Friday, Jan 16 2026 | Time 12:26 Hrs(IST)
राज्य » पंजाब / हरियाणा / हिमाचल


कांग्रेस रिकॉर्ड अंतर से लुधियाना विधानसभा सीट का उपचुनाव जीतने के लिए तैयार: वडिंग

लुधियाना, 13 जून (वार्ता) पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वारिंग ने आज कहा कि कांग्रेस रिकॉर्ड अंतर से लुधियाना पश्चिम विधानसभा उपचुनाव जीतेगी।
राजा वडिंग ने आज यहां पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में उपचुनाव में पार्टी की संभावनाओं के बारे में कहा,“ दीवार पर लिखा है और आप खुद देख सकते हैं कि कांग्रेस के सीट जीतने में कोई संदेह नहीं है। ”
उन्होंने कहा कि वह जहां भी जाते हैं और जिससे भी मिलते हैं, वह उन्हें एक ही बात बताते हैं कि कांग्रेस वापसी की राह पर है जबकि आम आदमी पार्टी (आप) बाहर जा रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पक्ष में इस तरह की भावना का एक कारण यह भी है कि लोग आप सरकार की भारी विफलता से तंग आ चुके हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में कानून-व्यवस्था अपने सबसे खराब स्तर पर है। उन्होंने कहा कि मीडिया पंजाब में हो रहे अपराध के स्तर को रिपोर्ट नहीं कर रहा है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि पंजाब में सरकार के खिलाफ एक मजबूत अंतर्धारा है और यह 19 जून को मतदान में परिलक्षित होगी। उन्होंने कहा कि आप की सत्ता में होने के कारण लोग कई कारणों से आप की बैठकों में भाग ले रहे हैं, लेकिन अगर कोई ऐसी बैठकों में भाग लेने वालों के चेहरे को पढ़ सकता है, तो परिणाम तुरंत पता चल जायेगा।
उन्होंने सत्तारूढ़ पार्टी से कहा, “ सिर्फ इसलिए कि आप अपनी बैठकों में कुछ सौ लोगों को शामिल करने का प्रबंधन करते हैं, इसका मतलब यह नहीं है कि वे आपको वोट देंगे। ”
उन्होंने आरोप लगाया कि यह लोगों को आप के साथ दिखने के लिए डराने-धमकाने की रणनीति का इस्तेमाल कर रहा है, जबकि वास्तव में वे आप के साथ नहीं हैं।
राजा वडिंग ने आरोप लगाया कि आप सरकार ने अभी भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ प्रतिशोध बंद नहीं किया है। उन्होंने आप सरकार से कहा, “ लेकिन हम डरने वाले नहीं हैं और इसका सबूत हम आपको 23 जून को दिखायेंगे, जब नतीजे सामने आयेंगे। ”
ठाकुर.श्रवण
वार्ता
More News

हिमाचल में सड़क दुर्घटना में गर्भवती महिला की मौत, तीन अन्य घायल

16 Jan 2026 | 11:16 AM

शिमला, 16 जनवरी (वार्ता) हिमाचल प्रदेश के बलोह इलाके में सुरंग नंबर चार के पास सड़क दुर्घटना में एक गर्भवती महिला की मौत हो गई और उसके परिवार के अन्य तीन सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए।.

see more..

हिमाचल प्रदेश: राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने दलित छात्रा पल्लवी के परिजनों से की मुलाकात

16 Jan 2026 | 12:01 AM

धर्मशाला, 15 जनवरी (वार्ता) हिमाचल प्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष कुलदीप कुमार और आयोग के सदस्यों ने गुरुवार को धर्मशाला के राजकीय कॉलेज में कथित तौर पर रैंगिग का शिकार बन कर जीवन गंवाने वाली दलित छात्रा पल्लवी के माता-पिता से मुलाकात की। .

see more..

अनिंदिता मित्रा बनीं पंजाब की नयी मुख्य निर्वाचन अधिकारी

15 Jan 2026 | 11:54 PM

चंडीगढ़, 15 जनवरी (वार्ता)निर्वाचन आयोग ने वरिष्ठ भारतीय प्रशासनिक सेवा की वरिष्ठ अधिकारी अनिंदिता मित्रा को पंजाब का नया मुख्य निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया है । वह सिबिन सी. का स्थान लेंगी। .

see more..

पंजाब सरकार मीडिया के खिलाफ़ राज्य प्रायोजित धमकियां दे रही है: मोहित मोहिंद्रा

15 Jan 2026 | 11:30 PM

चंडीगढ़ 15 जनवरी (वार्ता) पंजाब यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष मोहित मोहिंद्रा ने गुरुवार को पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की कड़ी निंदा करते हुए पंजाब केसरी समूह पर की गई छापेमारी की कार्रवाई को प्रेस की आज़ादी पर एक खतरनाक, जानबूझकर और राजनीतिक मकसद से किया गया हमला बताया। .

see more..

अख़बार की आड़ में किया गया कानून का उल्लंघन : पंजाब सरकार

15 Jan 2026 | 11:20 PM

चंडीगढ़ 15 जनवरी (वार्ता) पंजाब सरकार ने गुरुवार को पंजाब केसरी समूह के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा है कि ये दावे कई प्रकार की जाँचों के दौरान सामने आये कानून के उल्लंघन के मामलों से ध्यान भटकाने का प्रयास है। .

see more..