Tuesday, May 12 2026 | Time 19:03 Hrs(IST)
राज्य » पंजाब / हरियाणा / हिमाचल


होशियारपुर में यूट्यूबर के घर पर फायरिंग

होशियारपुर ,10 अगस्त (वार्ता) पंजाब के होशियारपुर में रविवार तड़के मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात लोगों ने एक यूट्यूबर के घर के मुख्य द्वार पर दो गोलियां चलाईं। इस घटना में किसी किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।
मॉडल टाउन पुलिस स्टेशन के एसएचओ उपनिरीक्षक (एसआई) गुरसाहिब सिंह ने रविवार को बताया कि पुलिस ने घटनास्थल से दो कारतूस बरामद किए हैं। उन्होंने बताया कि यह घटना शनिवार देर रात करीब एक बजे हुई जब आरोपी मॉडल टाउन निवासी सिमरन सिकंद के घर पहुंचे और मुख्य द्वार पर गोलीबारी कर भागने लगे।
एसआई सिंह ने बताया कि कुछ महीने पहले, सिकंद ने सोशल मीडिया पर एक धार्मिक पोस्ट पर टिप्पणी की थी, जिसके बाद कनाडा में रह रहे पाकिस्तानी नागरिक मोहम्मद सहयाद भट्टी और होशियारपुर निवासी दलबीर सिंह के साथ ऑनलाइन बहस हुई थी। सिकंद ने आरोप लगाया कि भट्टी ने उनके घर पर ग्रेनेड हमले की धमकी दी थी, जिसके बाद उन्हें पुलिस सुरक्षा मुहैया कराई गई थी।
उन्होंने बताया कि रविवार की गोलीबारी की घटना के संबंध में भट्टी और सिंह के खिलाफ मॉडल टाउन पुलिस थाने में भारतीय न्याय संहिता और शस्त्र अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच जारी है।
ठाकुर जितेन्द्र
वार्ता
More News

पंजाब विजिलेंस विभाग भ्रष्टाचार मामले में मान और केजरीवाल की भूमिका की जांच हो: अकाली दल

12 May 2026 | 6:24 PM

चंडीगढ़, 12 मई (वार्ता) शिरोमणि अकाली दल ने मंगलवार को पंजाब विजिलेंस विभाग में कथित भ्रष्टाचार मामले को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल की भूमिका की उच्च स्तरीय स्वतंत्र जांच की मांग की। .

see more..

भाजपा दफ्तरों पर हमले सुनियोजित साजिश, आप पंजाब को बंगाल बनाना चाहती है: सुनील जाखड़

12 May 2026 | 6:20 PM

चंडीगढ़, 12 मई (वार्ता) पंजाब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने बटाला, तरनतारन, लुधियाना और जीरकपुर में भाजपा दफ्तरों पर हुए हमलों को सुनियोजित साजिश करार देते हुए आम आदमी पार्टी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि आप राज्य में में तृणमूल कांग्रेस शैली की राजनीति लागू कर बंगाल जैसे हालात पैदा करना चाहती है। .

see more..

गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी में विशेष सेमिनार आयोजित

12 May 2026 | 6:12 PM

अमृतसर, 12 मई (वार्ता) श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित कार्यक्रमों की श्रृंखला के तहत गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी में मंगलवार को विशेष सेमिनार आयोजित किया गया। .

see more..

बठिंडा सैन्य स्टेशन में भारतीय सेना के सप्त शक्ति कमांड ने कराया ‘ऑगमेंटेड वेलनेस’ सेमिनार

12 May 2026 | 5:01 PM

बठिंडा, 12 मई (वार्ता) भारतीय सेना के सप्त शक्ति कमांड ने बठिंडा मिलिट्री स्टेशन स्थित सागत सिंह ऑडिटोरियम में 11 और 12 मई को दो दिवसीय “ऑगमेंटेड वेलनेस” सेमिनार आयोजित किया। सेमिनार में अधिकारियों, जवानों और उनके परिवारों सहित 2,500 से अधिक लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समग्र स्वास्थ्य, मानसिक मजबूती और ऑपरेशनल तैयारी को बढ़ावा देना रहा। सेमिनार में 11 विशिष्ट वक्ताओं ने अपने अनुभव साझा किये। लेफ्टिनेंट जनरल मनजिंदर सिंह ने ‘प्रिज्म ऑफ मिलिट्री लाइफ’ विषय पर संबोधित किया। लेफ्टिनेंट जनरल नरेंद्र कोटवाल ने ‘द पैराडॉक्स ऑफ फिट सोल्जर’, लेफ्टिनेंट ज.

see more..

कोई भी पात्र लाभार्थी सरकारी योजनाओं से वंचित न रहे: कंग

12 May 2026 | 4:59 PM

शहीद भगत सिंह नगर, 12 मई (वार्ता) लोकसभा सदस्य मलविंदर सिंह कंग ने मंगलवार को अधिकारियों को निर्देश दिये कि जिले में सरकारी कल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाये, ताकि कोई भी पात्र लाभार्थी बिना देरी या भेदभाव के योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सके। .

see more..