Sunday, Sep 6 2026 | Time 05:17 Hrs(IST)
राज्य » पंजाब / हरियाणा / हिमाचल


अमृतसर में पांच तस्कर गिरफ्तार, पिस्तौल, गोला-बारूद, हेरोइन जब्त

जालंधर 05 सितंबर (वार्ता) सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने सीमा पार से होने वाली तस्करी पर कड़ी कार्रवाई करते हुए अमृतसर सीमा पर अलग-अलग घटनाओं में पांच तस्करों को गिरफ्तार किया और पिस्तौल, गोला-बारूद तथा हेरोइन बरामद की है।
बीएसएफ पंजाब फ्रंटियर के जनसंपर्क अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि ड्रोन की गतिविधि का पता चलने पर, बीएसएफ जवानों ने व्यापक तलाशी अभियान चलाया और अमृतसर के भैणी राजपूताना गांव से सटे एक खेत से 1.680 किलोग्राम हेरोइन के तीन पैकेट बरामद किये।
एक अन्य घटना में, सतर्क बीएसएफ जवानों ने एक संदिग्ध घर की तलाशी ली और तीन संदिग्धों को उनके कब्जे से एक पिस्तौल, दो मैगज़ीन, 63 कारतूस और चार मोबाइल फ़ोन वाले दो पैकेट के साथ गिरफ्तार किया। सभी बंदी भैणी राजपुताना के निवासी हैं। उनके संबंधों का पता लगाने के लिए पूछताछ की जा रही है।
कल शाम, बीएसएफ जवानों ने रोरनवाला कलां गांव के पास दो तस्करों को पकड़ लिया और उनके कब्जे से हेरोइन से भरे तीन पैकेट (कुल वजन- 1.705 किलोग्राम), एक बाइक, 2020 रुपये की भारतीय मुद्रा और दो मोबाइल फोन बरामद किये। अपराधी, दांडे और अटारी गांवों के निवासी हैं, उन्हें और जांच के लिए नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) को सौंप दिया गया है।
ठाकुर.श्रवण
वार्ता
More News

हरियाणा के नारनौल में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सम्मेलन का आयोजन

05 Sep 2026 | 8:46 PM

नारनौल, 05 सितंबर (वार्ता) हरियाणा के नारनौल में कांग्रेस की ओर से शनिवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सम्मेलन का आयोजन किया गया। .

see more..

माकपा ने अतिथि अध्यापकों के नियमितीकरण की मांग का समर्थन किया

05 Sep 2026 | 8:39 PM

भिवानी 05 सितंबर (वार्ता) मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) की जिला कमेटी भिवानी ने प्रदेश के अतिथि अध्यापकों के नियमितीकरण की मांग को लेकर चलाए जा रहे आंदोलन का समर्थन किया है। .

see more..

शिक्षा और ज्ञान की अलख जगाने वाले 75 से अधिक गुरुजन सम्मानित

05 Sep 2026 | 8:33 PM

भिवानी 05 सितंबर (वार्ता) हरियाणा के भिवानी में शिक्षक दिवस के अवसर पर साहित्य संस्कृति एवं कला को समर्पित त्रिवेणी संस्था की ओर से शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले 75 से अधिक उत्कृष्ट शिक्षकों एवं प्राध्यापकों को सम्मानित किया गया।.

see more..

हरियाणा में बिजली के तार की चपेट में आने से एक किसान की मौत

05 Sep 2026 | 8:31 PM

सोनीपत 05 सितंबर (वार्ता) हरियाणा में गोहाना उपमंडल के कथुरा गांव में शुक्रवार को घर लौट रहे किसान सतबीर (50) की बिजली की तार की चपेट में आने से मौत हो गई। .

see more..

हरियाणा में कनवाली गांव का सत्यनारायण संदिग्ध परिस्थितियों में लापता

05 Sep 2026 | 8:26 PM

सोनीपत 05 सितंबर (वार्ता) हरियाणा के खरखोदा उपमंडल के कनवाली गांव निवासी सत्यनारायण (46) संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया है। उसके बैंक खाते से 30 लाख रुपये निकाले जाने की जानकारी मिलने के बाद परिवार की चिंता बढ़ गई है। .

see more..