Monday, Aug 17 2026 | Time 15:54 Hrs(IST)
राज्य » पंजाब / हरियाणा / हिमाचल


हरिद्वार से अमृतसर के लिए सुबह ट्रेन चलायी जाये: प्रो चावला

अमृतसर 11 अगस्त (वार्ता) पंजाब की पूर्व स्वास्थ्य मंत्री प्रो लक्ष्मीकांता चावला ने मांग की है कि हरिद्वार से अमृतसर के लिए सुबह के समय ट्रेन चलायी जाये।
प्रो चावला ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर कहा कि केन्द्र सरकार ने पंजाब के लिए वंदेभारत गाड़ी देकर पर्यटकों के लिए यात्रा बड़ी आसान कर दी है। इससे यात्रियों को सुविधा होगी और व्यापारियों को भी आरामदायक यात्रा मिलेगी। उन्होंने कहा कि सभी जानते हैं कि मां वैष्णो देवी के दर्शन के लिए कटरा
जाने वाले अधिकतर यात्री अमृतसर आते हैं और अमृतसर से यात्री कटरा जाते हैं। उनके लिए बड़ी सौगात है।
प्रो चावला ने कहा, “ मैं भारत सरकार को याद करवाना चाहती हूं कि अमृतसर से हरिद्वार के लिए भी एक और गाड़ी की जरूरत है। वर्षों पहले लंबे संघर्ष के बाद हरिद्वार के लिए गाड़ी चलनी शरू हुई, लेकिन संसद में पंजाब के किसी भी सांसद ने यह आवाज नहीं उठाई कि शुरू में जो अमृतसर से हरिद्वार जाने वाली गाड़ी चलायी गयी, वह सुबह अमृतसर से चलकर शाम को वापस आती थी। वह अभी तक एकतरफा ही चल रही है। आखिर यह गाड़ी हरिद्वार से भी सुबह क्यों नहीं चलती और शाम को यह हरिद्वार वापस जाती। हरिद्वार से अमृतसर आने वाली गाड़ी शाम को अधिकतर बहुत देर से पहुंचती है।
उन्होंने कहा कि ट्रेन दोनों तरफ से एक साथ चलाये जाने की जरूरत है। अमृतसर से हरिद्वार जाने वाले देशी-विदेशी पर्यटकों के लिए इस गाड़ी का दोनों ओर से एक समय चलना बहुत जरूरी है।
ठाकुर.श्रवण
वार्ता
More News

हरियाली तीज महोत्सव में सजा राजस्थानी संस्कृति का रंग श्रुति चौधरी ने की शिरकत

17 Aug 2026 | 1:45 PM

चंडीगढ़ 17 अगस्त (वार्ता ) चंडीगढ़ राजस्थान परिषद (रजि.) चंडीगढ़ की ओर से सेक्टर-33 स्थित राजस्थान भवन में हरियाली तीज महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। महोत्सव में राजस्थान की लोक संस्कृति, परंपराओं और तीज उत्सव की रंगारंग झलक देखने को मिली। हरियाणा सरकार की महिला एवं बाल विकास कैबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं।.

see more..

हाईवे पर आवारा पशुओं की रोकथाम के लिए हरियाणा में राज्यव्यापी सड़क सुरक्षा अभियान

17 Aug 2026 | 1:27 PM

पंचकूला, 17 अगस्त (वार्ता ) हरियाणा लोक निर्माण विभाग (भवन एवं सड़कें) ने राष्ट्रीय और राज्य राजमार्गों पर सड़क दुर्घटनाओं को रोकने तथा यात्रियों की सुरक्षा बढ़ाने के लिए राज्यव्यापी सड़क सुरक्षा कार्ययोजना लागू की है। इसके तहत हाईवे के उन संवेदनशील हिस्सों की पहचान की गई है, जहां आवारा पशुओं और अन्य जानवरों के सड़क पर आने से दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है।.

see more..

अवैध निजी बसों के संचालन के खिलाफ सीटीयू वर्कर यूनियन ने सौंपा ज्ञापन

17 Aug 2026 | 11:23 AM

चंडीगढ़ 17 अगस्त (वार्ता ) चंडीगढ़ में विभिन्न स्थानों से चल रही अवैध निजी बसों के संचालन के खिलाफ सीटीयू वर्कर यूनियन ने आज से मोर्चा खोल दिया है। यूनियन की ओर से सीटीयू मैनेजर को ज्ञापन सौंपकर अवैध बसों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। यूनियन के महासचिव सतिंदर सिंह ने कहा कि शहर में लंबे समय से अवैध बसों का संचालन बढ़ता जा रहा है। इस संबंध में यूनियन कई बार संबंधित अधिकारियों को शिकायत दे चुकी है लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हुआ।.

see more..

हरियाणा में जमीन सौदों के लिए स्वैच्छिक आधार प्रमाणीकरण की अनुमति, पीएमएवाई-यू 2.0 के पात्र मकानों पर स्टांप शुल्क 500 रुपये

17 Aug 2026 | 10:21 AM

पंचकूला, 17 अगस्त (वार्ता) हरियाणा सरकार ने जमीन की खरीद-बिक्री में खरीदार, विक्रेता और गवाह की पहचान के लिए स्वैच्छिक आधार प्रमाणीकरण की अनुमति दे दी है। इसके साथ ही एक अलग फैसले में प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 (पीएमएवाई-यू 2.0) के तहत पंजीकृत 60 वर्ग मीटर तक के मकानों के हस्तांतरण विलेख पर स्टांप शुल्क घटाकर 500 रुपये प्रति विलेख तय कर दिया गया है।.

see more..

हरियाणा में नए बिजली नियामक प्रमुख की तलाश शुरू, एचईआरसी अध्यक्ष का पद 23 जुलाई से खाली

17 Aug 2026 | 10:16 AM

पंचकूला, 17 अगस्त(वार्ता) हरियाणा सरकार ने राज्य के बिजली क्षेत्र की नियामक संस्था हरियाणा विद्युत नियामक आयोग (एचईआरसी) के नए अध्यक्ष की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू कर दी है। आयोग के अध्यक्ष का महत्वपूर्ण पद 23 जुलाई, 2026 से खाली है।.

see more..