Saturday, Feb 7 2026 | Time 04:27 Hrs(IST)
राज्य » पंजाब / हरियाणा / हिमाचल


संकट की घड़ी में संगठन और सरकार प्रदेश की जनता के साथ है बड़ौली

चंडीगढ़, 06 सितंबर ( वार्ता) भारतीय जनता पार्टी ( भाजपा) प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि संकट की घड़ी में संगठन और सरकार दोनों ही प्रदेश की जनता के साथ हैं।
श्री बड़ौली ने कहा कि बारिश और बाढ़ से प्रभावित लोगों के नुकसान की भरपाई सुनिश्चित की जायेगी। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा ई-क्षति पोर्टल खोल दिया गया है।
उन्होंने कहा कि शनिवार को फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र के भुना और गोरखपुर गांव में बारिश के कारण हुए जलभराव की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने खेतों, गलियों और घरों का निरीक्षण किया तथा प्रभावित ग्रामीणों से बातचीत की। लोगों ने उन्हें पानी भरे रास्तों, राशन की कमी और इलाज की दिक्कतों के बारे में बताया।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने ग्रामीणों की समस्याओं को ध्यान से सुना और अधिकारियों को तुरंत मदद करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार और प्रशासन इस मुश्किल घड़ी में लोगों के साथ है, तथा हर तरह की सहायता उपलब्ध करायी जायेगी।
श्री बड़ौली ने पत्रकारों से कहा कि पानी निकासी का कार्य तेज़ी से जारी है। प्रशासन द्वारा जरूरत का सामान जैसे पीने का पानी, खाना और दवाइयां लगातार पहुंचाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि भविष्य में ऐसी आपदाओं से बचने के लिए नायब सरकार ठोस योजना बना रही है, ताकि समय पर राहत और बचाव कार्य हो सके।
उन्होंने भरोसा दिलाया कि बाढ़ से प्रभावित प्रत्येक परिवार को मुआवजा मिलेगा और सरकार उनकी हर समस्या का समाधान करेगी।
अमित.श्रवण
वार्ता
More News

हरियाणा में ब्लॉक स्तर पर लागू होगी व्यापक मानसिक स्वास्थ्य योजना : सुमिता मिश्रा

06 Feb 2026 | 8:29 PM

चंडीगढ़, 06 फरवरी (वार्ता ) हरियाणा सरकार जन-केंद्रित दृष्टिकोण के साथ सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रणाली को और मजबूत करने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा ने कहा कि राज्य का उद्देश्य ऐसी स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है जो नागरिकों के घरों के नजदीक हों आसानी से सुलभ हों और शारीरिक के साथ-साथ मानसिक स्वास्थ्य की जरूरतों को भी प्रभावी रूप से पूरा करें।.

see more..

पंजाब में कानून-व्यवस्था खतरे में, गुंडा राज हावी: शर्मा

06 Feb 2026 | 8:24 PM

चंडीगढ़, 6 फरवरी (वार्ता) पंजाब प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा ) के कार्यकारी अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने शुक्रवार को कहा कि राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति बहुत ही चिंताजनक हो चुकी है। न वर्दी का खौफ है और न सरकार का डर, जिसके कारण राज्य में खुलेआम गुंडा राज चल रहा है। .

see more..

मोदी के नेतृत्व में पंजाब बनेगा देश का अग्रणी राज्य : सैनी

06 Feb 2026 | 8:18 PM

चंडीगढ़, 06 फरवरी (वार्ता ) हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा है कि आने वाला समय भारतीय जनता पार्टी का है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मजबूत नेतृत्व में पंजाब देश का अग्रणी राज्य बनेगा। श्री सैनी ने कहा कि भाजपा की सरकार बनते ही पंजाब में विकास की रफ्तार तेज होगी और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं पूरी पारदर्शिता के साथ जमीन पर उतरेंगी।.

see more..

कांग्रेस नेताओं ने भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर जतायी चिंता

06 Feb 2026 | 8:00 PM

जंडियाला गुरु (अमृतसर), 06 फरवरी (वार्ता) पंजाब कांग्रेस नेताओं ने भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर गंभीर चिंता जताते हुए शुक्रवार को कहा कि इससे अमेरिकी कृषि उत्पाद बड़े पैमाने पर भारतीय बाजारों में आ जाएंगे, जो देश के किसानों के लिए "मौत की घंटी" साबित होगा। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दबाव में झुक गए हैं और देश के हितों के खिलाफ शर्तें मानने के लिए मजबूर हुए हैं।.

see more..

बिगड़ी गंभीर कानून-व्यवस्था पर सीएम मान स्पष्टीकरण दें-परगट सिंह

06 Feb 2026 | 7:49 PM

जालंधर 06 फरवरी (वार्ता) पंजाब के पूर्व शिक्षा मंत्री एवं विधायक परगट सिंह ने शुक्रवार को उनके विधानसभा हलका जालंधर कैंट में आम आदमी पार्टी के नेता लक्की ऑबरॉय की दिनदिहाड़े गोलियां मारकर हत्या करने की कड़ी निंदा की।.

see more..