Monday, Aug 17 2026 | Time 16:38 Hrs(IST)
राज्य » पंजाब / हरियाणा / हिमाचल


बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पशुधन की रक्षा के लिए राहत कार्य युद्धस्तर पर जारी – उपायुक्त

कपूरथला, 06 सितंबर (वार्ता) पंजाब में कपूरथला जिला प्रशासन द्वारा पशुधन की रक्षा के लिए चार टीमें 24 घंटे सेवायें प्रदान करने के साथ-साथ पशुओं के लिए चारे का निरंतर वितरण भी कर रही हैं।
उपायुक्त अमित कुमार पांचाल ने शनिवार को बताया कि बाढ़ प्रभावित लोगों के पशुओं के लिए पशुपालन और कृषि विभाग द्वारा बाऊपुर जदीद/कदीम, सांगरा, रामपुर गोरे, भैणी कादरबख्श और मंड बंदू जदीद में चारे और हरे चारे आदि का निरंतर वितरण किया गया ताकि पशुओं को किसी प्रकार की समस्या न आये।
उन्होंने कहा कि कल देर शाम तक 403 क्विंटल चारे के वितरण के अलावा पशुपालन विभाग की टीमों द्वारा 19 से अधिक गांवों में 415 पशुओं का उपचार किया गया। उन्होंने बताया कि इसके अलावा कृषि और किसान कल्याण विभाग की टीमों द्वारा 48 क्विंटल साइलेज का वितरण भी किया गया है।
पशुपालन विभाग के डॉ लखविंदर सिंह और मुख्य कृषि अधिकारी डॉ एच.पी.एस. भरोत ने बताया कि पशुपालन और कृषि विभाग की टीमें बाढ़ प्रभावित लोगों के पशुधन की रक्षा के लिए निर्बाध राहत कार्य चला रही हैं। उन्होंने बताया कि टीमें पूर्ण लगन और दृढ़ता के साथ बाढ़ प्रभावित पशुओं को जहां खाने के लिए चारा, हरा चारा, पीने के लिए पानी आदि उपलब्ध करा रही हैं, वहीं उनका उपचार भी किया जा रहा है।
ठाकुर.श्रवण
वार्ता
More News

हरियाणा, पंजाब में भारी बारिश का अलर्ट, 23 अगस्त तक जारी रहेगा बारिश का दौर

17 Aug 2026 | 2:28 PM

पंचकूला, 17 अगस्त (वार्ता) भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी), मौसम विज्ञान केंद्र ने 17 अगस्त को दोपहर 12:30 बजे जारी हरियाणा और पंजाब के मौसम बुलेटिन में दोनों राज्यों में अगले कई दिनों तक बारिश की गतिविधियां जारी रहने का पूर्वानुमान जताया है। कुछ दिनों में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की भी संभावना व्यक्त की गई है।.

see more..

हरियाली तीज महोत्सव में सजा राजस्थानी संस्कृति का रंग श्रुति चौधरी ने की शिरकत

17 Aug 2026 | 1:45 PM

चंडीगढ़ 17 अगस्त (वार्ता ) चंडीगढ़ राजस्थान परिषद (रजि.) चंडीगढ़ की ओर से सेक्टर-33 स्थित राजस्थान भवन में हरियाली तीज महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। महोत्सव में राजस्थान की लोक संस्कृति, परंपराओं और तीज उत्सव की रंगारंग झलक देखने को मिली। हरियाणा सरकार की महिला एवं बाल विकास कैबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं।.

see more..

हाईवे पर आवारा पशुओं की रोकथाम के लिए हरियाणा में राज्यव्यापी सड़क सुरक्षा अभियान

17 Aug 2026 | 1:27 PM

पंचकूला, 17 अगस्त (वार्ता ) हरियाणा लोक निर्माण विभाग (भवन एवं सड़कें) ने राष्ट्रीय और राज्य राजमार्गों पर सड़क दुर्घटनाओं को रोकने तथा यात्रियों की सुरक्षा बढ़ाने के लिए राज्यव्यापी सड़क सुरक्षा कार्ययोजना लागू की है। इसके तहत हाईवे के उन संवेदनशील हिस्सों की पहचान की गई है, जहां आवारा पशुओं और अन्य जानवरों के सड़क पर आने से दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है।.

see more..

अवैध निजी बसों के संचालन के खिलाफ सीटीयू वर्कर यूनियन ने सौंपा ज्ञापन

17 Aug 2026 | 11:23 AM

चंडीगढ़ 17 अगस्त (वार्ता ) चंडीगढ़ में विभिन्न स्थानों से चल रही अवैध निजी बसों के संचालन के खिलाफ सीटीयू वर्कर यूनियन ने आज से मोर्चा खोल दिया है। यूनियन की ओर से सीटीयू मैनेजर को ज्ञापन सौंपकर अवैध बसों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। यूनियन के महासचिव सतिंदर सिंह ने कहा कि शहर में लंबे समय से अवैध बसों का संचालन बढ़ता जा रहा है। इस संबंध में यूनियन कई बार संबंधित अधिकारियों को शिकायत दे चुकी है लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हुआ।.

see more..

हरियाणा में जमीन सौदों के लिए स्वैच्छिक आधार प्रमाणीकरण की अनुमति, पीएमएवाई-यू 2.0 के पात्र मकानों पर स्टांप शुल्क 500 रुपये

17 Aug 2026 | 10:21 AM

पंचकूला, 17 अगस्त (वार्ता) हरियाणा सरकार ने जमीन की खरीद-बिक्री में खरीदार, विक्रेता और गवाह की पहचान के लिए स्वैच्छिक आधार प्रमाणीकरण की अनुमति दे दी है। इसके साथ ही एक अलग फैसले में प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 (पीएमएवाई-यू 2.0) के तहत पंजीकृत 60 वर्ग मीटर तक के मकानों के हस्तांतरण विलेख पर स्टांप शुल्क घटाकर 500 रुपये प्रति विलेख तय कर दिया गया है।.

see more..