Wednesday, Aug 19 2026 | Time 23:12 Hrs(IST)
राज्य » पंजाब / हरियाणा / हिमाचल


अमृतसर में दो किलो हेरोइन, हथियारों के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

अमृतसर 04 सितंबर (वार्ता) पंजाब में अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने सीमा पार संगठित हथियार और नार्को-हवाला नेटवर्क में शामिल तीन गुर्गों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने गुरुवार को बताया कि यह गिरोह पाकिस्तान से हेरोइन और हथियारों की तस्करी कर रहा था और पंजाब के सीमावर्ती इलाकों में सक्रिय था। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि गिरफ्तार आरोपी हरप्रीत सिंह और गुरपाल सिंह, जो पहले मलेशिया गये थे, सीमा पार तस्करों से जुड़े हुए हैं। उनके खुलासे पर, पुलिस ने 2.02 किलोग्राम हेरोइन और दो .30 बोर की पिस्तौलें बरामद कीं। उनके सहयोगी रणजोध सिंह को भी दो पिस्तौल और 3.5 लाख रुपये की ड्रग मनी के साथ गिरफ्तार किया गया है, जिसे हवाला के ज़रिए भेजा जाना था।
श्री यादव ने कहा कि इस संबंध में थाना गेट हकीमां में मामला दर्ज किया गया है और पूरी सांठगांठ का पर्दाफाश करने के लिए आगे की जांच जारी है।
ठाकुर.श्रवण
वार्ता
More News

डॉ. बीआर अंबेडकर आवास नवीनीकरण योजना का लाभ जल्द बढ़ाया जाएगा : बेदी

19 Aug 2026 | 10:24 PM

चंडीगढ़, 19 अगस्त (वार्ता) हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने बुधवार को कहा कि डॉ. बीआर अंबेडकर आवास नवीनीकरण योजना के तहत दी जाने वाली वित्तीय सहायता बढ़ाने की तैयारी की जा रही है। .

see more..

गुरुग्राम में 21 अगस्त को जेन-जी उद्यमियों से संवाद करेंगे सैनी

19 Aug 2026 | 8:48 PM

चंडीगढ़, 19 अगस्त (वार्ता) हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 21 अगस्त को गुरुग्राम विश्वविद्यालय में जेन-जी उद्यमियों के साथ सीधे संवाद करेंगे। कार्यक्रम में सफल युवा उद्यमी स्टार्टअप शुरू करने के इच्छुक युवाओं को फंडिंग, तकनीकी सहायता और उद्यम स्थापित करने से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी देंगे।.

see more..

विदेशी छात्र बनें हरियाणा के ब्रांड एंबेसडर: नायब सैनी

19 Aug 2026 | 8:44 PM

चंडीगढ़, 19 अगस्त (वार्ता) हरियाणा को वैश्विक स्तर पर जोड़ने के लिए ‘गो ग्लोबल’ दृष्टिकोण के तहत मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को संत कबीर कुटीर में 14 देशों के अंतरराष्ट्रीय छात्रों से संवाद किया।.

see more..

ढांडा ने पीएम श्री स्कूल का किया औचक निरीक्षण

19 Aug 2026 | 8:40 PM

चंडीगढ़, 19 अगस्त (वार्ता) हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने बुधवार को सोनीपत के गन्नौर क्षेत्र के दातौली गांव स्थित पीएम श्री जीजीएसएसएस का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने स्कूल परिसर की स्वच्छता, बुनियादी सुविधाओं और प्रशासनिक व्यवस्थाओं का जायजा लिया।.

see more..

राज्य सरकार एलोपैथी के साथ-साथ पारंपरिक चिकित्सा प्रणालियों को भी दे रही है बढ़ावा:राव

19 Aug 2026 | 8:36 PM

चंडीगढ़, 19 अगस्त (वार्ता) हरियाणा सरकार कर्मचारियों, पेंशनभोगियों और उनके आश्रितों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। इस संबंध में स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि मई 2023 में लागू की गयी 'आयुष चिकित्सा प्रतिपूर्ति नीति' का लाभ लाभार्थी अब सीधे तौर पर उठा रहे हैं। इस नीति के तहत, पात्र लाभार्थियों द्वारा पारंपरिक और प्राकृतिक चिकित्सा पद्धतियों से उपचार कराने पर होने वाले चिकित्सा खर्चों की प्रतिपूर्ति राज्य सरकार द्वारा की जाती है।.

see more..