Saturday, Sep 5 2026 | Time 10:55 Hrs(IST)
राज्य » पंजाब / हरियाणा / हिमाचल


अधिकारियों के दुर्व्यवहार के कारण परीक्षा से वंचित रह गयी गुरप्रीत कौर को सरकार विशेष अवसर दे: धामी

अमृतसर, 06 अगस्त (वार्ता) शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने गुरसिख छात्रा गुरप्रीत कौर को उनके सिख धर्म की पालना के लिए सम्मानित किया।
गौरतलब है कि हाल ही में राजस्थान में आयोजित न्यायिक सेवा परीक्षा में बैठने के लिए गुरप्रीत कौर को सिख नैतिकता का हवाला देते हुए अपनी कृपाण और कड़ा उतारने के लिए कहा गया था।
शिरोमणि समिति के अध्यक्ष एडवोकेट धामी ने बुधवार को कहा कि भारत के संविधान के अनुसार, सिखों को कृपाण धारण करने का पूरा अधिकार है और सिख रहत मर्यादा के अनुसार, कोई भी अमृतधारी सिख अपने शरीर से पांच धार्मिक चिह्नों को अलग नहीं कर सकता। उन्होंने कहा कि अधिकारियों ने गुरसिख छात्रा को उसके धार्मिक चिह्न उतारने के लिए मजबूर किया और विरोध करने पर उसे परीक्षा में बैठने नहीं दिया गया, जो एक छात्रा के भविष्य के साथ खिलवाड़ है।
एडवोकेट धामी ने राजस्थान के मुख्यमंत्री से अपील की कि अधिकारियों की गलती के कारण पेपर देने से वंचित रह गयी सिख उम्मीदवार को विशेष अवसर देकर उसकी परीक्षा आयोजित की जाये। इस अवसर पर गुरप्रीत कौर ने सिख संगठन द्वारा मिले सहयोग और सम्मान के लिए धन्यवाद किया।
ठाकुर.श्रवण
वार्ता
More News

ज्योतिसर में महाभारत को जीवंत रूप में देखने अनुभव केंद्र जरूर आएं: सैनी

04 Sep 2026 | 10:25 PM

कुरुक्षेत्र, 04 सितंबर (वार्ता) हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार को कुरुक्षेत्र के ज्योतिसर स्थित महाभारत अनुभव केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि दुनिया भर से जो भी व्यक्ति आधुनिक तकनीक के माध्यम से महाभारत की कहानी को जीवंत रूप में देखना चाहता है, उसे ज्योतिसर स्थित महाभारत अनुभव केंद्र का दौरा जरूर करना चाहिए। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस केंद्र का उद्घाटन किया था।.

see more..

हरियाणा में सेवा संकल्प अभियान के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त

04 Sep 2026 | 10:18 PM

चंडीगढ़, 04 सितंबर (वार्ता) हरियाणा सरकार की ओर से राज्यभर में चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के सुचारू एवं प्रभावी क्रियान्वयन के लिए उच्च शिक्षा विभाग ने राज्य और जिला स्तर पर नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की है। यह जानकारी शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने शुक्रवार को दी।.

see more..

मुख्यमंत्री सैनी के नेतृत्व में सभी वर्गों का विकास हो रहा: बेदी

04 Sep 2026 | 10:12 PM

चंडीगढ़, 04 सितंबर (वार्ता) हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में राज्य सरकार ‘सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास’ के सिद्धांत पर काम कर रही है। सरकार समाज के सभी वर्गों और समुदायों को साथ लेकर चल रही है तथा विभिन्न समुदायों की धर्मशालाओं के विकास और सौंदर्यीकरण के लिए प्रतिबद्ध है।.

see more..

जगदीश मित्तल का निधन समाज एवं संस्थाओं के लिए अपूरणीय क्षति : सैनी

04 Sep 2026 | 10:05 PM

जगाधरी, 04 सितंबर (वार्ता) हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शुक्रवार को जगाधरी पहुंचे और वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ प्रचारक स्वर्गीय जगदीश मित्तल के निधन पर शोक व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित की और शोक संतप्त परिवार से मिलकर संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने परिवार को इस कठिन समय में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।.

see more..

पंजाब में 181 शिक्षकों को किया हेडमास्टर के पद पर पदोन्नति: बैंस

04 Sep 2026 | 10:01 PM

चंडीगढ़, 4 सितंबर (वार्ता) पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने शुक्रवार को कहा कि राज्य सरकार ने सरकारी स्कूलों को और मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए 181 शिक्षकों को हेडमास्टर के पद पर पदोन्नत किया है जिनमें चार ब्लॉक प्राथमिक शिक्षा अधिकारी भी शामिल हैं।.

see more..