Wednesday, Aug 19 2026 | Time 16:50 Hrs(IST)
राज्य » पंजाब / हरियाणा / हिमाचल


शहीदी दिवस पर तख्त पटना साहिब से श्री आनंदपुर साहिब तक नगर कीर्तन निकाला जायेगा: सोही

अमृतसर, 06 अगस्त (वार्ता) तख्त श्री पटना साहिब प्रबंधक समिति के अध्यक्ष जगजोत सिंह सोही के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी से मुलाकात की और श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 350वें शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों पर चर्चा की।
प्रतिनिधिमंडल ने एडवोकेट धामी को 31 अगस्त को तख्त श्री पटना साहिब से शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले नगर कीर्तन में शामिल होने का निमंत्रण दिया और सिख संगठनों से सहयोग की अपील की। प्रतिनिधिमंडल में तख्त श्री पटना साहिब प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष जगजोत सिंह सोही, सिख नेता जसबीर सिंह धाम मुंबई, महासचिव इंद्रजीत सिंह और उपाध्यक्ष गुरविंदर सिंह मौजूद थे।
बैठक के दौरान तख्त श्री पटना साहिब के अध्यक्ष जगजोत सिंह सोही ने कहा कि नौवें गुरु जी के शहीदी शताब्दी को समर्पित 31 अगस्त को श्री पटना साहिब से एक विशेष नगर कीर्तन निकाला जा रहा है, जो झारखंड, कोलकाता, आसनसोल, ओडिशा, वाराणसी, कानपुर, लखनऊ, उत्तराखंड, दिल्ली और हरियाणा होते हुए श्री आनंदपुर साहिब पहुंचेगा। उन्होंने कहा कि आज वे सिख पंथ की सर्वोच्च संस्था शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष से इसमें शामिल होने का अनुरोध करने आये हैं और उन्होंने सिख संगठन से भी सहयोग की अपील की है।
इस अवसर पर एडवोकेट धामी ने कहा कि श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी की 350वीं शहीदी शताब्दी सिख समुदाय द्वारा राष्ट्रीय गौरव के साथ मनायी जायेगी। उन्होंने कहा कि तख्त श्री पटना साहिब से निकाले जा रहे नगर कीर्तन के लिए शिरोमणि कमेटी हर संभव सहयोग देगी। इस अवसर पर, शिरोमणि कमेटी अध्यक्ष ने तख्त श्री हरमंदिर जी पटना साहिब प्रबंधक कमेटी के नेताओं को सम्मानित भी किया।
ठाकुर.श्रवण
वार्ता
More News

बीपीएल परिवारों के लिए योजनाओं के लिए व्हाट्सएप ग्रुप बनेगा: पठानिया

19 Aug 2026 | 3:44 PM

शाहपुर (कांगड़ा), 19 अगस्त (वार्ता) हिमाचल प्रदेश में शाहपुर के विधायक एवं उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा है कि राज्य सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं और कार्यक्रमों की समय पर जानकारी प्रदान करने के लिए बीपीएल परिवारों का एक समर्पित व्हाट्सएप ग्रुप बनाया जाएगा, ताकि पात्र लाभार्थी इन योजनाओं का पूरा लाभ उठा सकें।.

see more..

मनीमाजरा में संपत्ति नामांतरण की फाइल 55 महीने से अटकी, नगर निगम पर गंभीर आरोप

19 Aug 2026 | 3:33 PM

चंडीगढ़ 19 अगस्त (वार्ता) चंडीगढ़ मनीमाजरा की पुरानी संपत्तियों के नामांतरण और रिकॉर्ड दुरुस्त कराने को लेकर एक परिवार ने नगर निगम अधिकारियों पर करीब चार साल सात महीने तक फाइल लंबित रखने और बार-बार नए दस्तावेज एवं आपत्तियां लगाने के आरोप लगाए हैं। .

see more..

फगवाड़ा पहुंची बसपा की ‘बेगमपुरा संकल्प यात्रा’, अवतार सिंह करीमपुरी ने 2027 चुनाव के लिए मांगा समर्थन

19 Aug 2026 | 1:53 PM

फगवाड़ा, 19 अगस्त (वार्ता) पंजाब बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के अध्यक्ष अवतार सिंह करीमपुरी के नेतृत्व में निकाली जा रही ‘बेगमपुरा संकल्प यात्रा’ बुधवार को कपूरथला जिले के फगवाड़ा तहसील के दरवेश पिंड पहुंची। .

see more..

मेडिकल कॉलेज किसी एक मजहब के लिए नहीं होते, मुख्यमंत्री के बयान ने करोड़ों लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाई: चावला

19 Aug 2026 | 1:42 PM

अमृतसर, 19 अगस्त (वार्ता) पंजाब की पूर्व मंत्री लक्ष्मीकांता चावला ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के मलेरकोटला में मेडिकल कॉलेज के शिलान्यास के दौरान दिये गये बयान पर सवाल उठाते हुए कहा है कि मेडिकल कॉलेज किसी विशेष मजहब के लोगों के लिए नहीं होते। .

see more..

अमृतसर में तीन नशा, अवैध हथियार नेटवर्क का भंडाफोड़, नौ आरोपी गिरफ्तार

19 Aug 2026 | 1:36 PM

अमृतसर, 19 अगस्त (वार्ता) पंजाब में अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने नशे और अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन प्रमुख नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। .

see more..