Saturday, Apr 18 2026 | Time 15:29 Hrs(IST)
राज्य » पंजाब / हरियाणा / हिमाचल


क्रेडिफिन लिमिटेड ईवी स्टार्टअप के लिये 50 लाख रु तक का ऋण देगा: गुप्ता

जालंधर, 12 मई (वार्ता) भारत के मेट्रोपॉलिटन स्टॉक एक्सचेंज में सूचीबद्ध, एनबीएफसी, क्रेडिफिन लिमिटेड ने डीलरशिप या इलेक्ट्रिक वाहन से संबंधित व्यवसाय शुरू करने वाले उद्यमियों के लिए ईवी स्टार्टअप लोन योजना शुरू करने की घोषणा की है।
क्रेडिफिन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी शल्य गुप्ता ने सोमवार को कहा कि यह उत्पाद ईवी व्यवसाय और पूरे देश में सक्रिय वाहनों की तैनाती के जरिये उद्यमिता को बढ़ावा देगा। ईवी स्टार्टअप लोन किसी भी व्यक्ति या कंपनी को उपलब्ध होगा, जो ईवी स्टार्टअप लोन उत्पाद के तहत, क्रेडिफिन ईवी उद्यमी को शुरू में 50 लाख रुपये तक का ऋण प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि जरूरत और अलग मामलों के आधार पर आगे चलकर लोन की राशि बढ़ाई जा सकती है।
उन्होंने बताया कि 13 राज्यों में 200 से अधिक स्थानों पर मौजूदगी और तेजी से विस्तार के साथ, क्रेडिफिन अगले 2-3 वर्षों में 1000 ईवी उद्यमियों को लक्ष्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि क्रेडिफिन एक इकोसिस्टम बनाकर ईवी उद्यमियों को तैयार करने में मदद करेगा, जहां क्रेडिफिन की टीम उद्यमी को संपूर्ण समाधान प्रदान करेगी। चाहे वह व्यवसाय स्थापित करना हो, डीलरशिप, व्यावसायिक लीड प्राप्त करना, साझेदारी या वाहनों के पंजीकरण के लिए स्थानीय अधिकारियों की मदद लेना हो, क्रेडिफिन की टीम उद्यमियों की सहायता कर सकती है और उन्हें हर तरह से सहारा दे सकती है।
शल्य गुप्ता ने कहा, “ क्रेडिफिन में हम भारत के निर्माण के लिये प्रतिबद्ध हैं और ऐसा करने का इससे बेहतर तरीका क्या
हो सकता है, कि हम यह सुनिश्चित करें कि हमारे उद्यमियों के पास एक सक्षम बनाने वाला वातावरण हो। हमारा ईवी स्टार्टअप लोन एक ऐसा उत्पाद है जो यह सुनिश्चित करता है कि व्यवसाय स्थापित करना जितना संभव हो सके उतना आसान हो और हम हर समय उनके साथ हैं, यह सुनिश्चित करते हुए कि वे न केवल बनें रहें बल्कि आगे बढ़ें। आज हमारे पास सबसे बड़े ईवी नेटवर्क में से एक है और हमारा मानना है कि इस नेटवर्क का उपयोग करके व्यक्तियों को टिकाऊ तरीके से सफल व्यवसाय बनाने के उनके सपनों को साकार करने में मदद करने का समय आ गया है। ”
इसके अलावा, चूंकि क्रेडिफिन स्वयं भी लीड उत्पन्न करता है, इसलिए डीलरशिप न केवल अपने प्रयासों से, बल्कि क्रेडिफिन के नेटवर्क और विपणन प्रयासों का लाभ उठाकर भी अधिक वाहन बेचने में सक्षम होंगे।
इस समय, क्रेडिफिन के पास ई-रिक्शा, एल5 और ईवी टू- व्हीलर सेगमेंट में 100 से ज़्यादा मौजूदा ओईएम पार्टनरशिप हैं और यह उद्यमी ऋणदाता को न सिर्फ़ वित्त पोषण में मदद करेगा बल्कि नयी डीलरशिप स्थापित करने के लिये प्रतिष्ठित निर्माताओं के साथ गठजोड़ की सुविधा भी देगा, वो भी बिना किसी लागत के। इसके अलावा, इस योजना के तहत, क्रेडिफिन डीलरशिप को उनके द्वारा बेचे जाने वाले वाहनों को खरीदने के लिये ट्रेड एडवांस (व्यापार अग्रिम) भी प्रदान करेगा। क्रेडिफिन अंतिम ग्राहक को वाहनों का वित्तपोषण (फाइनेंस) भी प्रदान करेगा।
ठाकुर.श्रवण
वार्ता
More News

चंडीगढ़ में फर्जी वेंडर लाइसेंस घोटाला, आरोपी अब तक फरार

18 Apr 2026 | 2:53 PM

चंडीगढ़, 18 अप्रैल (वार्ता) केन्द्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में एक व्यक्ति नगर निगम का इंस्पेक्टर बनकर फर्जी वेंडर लाइसेंस तैयार करके इसके नाम पर हजारों रुपये की वसूली करने का मामला सामने आया है।.

see more..

युद्ध नशियां विरुद्ध’: साइक्लोथॉन ने समाज के हर वर्ग को नशे के खिलाफ एकजुट होने का दिया संदेश

18 Apr 2026 | 2:45 PM

जालंधर, 18 अप्रैल (वार्ता) पंजाब सरकार द्वारा चलाये जा रहे एंटी-ड्रग अभियान ‘युद्ध नशियां विरुद्ध’ के तहत जिला प्रशासन ने शुक्रवार को ‘साइक्लोथॉन 4.0’ का आयोजन किया, जिसका उद्देश्य नशा विरोधी जागरूकता फैलाना था। .

see more..

जत्थेदार गड़गज्ज की अगुवाई में न्यूजीलैंड में फ्री फूड ड्राइव, 1000 से अधिक भोजन किट वितरित

18 Apr 2026 | 2:41 PM

अमृतसर, 18 अप्रैल (वार्ता) श्री अकाल तख्त साहिब के कार्यकारी जत्थेदार एवं तख्त श्री केसगढ़ साहिब के जथेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज ने शुक्रवार को सुप्रीम सिख सोसाइटी ऑफ न्यूजीलैंड द्वारा .

see more..

अमृतसर में नशा-आतंक नेटवर्क को झटका, 64.62 किलोग्राम हेरोइन बरामद

18 Apr 2026 | 1:41 PM

अमृतसर, 18 अप्रैल (वार्ता) पंजाब के अमृतसर में एसएसओसी और काउंटर इंटेलिजेंस पंजाब की संयुक्त टीम .

see more..

पोषण पखवाड़ा से सामुदायिक भागीदारी और प्रारंभिक शिक्षा को बढ़ावा

17 Apr 2026 | 8:02 PM

चंडीगढ़, 17 अप्रैल (वार्ता ) चंडीगढ़ में चल रहे पोषण पखवाड़ा के अंतर्गत विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों पर पोषण, प्रारंभिक बाल देखभाल एवं सामुदायिक भागीदारी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया।.

see more..