Thursday, Dec 11 2025 | Time 05:38 Hrs(IST)
राज्य » पंजाब / हरियाणा / हिमाचल


मान ने पंजाब को विशेष पैकेज और भारी करों से राहत देने की वकालत की

चंडीगढ़,10 मई (वार्ता) पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने शनिवार को राज्य को विशेष पैकेज और भारी करों से राहत देने के मामले को जोरदार ढंग से रखते हुये कहा कि हमेशा सीमा पार से युद्ध के घावों को सबसे पहले अपने सीने
पर झेलने वाला पंजाब इन जायज मांगों का हकदार है।
पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया द्वारा बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में अपने विचार रखते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि चाहे यह युद्ध हो या कोई और कठिन घड़ी, पंजाब और पंजाबी हमेशा सबसे आगे रहते हैं। उन्होंने कहा कि हर युद्ध और तनावपूर्ण माहौल के दौरान हमेशा पंजाब को ही नुकसान उठाना पड़ता है और इसलिए राज्य को इस अमूल्य योगदान के लिए विशेष तवज्जो मिलनी चाहिए। उन्होंने सभी पक्षों से इस नेक कार्य के लिए संयुक्त प्रयास करने का आह्वान किया ताकि पंजाब देश का अग्रणी राज्य बन सके। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा यह मुद्दा भारत सरकार के समक्ष उठाया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि देश का अन्न भंडार होने के साथ-साथ पंजाब हमेशा भारत की 'खड्ग भुजा' रहा है, लेकिन हमेशा इसके योगदान को नजरअंदाज किया गया है। उन्होंने कहा कि यह सही समय है जब सभी राजनीतिक दलों को अपने मतभेदों को भुलाकर पार्टी लाइनों से ऊपर उठकर राज्य के लिए विशेष पैकेज की मांग करनी चाहिए।
श्री मान ने कहा कि सभी राजनीतिक दलों को राज्य और इसके लोगों के हितों की रक्षा के लिए एकजुट होना चाहिए ताकि पंजाब के हितों की रक्षा की जा सके। उन्होंने कहा कि यह पैकेज जम्मू-कश्मीर और अन्य को दिए गए पैकेज की तर्ज पर दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सीमावर्ती जिलों में तैनात डॉक्टरों, शिक्षकों, आंगनवाड़ी और अन्य कर्मचारियों के लिए सीमावर्ती क्षेत्र भत्ते की मांग भी भारत सरकार के समक्ष उठायेगी।
इस बीच, मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि वे जमीनी स्तर पर स्थिति का जायजा लेने के लिये रविवार से राज्य के सीमावर्ती क्षेत्रों का दौरा करेंगे। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ने के कारण पंजाब, खासकर सीमावर्ती क्षेत्रों को बहुत नुकसान हुआ है। श्री मान ने कहा कि पाकिस्तान द्वारा की गई बमबारी के दौरान भारी नुकसान उठाने वाले बहादुर नागरिकों और अन्य को राज्य सरकार द्वारा उचित मुआवजा दिया जायेगा।
ठाकुर.श्रवण
वार्ता
More News

जन संकल्प सम्मेलन के लिए हमीरपुर से 110 से अधिक बसें मंडी भेजी जाएगी

10 Dec 2025 | 6:39 PM

हमीरपुर,10 दिसंबर (वार्ता) हिमाचल प्रदेश में जन भागीदारी का एक बड़ा प्रदर्शन करते हुए, 100 से अधिक बसें और कई छोटे वाहन गुरुवार को हमीरपुर से मंडी के लिए रवाना होंगे, जहां कांग्रेस के नेतृत्व वाली राज्य सरकार अपने तीन साल के कार्यकाल के पूरा होने के अवसर पर जन संकल्प सम्मेलन का आयोजन कर रही है।.

see more..

‘प्रोजेक्ट हिफाजत’ पंजाबियों को बेवकूफ बनाने के लिए भगवंत मान का एक और धोखा: चुघ

10 Dec 2025 | 6:22 PM

चंडीगढ़, 10 दिसंबर (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने बुधवार को कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान को पंजाब की महिलाओं को जवाब देना चाहिए कि नौ महीने पहले उनकी ही सरकार द्वारा घोषित ‘प्रोजेक्ट हिफाजत’ बुनियादी सुरक्षा भी सुनिश्चित करने में विफल क्यों रहा है। .

see more..

मुख्यमंत्री की कुर्सी की सौदेबाजी पर चुप क्यों हैं बाजवा,रंधावा: धालीवाल

10 Dec 2025 | 6:07 PM

चंडीगढ़, 10 दिसंबर (वार्ता) पंजाब आम आदमी पार्टी (आप) के मुख्य प्रवक्ता और विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने बुधववार को कांग्रेस नेताओं सांसद प्रताप सिंह बाजवा और सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा पर कांग्रेस से निलंबित नेता नवजोत कौर सिद्धू के लगाये गये 500 करोड़ रुपये के गंभीर आरोपों पर उनकी चुप्पी को लेकर तीखा हमला बोला है।.

see more..

डीएलएसए एसबीएस नगर ने लुधियाना जेलों, नवांशहर स्कूल में जागरूकता अभियान चलाकर मानवाधिकार दिवस मनाया

10 Dec 2025 | 6:03 PM

फागवारा, 10 दिसंबर (वार्ता) पंजाब में शहीद भगत सिंह नगर स्थित जिला विधि सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) ने बुधवार को मानवाधिकार दिवस के उपलक्ष्य में लुधियाना की केंद्रीय जेल, महिला जेल और बोर्स्टल जेल के साथ-साथ नवांशहर के बाबा वजीर सिंह खालसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल सहित कई स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया। ये कार्यक्रम पंजाब राज्य विधि सेवा प्राधिकरण, एसएएस नगर के निर्देशों और माननीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश, एसबीएस नगर, श्रीमती प्रिया सूद के मार्गदर्शन में आयोजित किये गये थे।.

see more..

जिला परिषद और पंचायत समितियों के चुनावों की दूसरी रिहर्सल पूरी

10 Dec 2025 | 5:58 PM

कपूरथला, 10 दिसंबर (वार्ता) पंजाब में कपूरथला जिला परिषद और पंचायत समिति के सदस्यों की आम चुनावों के लिए पूरे चुनाव स्टाफ की दूसरी रिहर्सल बुधवार को जिले की विभिन्न स्थानों पर हुई। इसी क्रम में कपूरथला के विरसा विहार में भी रिहर्सल एस.डी.एम. मेजर डॉ. इरविन कौर की अगुवाई में पूरी करवाई गई। इसके अलावा फगवाड़ा, सुल्तानपुर लोधी और भुलत्थ में भी दूसरी रिहर्सल हुई।.

see more..