Friday, Jan 16 2026 | Time 02:06 Hrs(IST)
राज्य » पंजाब / हरियाणा / हिमाचल


जाखड़ ने युद्धविराम की घोषणा का स्वागत किया

चंडीगढ़, 10 मई (वार्ता) पंजाब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने शनिवार को ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से भारत द्वारा आतंकवाद के खिलाफ दृढ़ कार्रवाई के बाद पाकिस्तान में आखिरकार सद्बुद्धि आने की बात रेखांकित करते हुए युद्धविराम के फैसले का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने पाकिस्तान को स्पष्ट संदेश दिया है कि आतंकवाद को बढ़ावा देना और उसका समर्थन करना किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा।
श्री जाखड़ ने कहा कि श्री मोदी के नेतृत्व में भारत वैश्विक शांति के प्रति अपनी समय-सिद्ध प्रतिबद्धता पर कायम है। उन्होंने कहा कि हमारी रक्षा सेनाओं ने ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से पाकिस्तान को यह संदेश दिया है कि सीमा पार से आतंकवाद अस्वीकार्य है।
श्री जाखड़ ने राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया द्वारा बुलाई गई सर्वदलीय बैठक के बाद यहां कहा कि पाकिस्तान में आतंक के अड्डों के खिलाफ हमारी परिपक्व और दृढ़ कार्रवाई ने एक मिसाल कायम की है कि भारत आतंकवाद को थोपने की किसी भी कोशिश के खिलाफ मजबूती से कार्रवाई करेगा।
बैठक के दौरान,श्री जाखड़ ने पंजाब के व्यापार और कारोबार को इस संघर्ष के दौरान हुए नुकसान को कम करने के लिए केंद्र से विशेष आर्थिक पैकेज की मांग भी उठाई, जिसका पंजाब के राज्यपाल और मुख्यमंत्री सहित बैठक में मौजूद सभी नेताओं ने स्वागत किया।
श्री जाखड़ ने कहा, “पंजाब की अग्रिम स्थिति को देखते हुए, हमने हर युद्ध में बहुत कुछ बलिदान किया है। पंजाब ने बहुत कुछ झेला है और प्रत्येक ऐसे संघर्ष में जानमाल के नुकसान के अलावा हमारे व्यापार और कारोबार को भी नुकसान होता है, जिसके लिए हमारे नुकसान को कम करने और पंजाब की मदद के लिए एक पैकेज की आवश्यकता है।”
श्री जाखड़ ने इस बात पर भी जोर दिया कि हमें सतर्क रहने की जरूरत है ताकि पाकिस्तान द्वारा हमारी सीमा में आतंकवादियों को भेजने की किसी भी और कोशिश को रोका जा सके। उन्होंने कहा, “हमें सतर्क रहना होगा ताकि सीमा पार से ऐसी कोई गतिविधि दोबारा न हो।”
ठाकुर.संजय
वार्ता
More News

अनिंदिता मित्रा बनीं पंजाब की नयी मुख्य निर्वाचन अधिकारी

15 Jan 2026 | 11:54 PM

चंडीगढ़, 15 जनवरी (वार्ता)निर्वाचन आयोग ने वरिष्ठ भारतीय प्रशासनिक सेवा की वरिष्ठ अधिकारी अनिंदिता मित्रा को पंजाब का नया मुख्य निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया है । वह सिबिन सी. का स्थान लेंगी। .

see more..

पंजाब सरकार मीडिया के खिलाफ़ राज्य प्रायोजित धमकियां दे रही है: मोहित मोहिंद्रा

15 Jan 2026 | 11:30 PM

चंडीगढ़ 15 जनवरी (वार्ता) पंजाब यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष मोहित मोहिंद्रा ने गुरुवार को पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की कड़ी निंदा करते हुए पंजाब केसरी समूह पर की गई छापेमारी की कार्रवाई को प्रेस की आज़ादी पर एक खतरनाक, जानबूझकर और राजनीतिक मकसद से किया गया हमला बताया। .

see more..

अख़बार की आड़ में किया गया कानून का उल्लंघन : पंजाब सरकार

15 Jan 2026 | 11:20 PM

चंडीगढ़ 15 जनवरी (वार्ता) पंजाब सरकार ने गुरुवार को पंजाब केसरी समूह के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा है कि ये दावे कई प्रकार की जाँचों के दौरान सामने आये कानून के उल्लंघन के मामलों से ध्यान भटकाने का प्रयास है। .

see more..

शांति एक्ट 2025 सुरक्षा और जवाबदेही से अधिक निवेश को देता है प्राथमिकता: पावर इंजीनियर एसोसिएशन

15 Jan 2026 | 10:27 PM

जालंधर, 15 जनवरी (वार्ता): केंद्र सरकार के परमाणु ऊर्जा क्षेत्र में निजी भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए लाए गए 'शांति एक्ट 2025' की ऑल इंडिया पावर इंजीनियर एसोसिएशन ने कड़ी आलोचना की है। .

see more..

वज्र कोर ने 78वां सेना दिवस मनाया

15 Jan 2026 | 9:57 PM

जालंधर 15 जनवरी (वार्ता) सेना की वज्र कोर ने गुरुवार को 78वां सेना दिवस गरिमा, आत्मीयता और सौहार्द की भावना के साथ मनाया तथा भारतीय सेना की अदम्य भावना, निःस्वार्थ सेवा और गौरवशाली विरासत को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। .

see more..