीय समावेशन को मजबूत करने का दिया निर्देश

06 Mar 2026 | 1:26 PM

हमीरपुर, 06 मार्च (वार्ता) हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद अनुराग ठाकुर ने बैंकों को कर्ज बांटने और वित्तीय समावेशन को मजबूत करने का निर्देश दिया है।.

see more..

कांगडा में मोटरसाइकिल-स्कूटर की टक्कर में एक की मौत, दो घायल

06 Mar 2026 | 1:11 PM

धर्मशाला, 06 मार्च (वार्ता) हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के बैजनाथ स्थित पपरोला बाजार में एक स्कूटर और मोटरसाइकिल की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गये हैं। .

see more..

पंजाब विधानसभा बजट सत्र में राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान कांग्रेस का हंगामा, कानून व्यवस्था के मुद्दे पर वॉकआउट

06 Mar 2026 | 12:59 PM

चंडीगढ़ 06 मार्च (वार्ता) पंजाब विधानसभा का बजट सत्र राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया के अभिभाषण के साथ शुक्रवार को शुरू हुआ। अभिभाषण शुरू होते ही सदन में कांग्रेस विधायकों ने हंगामा शुरू कर दिया और कानून व्यवस्था के मुद्दे को लेकर सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध जताया और सदन से बहिर्गमन किया।.

see more..

पंजाब कांग्रेस का विधानसभा घेराव का एलान, महिलाओं को 1000 रुपये देने के वादे और कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

06 Mar 2026 | 12:39 PM

चंडीगढ़, 06 मार्च (वार्ता) कांग्रेस ने शुक्रवार को पंजाब विधानसभा के घेराव के लिए बड़ी संख्या में कांग्रेस नेतृत्व और कार्यकर्ता चंडीगढ़ के सेक्टर-15 स्थित कांग्रेस भवन में एकत्र हुए।.

see more..

श्री हरमंदिर साहिब के गुंबदों पर लगे सोने की धुलाई सेवा शुरू : एडवोकेट धामी

06 Mar 2026 | 12:03 PM

अमृतसर, 06 मार्च (वार्ता) पंजाब के अमृतसर में सचखंड श्री हरमंदिर साहिब श्री दरबार साहिब (स्वर्ण मंदिर) के गुंबदों पर लगे सोने की धुलाई के कार्य शुक्रवार को प्रारंभ हो गया। शिरोमणि कमेटी ने इस कार्य का जिम्मा बर्मिंघम स्थित गुरु नानक निष्काम सेवक जत्था के प्रमुख भाई साहब भाई मोहिंदर सिंह को सौंपा है।.

see more..